नई दिल्ली: दमदार फिटनेस और बेहतरीन प्रतिभा के साथ-साथ भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली अपनी आक्रामकता के लिए भी पहचाने जाते हैं. उनके इसी रवैये ने कई बार भारत को हारी हुई बाज़ी भी जिताई है. कोहली की गिनती कभी न हार मानने वाले खिलाड़ियों में होती है. उन्होंने कई बार इसे साबित भी किया है. पूर्व भारतीय चीफ सेलेक्टर कृष्णम्माचारी श्रीकांत भी यही मानते हैं. स्टार स्पोर्ट्स के एक शो में श्रीकांत ने विराट कोहली और पूर्व कप्तान कपिल देव में समानता बताई है.
कोहली और कपिल का दृष्टिकोण एक जैसा- श्रीकांत
श्रीकांत ने स्टार स्पोर्ट्स के शो ‘क्रिकेट कनेक्टेड’ में कहा, ‘विराट कोहली और कपिल का दृष्टिकोण एक जैसा है. यह दोनों ही कप्तान पहले जीत के बारे में सोचते हैं. मैदान पर इन दोनों का रवैया बेहद सकारात्मक और आक्रामक रहता है.’
इस शो में श्रीकांत के साथ 1983 विश्व कप में भारतीय टीम के सदस्य रहे लक्ष्मण शिवरामकृष्णन भी मौजूद थे. शो में इस बात को लेकर चर्चा हो रही थी कि कैसे 1983 विश्व कप की जीत ने पूरी पीढ़ी को प्रेरित किया और भारत को विश्वस्तर पर एक अलग पहचान दिलाई.
श्रीकांत ने कहा, ‘उस वक्त सब कह रहे थे कि हमारी जीत का अंतर एक हजार में एक था. लेकिन उस जीत के पीछे सबसे अहम व्यक्ति कपिल देव ही थे. खिलाड़ियों को उस जीत के बाद से काफी आत्मविश्वास और सकारात्मक दृष्टिकोण मिला है.’
भारतीय टीम ने 1983 विश्व कप के बाद 2003 विश्व कप के फाइनल में भी जगह बनाई थी, लेकिन इस बार टीम को ऑस्ट्रेलिया के हार का सामना करना पड़ा था. उस वक्त सौरव गांगुली टीम के कप्तान थे.
गांगुली ने ही विदेशों में जीतना शुरू किया- गावस्कर
गांगुली को लेकर श्रीकांत ने कहा कि वह (गांगुली) एक पॉजिटिव सोच वाले खिलाड़ी थे. उनमें टीम को बनाने की काबिलियत थी. जैसे 1976 में क्लाइव लॉयड ने वेस्टइंडीज़ टीम का संयोजन किया था, ठीक उसी तरह 2000 में गांगुली ने टीम का संयोजन किया था. गांगुली ने सही खिलाड़ियों का चयन किया और फिर उन्हें प्रेरित किया. गांगुली ने ही विदेशों में जीतना शुरू किया. वह बेहद सफल कप्तान थे. वह एक बॉर्न लीडर थे.
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
October 26, 2026 /
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...
By Reporter 5 /
October 28, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक-4 की टीम ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जीई रोड स्थित गुरू तेगबहादुर उद्यान का एक ही दिन में कायाकल्प कर दिया। उद्यान परिसर में पेंटिंग, मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्यों के...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिजली कर्मचारियों को दिवाली से पहले बढ़ी हुई बोनस और एक्सग्रेसिया राशि का भुगतान किया जाएगा। पावर कंपनी के प्रबंध निदेशक (ट्रांसमिशन) आर.के. शुक्ला ने छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ-महासंघ (बीएमएस) के प्रतिनिधिमंडल को यह आश्वासन दिया है।...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रिपोर्ट: राकेश यादव बेगूसराय, बिहार। बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा में कथित अवैध मिट्टी खनन और पुलिसकर्मियों से मिलीभगत के आरोपों ने प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। मामले में बछवाड़ा थाने में कार्यरत एक चौकीदार पर अवैध...
By User 6 /
October 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...
By User 6 /
October 28, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 2 नवंबर 2026 को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में राज्योत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने जिला स्तरीय कार्यक्रमों के मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर...
By User 6 /
October 28, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में भवन निर्माण नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई की है। नगर निगम के जोन-8 क्षेत्र के माधव राव सप्रे वार्ड क्रमांक 69 के रायपुरा इलाके सहित अन्य क्षेत्रों में स्वीकृत अनुमति...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में किसानों की सुविधा बढ़ाने और खेती-किसानी को अधिक लाभकारी बनाने के लिए राज्य सरकार ने धान खरीदी व्यवस्था और सिंचाई सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि किसानों की समृद्धि और...