Google Analytics Meta Pixel राज्यपाल उईके ने लगवाया कोरोना वैक्सीन का पहला डोज - Ekhabri.com

राज्यपाल उईके ने लगवाया कोरोना वैक्सीन का पहला डोज

 

रायपुर। बुजुर्गों को कोरोना वैक्सीनेशन शुरू होने के 10वें दिन छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुईया उइके ने टीका लगवा लिया है। राज्यपाल ने रायपुर एम्स के वैक्सीनेशन बूथ पहुंचकर टीका लगवाया। राज्यपाल को कोविशील्ड वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई है। टीका लगने के करीब 45 मिनट तक राज्यपाल एम्स में ही रहीं। कोरोना टीकाकरण का दूसरा चरण शुरू होने के बाद अभी तक सरकार में से किसी मंत्री ने टीका नहीं लगवाया है। राज्यपाल अनुसुईया उइके ने आज एम्स पहुंचकर कोविशील्ड वैक्सीन की पहली खुराक लगवा ली। टीका लगवाने के बाद उन्होंने रायपुर एम्स के निदेशक डॉ. नितिन एम. नागरकर से टीकाकरण के प्रभाव और अभियान की व्यापकता पर चर्चा की। बाद में संवाददाताओं से बातचीत में राज्यपाल अनुसुईया उइके ने कहा, यह टीका पूरी तरह सुरक्षित है। लगाते समय भी उन्हें इसका एहसास नहीं हुआ। उन्होंने कहा, टीका लगवाने के बाद भी उन्हें कुछ भी असहज महसूस नहीं हो रहा है। उन्होंने प्रदेश के मंत्रियों सहित सभी से टीका लगवाने की अपील की।
अभी कोविशील्ड ही लग रहा है
छत्तीसगढ़ के कोरोना वैक्सीनेशन में अभी सीरम इंस्टीस्च्यूट का कोविशील्ड वैक्सीन ही इस्तेमाल हो रहा है। प्रदेश में अभी कोविशील्ड की 10लााख से अधिक डोज उपलब्ध है। मंगलवार को कोविशील्ड की 5 लाख 93 हजार 920 डोज की नयी खेप रायपुर पहुंच गई।
सात लाख डोज लग चुके
राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ. अमर सिंह ठाकुर ने बताया, प्रदेश में वैक्सीन का वेस्टेज मात्र 0.46है । अब तक 6लाख 95 हजार 160 डोज का उपयोग हुआ है। इसमें से 6 लाख 91 हजार 934 डोज प्रदेश के लोगों को लग चुकी है। प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों, मेडिकल कालेजों में नि:शुल्क और चिन्हित निजी अस्पतालों में 250 रुपये के शुल्क के साथ वैक्सीन लगाई जा रही है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, 2 और 3 नवंबर को बारिश की संभावना

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे नए मौसमी सिस्टम का असर प्रदेश में दिखाई देने की संभावना है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में गरज-चमक, वज्रपात और...

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में 36 विभूतियों को मिलेगा राज्य अलंकरण सम्मान

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्योत्सव 2026 में प्रदेश की 36 विभूतियों और संस्थाओं को प्रतिष्ठित राज्य अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। कला, संस्कृति, साहित्य, पत्रकारिता, खेल, समाजसेवा, शिक्षा, कृषि, चिकित्सा, लोककला और विभिन्न क्षेत्रों में...

फसल नुकसान पर किसानों को मिलेगी आर्थिक मदद, CM साय ने दिए निर्देश

By User 6 / October 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अर्नब’ के कारण फसलों को हुए नुकसान के बाद प्रभावित किसानों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों को तत्काल फसल क्षति का सर्वेक्षण कराने और...

छत्तीसगढ़ महतारी की आराधना कर मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ महतारी की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा...

CBSE के छात्रों के लिए अहम खबर, 10 और 9 क्लास से हटाए गए यह पाठ्यक्रम

By User 6 / October 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 9वीं और 10वीं के विद्यार्थियों की विषय योजना में बदलाव किया है। नई व्यवस्था के तहत शैक्षणिक सत्र 2027-28 में कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को पर्यावरण शिक्षा...

अमित शाह आज करेंगे आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन

By Reporter 5 / November 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर को स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। आर्टेमिस हॉस्पिटल्स के नए अस्पताल 'आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल' का शुभारंभ आज 3 नवंबर को होगा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह इस समारोह...

बाबा कार्तिक उरांव के नाम पर होगा इंजीनियरिंग कॉलेज, सीएम साय की बड़ी घोषणा  

By User 6 / October 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनजातीय समाज के महान जननायक, प्रख्यात अभियंता और पूर्व सांसद बाबा कार्तिक उरांव की जन्मशताब्दी पर उनकी आदमकद प्रतिमा का वर्चुअल अनावरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अंबिकापुर के शासकीय इंजीनियरिंग...

महादेव सट्टेबाजी एप का प्रमोटर सौरभ चंद्राकर ओमान से भारत प्रत्यर्पित

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 1 नवंबर 2026। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले के प्रमुख आरोपी और महादेव ऑनलाइन बुक सिंडिकेट के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत प्रत्यर्पित कर लिया...

राज्योत्सव में पलक मुच्छल की आवाज पर झूमे दर्शक, छत्तीसगढ़ी कलाकारों ने बांधा समां

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 1 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 की सांस्कृतिक संध्या गीत-संगीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों के नाम रही। इस दौरान छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति से लेकर बॉलीवुड संगीत तक का अनूठा संगम देखने को मिला। लोकप्रिय गायक अनुराग शर्मा, लोक...

आज से नवा रायपुर में तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का भव्य आगाज

By Reporter 5 / November 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोकपरंपराओं और कला-संगीत का भव्य उत्सव छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 आज 1 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। नवा रायपुर अटल नगर स्थित राज्योत्सव मैदान में 1...