चंडीगढ़ पुलिस ने करोड़ों रुपये की कोठी पर कब्जा कर बेचने देने के मामले में एक हिंदी दैनिक अखबार के चर्चित पत्रकार और प्रॉपर्टी डीलर गिरफ्तार को किया है। पुलिस ने धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश रच प्रापर्टी कब्जाने और बेचने के मामले में चंडीगढ़ पुलिस के एक डीएसपी के भाई, शराब कारोबारी, प्रापर्टी डीलर के भाई और एक पत्रकार समेत नौ लोगों पर अपहरण, जबरन वसूली, धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश समेत कुल 15 धाराओं में केस दर्ज किया है। इस केस में नौ नामजद के अलावा अन्य शामिल हैं।
सोमवार देर रात पुलिस ने प्रापर्टी डीलर के भाई मनीष गुप्ता और पत्रकार संजीव महाजन को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को पुलिस ने दोनों को जिला अदालत में पेश कर उनका चार दिन का रिमांड हासिल किया है।
इस संबंध में एसएसपी कुलदीप सिंह चहल ने बताया कि चंडीगढ़ सेक्टर-37ए में 340 नंबर कोठी 40 वर्षीय राहुल मेहता की मां के नाम पर है। राहुल को गैंगरिन की बीमारी है। इसका फायदा उठाकर आरोपियों ने कोठी मालिक राहुल मेहता को उसके घर में ही बंधक बनाकर उससे मारपीट की, डराया-धमकाया और कोरे कागज पर जबरन दस्तखत करवाए। इसके बाद मकान की जीपीए अरविद सिंगला और खलिदर सिंह कादयान के नाम पर करवा दी।
उन्होंने बताया कि जून-जुलाई 2017 में आरोपी राहुल को जबरन गुजरात के भुज स्थित एक फॉर्म हाउस में ले गए और उसे वहां एक माह से अधिक समय तक बंधक बनाकर रखा। उसके बाद उसे अलग-अलग जगह आश्रमों में रखा। इस समय राहुल राजस्थान के अपना घर आश्रम में भर्ती है।
राहुल के अनुसार उसने अभी तक अपना मकान किसी को नहीं बेचा है। उसे पता चला कि सतपाल डागर (डीएसपी का भाई), खलिंदर सिंह कादियान, अरविंद सिगला, संजीव महाजन, सौरव गुप्ता, अशोक अरोड़ा, सुरजीत सिंह, शेखर, मनीष गुप्ता और अन्य ने जाली दस्तावेजों के जरिए उसकी जीपीए कैंसिल करवा दी। एक मार्च 2019 को उसकी कोठी की सेल डीड तैयार कराकर सौरव गुप्ता के नाम पर करा दी। उनलोगों कोठी को दो करोड़ 90 लाख रुपये में सौरव गुप्ता को बेच दिया।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 23, 2026 /
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...
By User 6 /
September 20, 2026 /
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...
By User 6 /
September 19, 2026 /
रायपुर, 19 सितंबर 2026। कैंसर के खिलाफ लड़ाई केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी समय पर पहचान, प्रभावी स्क्रीनिंग, आधुनिक उपचार और मरीजों को मानसिक एवं भावनात्मक सहयोग देना भी उतना ही जरूरी है। मरीज को यह भरोसा...
By User 6 /
September 19, 2026 /
छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन और सेवा के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए गुरुवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम का व्यापक आयोजन किया गया। प्रदेशभर में नागरिकों ने...
By User 6 /
September 22, 2026 /
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 20, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...
By User 6 /
September 22, 2026 /
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...
By User 6 /
September 19, 2026 /
रायपुर। समय पर हुई स्वास्थ्य जांच किसी मासूम की जिंदगी की दिशा बदल सकती है। धमतरी के नन्हे भाव्यांश साहू की कहानी इसका उदाहरण है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत संचालित चिरायु योजना के माध्यम से जन्मजात हृदयरोग...
By User 6 /
September 24, 2026 /
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...
By User 6 /
September 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से...