Google Analytics Meta Pixel प्रदेश के ढाई लाख असाक्षरों को साक्षर करने की तैयारी में 25 हजार स्वयंसेवी शिक्षको ने कसी कमर - Ekhabri.com

प्रदेश के ढाई लाख असाक्षरों को साक्षर करने की तैयारी में 25 हजार स्वयंसेवी शिक्षको ने कसी कमर

रायपुर। प्रदेश के ढाई लाख असाक्षरों को साक्षर करने की तैयारी में 25 हजार स्वयंसेवी शिक्षक जुट चुके हैं। पढ़ना-लिखना अभियान के तहत्प्र देशव्यापी असाक्षरों के चिन्हांकन और सर्वे का कार्य पूर्ण हो गया है। कक्षा संचालन के लिए स्वयंसेवी शिक्षक का भी चिन्हांकन, मैचिंग-बैचिंग कार्य अर्थात ‘कौन-किसको-कहां पढ़ायेगा‘ को भी पूरा कर लिया गया है। प्रदेश में ढाई लाख असाक्षरों को साक्षर करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए 25 हजार स्वयंसेवी शिक्षकों की सेवा ली जाएगी।

निर्धारित लक्ष्य के अनुसार प्राधिकरण द्वारा जिलेवार असाक्षरों एवं स्वयंसेवी शिक्षकों का नवीन लक्ष्य भी निर्धारित कर लिया है। 

पढ़ना-लिखना अभियान अंतर्गत 15 वर्ष से अधिक उम्र समूह के ऐसे असाक्षरों का चिन्हांकन जो पूर्व में संपन्न साक्षरता कार्यक्रम में शामिल नही हो सके थे, ऐसे अर्द्धनवसाक्षर जो एनआईओएस की परीक्षा में ‘सी‘ श्रेणी प्राप्त किए हो तथा ऐसे शिक्षार्थी जो लंबे अंतराल के कारण पढ़ना लिखना या दैनिक जीवन में उपयोगी आवश्यक जोड़ घटाना नहीं जानते हो या भूल गए हो, को लक्ष्य समूह के रूप में शामिल किया गया है। साथ ही स्वयंसेवी शिक्षक के रूप में सेवा निवृत्त शिक्षक, पूर्व साक्षरता कार्यक्रम के समन्वयक, प्रेरक, एनजीओ के प्रतिनिधि, एनएसएस, एनसीसी, स्काउट गाईड के छात्र-छात्राएं, बीएड और डीएलएड के प्रशिक्षार्थी, पढ़ई तुंहर दुआर के मोहल्ला कक्षा में सेवा दे रहे शिक्षक, महाविद्यालयीन विद्यार्थी, सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारी, कक्षा ग्यारहवीं -बारहवीं के विद्यार्थी, स्वसहायता समूह के शिक्षित पदाधिकारी, नेहरू युवा केन्द्र के स्वयंसेवक, आंगनबाड़ी केन्द्र के कार्यकर्ता, जिला एवं उपजेल में सेवारत शिक्षक, शिक्षित जन प्रतिनिधि, पंचायत पदाधिकारी, मनरेगा मेट, एनआरएलएम बिहान संगठन के सहायिका, सक्रिय महिला, महिला मंडल, युवा मंडल के उत्साही युवक-युवती, यूनिसेफ प्रायोजित कार्यक्रम के सीख मित्र इत्यादि की सेवाएं असाक्षर को साक्षर करने में लिया जायेगा।
राज्य स्तर पर स्रोत व्यक्तियों, कुशल प्रशिक्षकों एक दिवसीय ऑनलाइन उन्मुखीकरण और तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्य दिसम्बर 2020 में पूर्ण हो चुका है तथा स्वयंसेवी शिक्षको का ऑनलाइन 2 दिवसीय उन्मुखीकरण 23-24 फरवरी 2021 की किया गया। स्वयंसेवी शिक्षकों का ऑफलाइन जिला स्तरीय प्रशिक्षण विकासखण्ड मुख्यालय, विकासखण्ड स्तर 3-4 स्थानों पर स्वयंसेवी शिक्षकों की संख्यानुसार मार्च माह के प्रथम सप्ताह में पूर्ण कर लिया जाएगा

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

पवन साय को झारखंड में नई जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई  

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

रायगढ़ जिले में बस और ट्रक में भीषण टक्कर, कई यात्री हुए घायल

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...

अब इन चीजों की पैकेजिंग में यह भी बताया जरूरी होगा कि इसमें शाकाहारी सामग्री उपयोग हुई है कि मांसाहारी 

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने टूथपेस्ट, साबुन, शैंपू, कॉस्मेटिक्स और अन्य टॉयलेटरीज की पैकेजिंग को लेकर नया नियम लागू किया है। अब इन उत्पादों के पैकेट पर यह बताना जरूरी होगा कि उनमें इस्तेमाल की गई सामग्री शाकाहारी है या...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

सचिवालय के कर्मचारियों को ले जा रही चलती हुई बस बनी आग का गोला, अचानक भीषण आग लगने से मची अफरातरफी 

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नया रायपुर के महानदी भवन के समीप बुधवार शाम बड़ा हादसा हो गया. यहां सचिवालय के कर्मचारियों को ले जा रही एक चलती हुई बस में अचानक भीषण आग लग गई. इस दुर्घटना के समय बस में 30 से...