Google Analytics Meta Pixel बैंक फ्रॉड में पकड़े गये रायपुर के शराब और होटल कारोबारी सुभाष शर्मा की 31.83 करोड़ की संपत्ति कुर्क - Ekhabri.com

बैंक फ्रॉड में पकड़े गये रायपुर के शराब और होटल कारोबारी सुभाष शर्मा की 31.83 करोड़ की संपत्ति कुर्क

रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय ने छत्तीसगढ़ में एक बड़ी कार्यवाही की है। बैंक फ्राड मामले में गिरफ्तार सुभाष शर्मा से जुड़ी 31.83 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की गई है। यह कार्यवाही मनी लांड्रिंग के मामले में हुई है। इससे पहले ईडी ने शर्मा से जुड़ी करीब 7 करोड़ 85 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति को अटैच किया था। ईडी के अधिकारियों ने बताया, सुभाष शर्मा ने बड़े पैमाने पर फर्जी तरीके से ऋण लिया। बाद में इस कर्ज को अपनी अलग-अलग कंपनियों में हस्तांतरित कर दिया। जांच में सामने आया कि सुभाष शर्मा ने 29.65 करोड़ रुपए की ऋण राशि विभिन्न कंपनियों के जरिये मेसर्स छत्तीसगढ़ स्टील एंड पॉवर लिमिटेड के फेरो एलॉयस यूनिट के संयंत्र और मशीनरी में निवेश किये। इस राशि के बराबर के शेयर सुभाष शर्मा की तीन शैल कंपनियों के नाम पर जारी कर दिये गये। सुभाष शर्मा ने इन शैल कंपनियों का उपयोग बैंक से मिली ऋण राशि को डाइवर्ट करने के लिए किया। ईडी ने 29.65 करोड़ रुपये मूल्य की मेसर्स छत्तीसगढ़ स्टील एंड पॉवर लिमिटेड के फेरो एलॉयस यूनिट के संयंत्र और मशीनरी को कुर्क किया है। इसके अलावा रायपुर के पुरैना गांव में स्थित 2 करोड़ 18 लाख रुपये मूल्य की जमीन को भी कुर्क किया गया है। यह सुभाष शर्मा की शैल कंपनी मेसर्स सौम्य प्रकाशन लिमिटेड के नाम पर है। अधिकारियों ने बताया, मामले में अभी जांच जारी है। बैंकों की शिकायत पर सीबीआई भी इस मामले की जांच कर रही है।
-38.50करोड़ का लोन लिया था
अधिकारियों ने बताया, सुभाष शर्मा ने होटल सफायर इन, गुडलक पेट्रोलियम कंपनी और मेसर्स विदित ट्रेडिंग कंपनी के लिए 38.50 करोड़ का कर्ज लिया था। यह रकम एक्सिस बैंक और पंजाब नेशनल बैंक रायपुर से ली गई थी। इनकी किश्तें अदा नहीं हुई उसके बाद बैंकों ने इस खाते को फ्रॉड घोषित कर दिया। सुभाष शर्मा के खिलाफ रायपुर के गोल बाजार और सिविल लाइन थाने में अपराध दर्ज थे। 2015 में विक्रम राणा नामके व्यक्ति ने गोल बाजार थाने में शर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत की थी। उसके मुताबिक सुभाष शर्मा ने राणा की जमीन बंधक रखकर पंजाब नेशनल बैंक से करीब 16.50 करोड़ का कर्ज लिया था। किश्ते अदा नहीं होने पर बैंक ने राणा को नोटिस भेजा। उसके बाद इस फ्राड की जानकारी हुई। इस मामले में गोल बाजार पुलिस ने अप्रेल 2018 में उसे गिरफ्तार किया।
**

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


जन्माष्टमी पर कृष्णमय हुआ रायपुर, मुख्यमंत्री साय ने किया शंख अभिषेक

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...

कृष्ण प्रकटोत्सव पर प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

By Reporter 5 / September 6, 2026 / 0 Comments
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित   दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...

नेकी की दीवार बनी गंदगी का अड्डा, शिकायत मिलते ही निगम ने चलाया सफाई अभियान

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 8 स्वास्थ्य विभाग ने जनशिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 20 क्षेत्र में कोटा मार्ग स्थित नेकी की दीवार साइट की विशेष सफाई कराई। मौके पर जमा पुराने और अनुपयोगी...

स्किन की करें ऐसे देख भाल, चमकने लगेगी आपकी त्वचा

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मौसम बदलने के साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, उमस, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरा डल और ऑयली दिखने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग ग्लोइंग और साफ त्वचा पाने के लिए महंगे...

बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली किसान की किस्मत, कमाए 4.25 लाख  

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...

सुकमा के मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत हुई कार्रवाई

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...

छत्तीसगढ़ की राजधानी में फिर से लौटा कोरोना, 20 दिन में चार मरीज

By User 6 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर से कोरोना ने दस्तक दी है। 20 दिनों के भीतर शहर में कुल चार कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। बढ़ती संख्या से राज्य में हड़कंप मच गया है। राहत...

हरतालिका तीज व्रत 2026: 14 या 15 सितंबर, कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज, जानें क्या कहता है पंचाग

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...

41 गांवों में पहुंची नेत्र सेवा, चार हजार ग्रामीणों की हुई जांच

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। अदाणी पावर लिमिटेड, छोटे भंडार की सामाजिक विकास इकाई अदाणी फाउंडेशन की ओर से संचालित विज़न केयर कार्यक्रम के तहत रायगढ़ जिले के प्लांट परिधीय क्षेत्र और रेलवे कॉरिडोर से जुड़े 41 गांवों में निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा...

रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...