Google Analytics Meta Pixel महिला एवं बाल विकास मंत्री भेंड़िया ने लगवाया कोरोना का वैक्सीन - Ekhabri.com

महिला एवं बाल विकास मंत्री भेंड़िया ने लगवाया कोरोना का वैक्सीन

रायपुर। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री अनिला भेंड़िया ने आज रायपुर के मेडिकल कॉलेज स्थित वैक्सिनेशन सेंटर में कोरोना का वैक्सीन लगवाया। मेडिकल कॉलेज में डॉ. सुनील और वैक्सीनेशन टीम द्वारा श्रीमती भेंड़िया को कोविड-19 वैक्सीन कोविशील्ड का पहला डोज लगाया गया। वैक्सीन लगाने के बाद श्रीमती भेंड़िया की स्थिति स्थिर रही और उन्हें कोई परेशानी नहीं हुई। इसे देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें निगरानी के बाद घर जाने दिया। श्रीमती भेंड़िया को वैक्सीन की दूसरी डोज 28 दिनों बाद लगायी जाएगी।  श्रीमती भेंड़िया ने कहा कि बुजुर्ग और गंभीर बीमारी वाले लोग जिनकी इम्युनिटी कमजोर है, उन्हें कोरोना संक्रमण का खतरा अधिक देखा गया है। इसे देखते हुए शासन द्वारा फ्रंटलाइन वर्कर्स, 60 वर्ष से अधिक के नागरिकों और 45 वर्ष से 59 वर्ष तक के को-मोरबिडिटी वालों को प्राथमिकता क्रम में नि:शुल्क टीके लगाए जा रहे हैं। लोग बिना डर के कोरोना का टीका लगवाएं। श्रीमती भेंड़िया ने बताया कि टीका लगाने के बाद उन्हें किसी तरह की कोई पेरशानी नहीं हुई है। उन्होेंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा प्रदेश में कोविड-19 के संक्रमण से बचाव हेतु लिए गए त्वरित निर्णयों के कारण छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण को नियंत्रित रखने में बहुत सफलता मिली है। देश भर में एक बार फिर से कोरोना संक्रमितों के आंकड़े बढ़ने लगे हैं, इसे ध्यान में रखते हुए लोग लापरवाही न बरतें। उन्होंने लोगों से अपील की है कि कोविड-19 संक्रमण के दिशा-निदेर्शों का सभी लोग कड़ाई से पालन करें, मास्क अनिवार्य रूप से लगाएं, हाथ धोते रहें, भीड़-भाड़ वाली जगहों पर फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करें। सभी के सहयोग से ही हम कोरोना को हरा पाएंगे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

डेटा सेंटर से पर्यटन तक, सिंगापुर में छत्तीसगढ़ की बड़ी कामयाबी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल तीन दिवसीय सफल सिंगापुर दौरे के बाद बुधवार को रायपुर लौट आया। इस यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ को कुल ₹43,600 करोड़ की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रतिबद्धताएं मिलीं। किसी एक...

बस्तर के पण्डुम कैफे ने पेश की पुनर्वास और स्वावलंबन की नई मिसाल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...

छत्तीसगढ़ में दिसंबर 2026 में होंगे निकाय-पंचायत चुनाव, तैयारियों की समीक्षा तेज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...

ममता हुई कलंकित, बच्चों को लगातार प्रताड़ित करती थी मां, बच्चों की लिखित शिकायत के बाद हुई गिरफ्तारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...