Google Analytics Meta Pixel को-वैक्सीन विवाद:केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने लिखा, मुद्दे को सनसनीखेज बनाने की जगह वैक्सीन कवरेज पर ध्यान दें - Ekhabri.com

को-वैक्सीन विवाद:केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने लिखा, मुद्दे को सनसनीखेज बनाने की जगह वैक्सीन कवरेज पर ध्यान दें

रायपुर। देश भर में चल रहे कोरोना वैक्सीनेशन के बीच छत्तीसगढ़ में राज्य और केंद्र सरकारों के बीच को-वैक्सीन की आपूर्ति का विवाद आरोप-प्रत्यारोप की ओर बढ़ गया है। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के पत्र के जवाब में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन का जवाब आया है। उन्होंनें लिखा है, छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री मुद्दे को सनसनीखेज बनाने की बजाय वैक्सीन के कवरेज पर ध्यान दें। छत्तीसगढ़ में कोरोना टीकाकरण के लिए केंद्र सरकार की ओर से भेजी गई को-वैक्सीन पर आपत्ति की है। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने 10 फरवरी को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन को एक पत्र भेजा। इसमें उन्होंने को-वैक्सीन की प्रभावकारिता पर आपत्तियां दर्ज कराईं। उन्होंने वैक्सीन के तीसरे चरण के क्लिनिकल ट्रायल का नतीजा आने तक को-वैक्सीन नहीं भेजने को कहा था। अब केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने उसका जवाब दिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने लिखा, उन्होंने मंत्रालय में आपके उठाए तथ्यों का परीक्षण कराया है। को-वैक्सीन और कोविशील्ड को उनकी सुरक्षा और इम्यूनोजेनेसिटी के लिए निश्चित प्रोटोकाल को पूरा करने के बाद एवअ ने भारत के लिए मंजूरी दी है। देश में औषधि नियंत्रक महानिदेशक ने तमाम परीक्षणों और मानकों के आधार पर वैक्सीन को मंजूरी दी है। देश भर में टीकाकरण के लिए इन्हीं दो वैक्सीन का इस्तेमाल हो रहा है। वैक्सीन के सवाल पर सफाई देने के बाद डॉ. हर्षवर्धन ने टीकाकरण के मौजूदा आंकड़ों पर छत्तीसगढ़ को खरी-खरी सुनाई है। उन्होंने कहा है, छत्तीसगढ़ में टीकों की पर्याप्त खेप पहुंचाई गई है। उसके बाद भी राज्य में केवल 9.55% फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीका लग पाया है। यह चिंता का विषय है। डॉ. हर्षवर्धन ने कहा, टीएस सिंहदेव जी मुद्दों को सनसनीखेज बनाने की जगह राज्य में वैक्सीन कवरेज में सुधार पर ध्यान दें।
उपयुक्त नहीं है वैक्सीन के प्रभावी होने से इन्कार
डॉ. हर्षवर्धन ने कहा, क्या यह वास्तव में एक राज्य के स्वास्थ्य मंत्री के लिए उपयुक्त है कि वह कोविड-19 वैक्सीन के प्रभावकारिता से इन्कार करें। उन्होंने कहा, इस तरह के अभूतपूर्व समय में, आपको किसी भी टीके की हिचकिचाहट को दूर करने में मदद करनी चाहिए। इस समय किसी निहित स्वार्थ के तहत नहीं बल्कि लोगों के हित में काम करना चाहिए।
को-वैक्सीन की शीशियों पर एक्सपायरी डेट का उल्लेख
सिंहदेव को लिखे पत्र में डॉ. हर्षवर्धन ने लिखा, को-वैक्सीन की शीशियों पर एक्सपायरी डेट का उल्लेख नहीं होना आपका आधारहीन दावा है। यह जानकारी प्रत्येक शीशी के लेबल पर मौजूद है। डॉ. हर्षवर्धन ने को-वैक्सीन के लेबल की तस्वीर भी साझा की है।
जवाब में सिंहदेव बोले, चिंताओं को हल्के में नहीं लिया जा सकता
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के इस पत्र के जवाब में टीएस सिंहदेव ने भी सधी लेकिन तीखी प्रतिक्रिया दी है। सिंहदेव ने कहा, को-वैक्सीन के संबंध में उनकी चिंताएं वास्तविक हैं और इसे किसी भी परिस्थिति में हल्के में नहीं लिया जा सकता।
जब तक यह परीक्षण के तीसरे चरण को पूरा नहीं कर लिया जाता और इसकी रिपोर्ट प्रकाशित नहीं हो जाती है, तब तक नियमित उपयोग के लिए यह टीका कैसे उपलब्ध कराया जा सकता है? सिंहदेव ने कहा, जब दुनिया क्षमता और क्रियान्वयन में अधिक प्रभावी और कुशल टीकाकरण विकल्पों की दिशा में आगे बढ़ रही है तो क्या जन सामान्य की थोड़ी सी भी शंका को नजरअंदाज करते हुए प्रक्रिया में भाग लेना बुद्धिमानी है।
ऐसे ही तो रोका गया है एस्ट्राजेंका का उत्पादन
सिंहदेव ने अपने जवाब में सितम्बर 2020 में हुए एस्ट्राजेन्का वैक्सीन के परीक्षणों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा, उस समय जब दवा के प्रदर्शन और प्रभावकारिता के बारे में इस तरह के सवाल उठे तो डीजीसीआई ने प्रतिबंधों के अनुसार भारत में वैक्सीन के उत्पादन पर रोक सुनिश्चित की थी।
*

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे शामिल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज के युवा प्रभाग और महानगर इकाई रायपुर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य...

वैष्णव देवी जाने वालों के लिए अच्छी खबर, दिल्ली से कटरा के बीच नवरात्र में चलेगी स्पेशल ट्रेन 

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. फेस्टिवल सीजन में यात्रियों और माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली से श्री माता...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

बस्तर के पण्डुम कैफे ने पेश की पुनर्वास और स्वावलंबन की नई मिसाल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...

छत्तीसगढ़ में दिसंबर 2026 में होंगे निकाय-पंचायत चुनाव, तैयारियों की समीक्षा तेज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...