Google Analytics Meta Pixel पबजी गेम की नकल कर रहे बच्चेे से चली गोली, चार घायल - Ekhabri.com

पबजी गेम की नकल कर रहे बच्चेे से चली गोली, चार घायल

उत्‍तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर में दनकौर कोतवाली क्षेत्र के दादुपुर गांव में पबजी गेम के नायक की तरह अभिनय के दौरान चली गोली से चार बच्चे जख्मी हो गए। चारों बच्चे उत्तर प्रदेश पुलिस के दो सिपाहियों के हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दरअसल जिस घर में गोली चली वहां एक बच्चा पबजी गेम की एक्टिंग कर रहा था। उसके हाथ में मौजूद तमंचे से गोली चली तो वह दीवार से टकरा गई। इसके बाद गोली के छर्रे एक पक्ष के चार बच्चों को लग गए। मामले में कोई लिखित तहरीर पुलिस को नहीं मिली है,  लेकिन बच्चों के स्वजन ने घटना को संदिग्ध मानते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।
रणवीर नागर बुलंदशहर जिला कारागार में जेल वार्डन (सिपाही) के पद पर तैनात हैं। अमित कुमार यूपी पुलिस में सिपाही हैं। वह बुलंदश्ाहर के रहने वाले हैं। उनका 13 वर्षीय बेटा दीपू और 11 वर्षीय बेटी एनी स्कूल की छुट्टियां होने की वजह से नाना के घर दादूपुर आए हुए थे। रविवार दोपहर वह अपने मामा रणवीर के 10 वर्षीय बेटे आयुष और 13 वर्षीय बेटी अदिति के साथ घर के बाहर खेल रहे थे। स्वजन का आरोप है कि इस दौरान पड़ोस की ही एक किशोरी चारों को अपने घर खेलने के लिए बुलाकर लेकर गई। वहां पहले से छह बच्चे और खेल रहे थे। तभी एक आठ वर्षीय बच्चा अपने पिता की अलमारी में रखे तमंचे को निकालकर ले आया और पबजी गेम के नायक की तरह अभिनय करने लगा। इस दौरान बच्चे के हाथ में मौजूद तमंचे से गोली चल गई। तमंचा पहले से ही लोड था, जिसकी जानकारी बच्चे को नहीं थी। कमरे की दीवार से गोली टकराने के बाद उसके छर्रे वहां मौजूद दीपू के पेट, एनी के पैर व आयुष के सिर में लग गए। अदिति भी गोली की चपेट में आने से घायल हो गई। गोली चलने की आवाज सुनकर ग्रामीण्ा जब मौके पर पहुंचे तो बच्चे लहुलुहान हालत में जमीन पर पड़े थे और उनके शरीर से खून निकल रहा था। ग्रामीणों ने गाड़ी मंगवाई और सभी घायलों को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया।
बताया गया है कि आरोपित बच्चा पबजी गेम खेलने का शौकीन है। भारत सरकार द्वारा गेम पर पाबंदी लगाने के बाद से किशोर उदास रहने लगा था। रविवार को आसपास के बच्चों को इकट्ठा कर गेम खेलने का अभिनय करने लगा। सूत्रों ने दावा किया है कि पुलिस ने किशोर को हिरासत में लेकर बाल सुरक्षा अधिकारी को सौंप दिया। बच्चे से पूछताछ की जा रही है कि घटना के पीछे क्या कारण है। वहीं बच्चे ने पुलिस की पूछताछ में अभी तक बताया है कि खेल खेल में घटना हुई है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से अयांश को मिला वॉकर, बढ़ी आत्मनिर्भरता  

By User 6 / July 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में एक और मानवीय पहल सामने आई है। राज्य सरकार द्वारा विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए चलाए...

आइएफएस के एक साथ अधिकारियों का हुआ तबादला

By User 6 / July 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राज्य सरकार ने भारतीय वन सेवा (आइएफएस) के एक साथ सात वरिष्ठ अधिकारियों के तबादला होने की खबर सामने आई है. इसके लिए आदेश जारी किए हैं. इस फेरबदल में एपीसीसीएफ संजीता गुप्ता को छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी...

कारगिल विजय दिवस पर युवाओं को राष्ट्रनिर्माण का मंत्र दिया  

By User 6 / July 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 जुलाई 2026।पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर एक गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने कारगिल के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए...

सोनबरसा में सांपों संग सह-अस्तित्व सिखाने अनोखी वर्कशॉप आयोजित  

By User 6 / July 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार वनमंडल द्वारा वन्यजीव संरक्षण और जनजागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सोनबरसा वन विहार में “सांपों के साथ सह-अस्तित्व : स्नेक रेस्क्यू एंड अवेयरनेस वर्कशॉप-2026”का सफल आयोजन किया गया। इस पहल का मुख्य...

गौ मांस के साथ 10 आरोपियों का निकला जुलूस, पुलिस ने किया गिरफ्तार

By User 6 / July 27, 2026 / 0 Comments
जशपुर। जशपुर जिले के घटना कोतबा चैकी क्षेत्र के बैगाबहार से बेहद गंभीर खबर सामने आई है जिसमें आरोपी ने पहले बिछड़े को मारा और फिर उसके बाद उसके टुकड़े कर बेचने की कोशिश में थे. पुलिस को मिली मुखबिर...

अब तक का सबसे तीव्र भूकंप से कापा जापान, सुनामी को लेकर अलर्ट जारी

By User 6 / July 28, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. जापान में मंगलवार को 7.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए. जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) के अनुसार, कुमामोटो प्रांत में रिक्टर स्केल पर 7.1 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया. अनुमान है कि यह अब...

मंगल का गोचर, जानिए क्या होगा आपकी राशि में इसका असर

By User 6 / July 27, 2026 / 0 Comments
आने वाले दिनों में मंगल गोचर मिथुन राशि में होने जा रहा है। मंगल 2 अगस्त को मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे और 18 सितंबर तक इसी राशि में गोचर करेंगे। मंगल का यह गोचर कई राशियों के लिए लाभकारी...

विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर छत्तीसगढ़ में जागरूकता और टीकाकरण अभियान तेज

By User 6 / July 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 28 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत और जनकेंद्रित बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य एवं...

एनालॉग पनीर पर पूरी रोक, सरकार का अहम फैसला

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य को लेकर संजीदा है। इस कड़ी में अब सरकार ने एनालॉग (आर्टिफिशियल) पनीर के कारोबार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने  प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया है कि आज...

विधायक अनुज शर्मा को बड़ी राहत, हाई कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला

By User 6 / July 27, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने विधायक अनुज शर्मा को बड़ी राहत दी है। सोशल मीडिया पर बढ़ती ऑनलाइन ट्रोलिंग और मानहानि के मामलों के बीच एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। पद्मश्री एवं विधायक अनुज शर्मा की याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *