Google Analytics Meta Pixel  अवैध शराब करोड़ों की बिक रही, लाखों की जब्ती केवल दिखावा: कौशिक - Ekhabri.com

 अवैध शराब करोड़ों की बिक रही, लाखों की जब्ती केवल दिखावा: कौशिक

 

रायपुर। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने प्रदेश में बिक रही अवैध शराब पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि सरकारी दुकानों से अधिक शराब की बिक्री अवैध तौर पर तस्कर कर रहे हैं। इस पूरे कारोबार में कांग्रेस का हाथ अवैध तस्करों के साथ है। उन्होंने कहा कि राजधानी रायपुर में 40 लाख रुपए की अवैध शराब जब्त करने का मामला केवल दिखावा है। पूरे प्रदेश में अवैध शराब की बिक्री जोरों पर है। लगता है कि अवैध शराब के तस्करों का मनोबल इतना मजबूत है कि बेखौफ अवैध शराब की बिक्री में लगे हैं। पुलिस तो केवल कार्रवाई के नाम पर औपचारिकता कर रही है। नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने कहा कि होली से पहले पूरे प्रदेश में अवैध शराब की बिक्री को लेकर जिस तरह की चर्चा है इससे लगता है कि प्रदेश की सरकार अवैध तस्करों के सामने नतमस्तक है और अवैध शराब की बिक्री जोरों पर है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने शराबबंदी के नाम पर जिस तरह से गंगा जल की कसमें खाई थी और घोषणा पत्र को आत्मसात किया था, लेकिन उसके विपरीत यह सरकार अवैध शराब की बिक्री को प्रोत्साहित कर रही है। नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने कहा कि पूरे प्रदेश में अवैध शराब की बिक्री को लेकर पुलिस को विशेष अभियान चलाना चाहिए, लेकिन इस तरह के अभियान नहीं चलाने से तस्करों का मनोबल लगातार मजबूत होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि अवैध शराब की बिक्री अधिक हो रही है इससे प्रदेश के जनमानस को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


गोंदिया रक्सौल के बीच समर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को बड़ी राहत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...

सोना 2026 में कहाँ जा रहा है एक्सपर्ट्स ने दिया बड़ा संकेत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली: साल 2025 में रिकॉर्ड स्तर छूने के बाद सोने की कीमतों में तेजी का रुख 2026 की शुरुआत में भी जारी है। वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता, महंगाई और केंद्रीय बैंकों की नीतियों में बदलाव के बीच गोल्ड फिर से...

सुकमा में 116 पुनर्वासित युवाओं को मिला मतदान अधिकार  

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक अहम पहल की गई है। नक्सल पुनर्वास नीति के तहत समाज की मुख्यधारा में लौट रहे आत्मसमर्पित युवाओं को अब मतदान का अधिकार...

Ayushman Scheme: कार्ड के बावजूद वसूली के आरोप, निजी अस्पताल पर गंभीर सवाल

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

धान छोड़ फूलों की खेती से किसान ने बदली आय

By User 6 / April 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...

अमित शाह ने बंगाल चुनाव से पहले भाजपा का घोषणापत्र जारी किया  

By User 6 / April 10, 2026 / 0 Comments
कोलकाता:केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने शुक्रवार को Kolkata में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए Bharatiya Janata Party का घोषणापत्र जारी किया। पार्टी ने इस दस्तावेज को ‘संकल्प पत्र’ और ‘भरोसे का पत्र’ नाम दिया है।   घोषणापत्र...

मई-जून चुनाव से पहले मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारी तेज

By User 6 / April 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी मई-जून 2026 में संभावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में व्यापक स्तर पर...

पुरानी रंजिश में चाकूबाजी, पिकनिक के दौरान युवक पर जानलेवा हमला

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुरानी दुश्मनी के चलते चाकूबाजी की गंभीर घटना सामने आई है। पिकनिक मनाने गए एक युवक पर पांच लोगों ने मिलकर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों...

रायगढ़ जंगल में पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल शव

By Reporter 5 / April 8, 2026 / 0 Comments
रायगढ़ से खबर: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां जंगल में एक ही पेड़ से प्रेमी-प्रेमिका के शव लटके हुए मिले। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। घटना के...