Google Analytics Meta Pixel महिला आयोग अध्यक्ष डाॅ.किरणमयी नायक ने लिया संज्ञान, मुक्तिधाम में गुजर-बसर करने वाली महिला को इलाज के बाद मिलेगा आशियाना - Ekhabri.com

महिला आयोग अध्यक्ष डाॅ.किरणमयी नायक ने लिया संज्ञान, मुक्तिधाम में गुजर-बसर करने वाली महिला को इलाज के बाद मिलेगा आशियाना


रायपुर। सोशल मीडिया में एक महिला के मुक्तिधाम में गुजर बसर करने के मामले में राज्य महिला आयोग ने संज्ञान लिया है। रायपुर एवं कोरिया जिला के कांग्रेस के सदस्यों द्वारा उक्त मामले से राज्य महिला आयोग अध्यक्ष डाॅ. किरणमयी नायक को अवगत कराया था। कांग्रेस सदस्यों द्वारा मामले से अवगत कराने के बाद महिला आयोग अध्यक्ष डाॅ. किरणमयी नायक द्वारा मामले को तत्काल संज्ञान में लेकर कलेक्टर कोरिया को अवगत कराया गया जिसके बाद मनेन्द्रगढ़ एसडीएम प्रशासनिक अमले के साथ मुक्तिधाम पहुंची वहां महिला से मुलाकात कर उसकी बीमारी की जानकारी ली जिसके बाद उसे मनेंद्रगढ़ से सामुदायिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका उपचार चल रहा है वही प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि यदि डॉक्टर ,महिला को इलाज के लिए बाहर रेफर करते हैं तो वहां भी महिला आयोग एवं प्रशासनिक अमला के सहयोग से हर संभव उनका सहयोग किया जाएगा।

मेरे संज्ञान में कोरिया जिले के मनेंद्रगढ़ में एक महिला के मुक्तिधाम में बीमार हालात में पड़े रहने की जानकारी आई, जिसका स्वास्थ्य भी ठीक नहीं था मैंने तत्काल उस महिला को उचित चिकित्सा व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाएं प्रदान करने के लिए कलेक्टर कोरिया को निर्देशित किया था जिसके बाद महिला का इलाज प्रारंभ हो पाया है बेहतर इलाज के लिए उन्हें जल्द ही जिला चिकित्सालय में भर्ती करा दिया जाएगा और साथ ही उसकी देखरेख की जाएगी अगर स्वास्थ्य में सुधार नहीं होता है तो उन्हें और बेहतर इलाज के लिए राजधानी रायपुर रेफर कराया जाएगा।


– डाॅ. किरणमयी नायक, अध्यक्ष राज्य महिला आयोग, छत्तीसगढ

क्या है मामला
सोशल मीडिया में भरतपुर विधानसभा के में आने वाले ग्राम पंचायत चैघडा के शांति नगर में रहने वाली बेबी सारथी की दास्तान सुनकर ऐसा कौन होगा जिसकी रूह ना कहा जाए। दरअसल बेबी सारथी के पति जीतू सारथी की मौत बीते 8 महीना पहले हो गई थी। पति की मौत के बाद परिवार के लोगों ने बेबी सारथी का ध्यान देना बंद कर दिया .इस दौरान वह गंभीर बीमारी से पीड़ित हो गई। जिसके बाद उसके बच्चों और उसकी सास ने उसे मुक्तिधाम में ले जाकर छोड़ दिया। मुक्तिधाम परिसर के नजदीक बने शेड में बीते 5 महीने से एक ही खाट पर पड़े पड़े वह मल मूत्र का त्याग करती है। उसके बिस्तर के नीचे गंदगी का अंबार लगा हुआ है।उसी खाट पर खाना खाती है और उसी पर सोई रहती है.लेकिन इतनी गंदगी में भला उसे नींद कहां आती है और लेटे लेटे उसके पूरे शरीर में घाव भी हो गए हैं.आसपास गुजरने वाले लोग किसी तरह से नाक दबाकर वहां से गुजर जाते हैं। ऐसे में समझा जा सकता है कि वह महिला किस तरह वहा पर पड़ी होगी।

सोशल मीडिया में महिला की दयनीय स्थिति के बारे में मुझे जानकारी मिली जिसकी सूचना मैंने तत्काल राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डाॅ. किरणमयी नायक जी को दी, उन्होंने तत्काल गंभीरता से मुद्दे को संज्ञान में लिया एवं जिला प्रशासन के मुखिया से बात कर तत्काल महिला के बेहतर इलाज के लिए निर्देशित किया।
-सौरव मिश्रा, प्रवक्ता जिला कांग्रेस कमेटी कोरिया, छत्तीसगढ

जिला प्रशासन व स्थानीय जनों से सूचना मिलने के बाद मैं खुद समाज कल्याण के उप संचालक एवं अन्य अधिकारी के साथ मौके पर गई थी। वहां महिला की स्थिति बहुत दयनीय थी वहां से महिला को नहला धुला कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनेंद्रगढ़ में भर्ती कराया गया है जहां पर प्रारंभिक जांच में उनका शुगर 750 लगभग पाया गया है साथ ही आगे के बेहतर इलाज के लिए उनको जिला चिकित्सालय बैकुंठपुर रेफर किया गया है एवम् समाज कल्याण विभाग को आगे उनकी देखरेख के लिए निर्देशित किया गया है।


– नयनतारा सिंह तोमर, एसडीएम मनेंद्रगढ़, जिला कोरिया

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...

प्लेन हाइजैक की खबर से उड़े सबके होश, को पायलट ने अपने साथी पायलट को मारा चाकू

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...

चंदनीडीह में NDRF का बड़ा रेस्क्यू अभियान, 198 लोगों को सुरक्षित निकाला  

By Reporter 5 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बाढ़ प्रभावित ग्राम चंदनीडीह और श्रीलंका पारा में राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर NDRF की रेस्क्यू टीम प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में जुटी...

मन की बात में छाया छत्तीसगढ़ का मुनगा अभियान, लामकन्हार को 85 लाख

By User 6 / September 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखंड स्थित ग्राम लामकन्हार के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी सुनी। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री...

लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर इतना परेशान हुआ युवक की खुद को उतारा मौत के घाट

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
कवर्धा। कवर्धा से बड़ी खबर सामने आई है, जहां लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा एक अहम मुद्दा सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, एक युवक ने धर्म परिवर्तन कर शादी करने के कथित दबाव और मानसिक प्रताड़ना के बाद आत्महत्या कर...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, अतिथि व्याख्याताओं और पूर्व अग्निवीरों को लाभ

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

पवन साय को झारखंड में नई जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई  

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...

दीपक अग्रवाल के अवकाश के बीच सरकार ने दो IAS को सौंपी जिम्मेदारी

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...

‘मन की बात’ में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा’ अभियान की गूंज

By User 6 / September 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’ अभियान का विशेष उल्लेख हुआ। प्रधानमंत्री द्वारा प्रदेश की इस पोषण पहल को राष्ट्रीय मंच पर स्थान दिए जाने...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *