Google Analytics Meta Pixel कोविड-19 टीकाकरण: महिला स्वास्थ्य कर्मचारी ने एक दिन में लगाया 100 लोगों को टीका - Ekhabri.com

कोविड-19 टीकाकरण: महिला स्वास्थ्य कर्मचारी ने एक दिन में लगाया 100 लोगों को टीका

रायपुर। यत्र नार्यस्तु पूज्यंते रमन्ते तत्र देवता यह वाक्य कहीं पर छुपा नहीं है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ऐसी मातृ शक्ति को पूरे समाज ने नमन किया। इसकी बानगी धमतरी जिले के मगरलोड ब्लॉक के हसदा गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में देखने को मिल रही है, जहां महिला स्वास्थ कर्मचारी अपने कर्तव्यों का पालन बखूबी सरकार के गाइडलाइन अनुरूप कर रही है। परिवार से दूर अपने कर्तव्य पथ पर डट कर नर सेवा ही नरायन सेवा है के भाव लिए कोरोना वायरस टीकाकरण में अपनी भूमिका अदा कर रही हैं। कौतूहल का विषय तो तब बन गया जब एक अकेली महिला स्वस्थकर्मचारी ओमेश्वरी साहू ने 100 लोगों का टीकाकरण एक ही दिन में किया।
विदित हो कि मुख्य चिकित्सा एवं जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ डी के तुर्रे के मार्गदर्शन में विकास खण्ड मगरलोड में प्रथम चरण में फ्रंट लाइन वर्करों का कोरोना महामारी के रोकथाम हेतु कोविड19 का टीका लगाया गया। द्वितीय चरण में वर्तमान में 60 व 60 साल से अधिक उम्र के सभी बुजुर्गों को कोविड 19 का टीका लगाया जा रहा है। टीका करण स्थल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मगरलोड तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हसदा की महिला स्वास्थ्यकर्मी ग्रामीण चिकित्सा सहायक ,गीतांजली तेजस, एएनएस वोमेश्वरी, कनिष्ठ सचिवीय सहायक कल्पना साहू ने अहम भूमिका अदा की है। कोविड 19 टीकाकरण के शत-प्रतिशत लक्ष्यों के प्राप्ति के लिए अपना जी जान लगाकर कार्यों को सम्पादन कर रहे हैं। इनका कार्य सराहनीय है। ऐसे स्वास्थ्य सेवाओं में समर्पित महिला स्वास्थ्य कर्मचारी समाज में एक अलग स्थान प्राप्त कर रहे हैं। टीकाकरण से किसी व्यक्ति को विपरीत प्रभाव नहीं हो रहा है। इस संबंध में गीतांजली तेजस ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हसदा में स्टाफ की कमी होते हुए भी कार्यरत स्वास्थ्य टीम के द्वारा जिम्मेदारीपूर्वक कार्य सम्पादित किया जा रहा है। साथ ही डॉ. शारदा ठाकुर खण्ड चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि ऐसे महिला स्वास्थ्य कर्मियों का सेवा बहुत ही सराहनीय है उन सभी स्वास्थ्य कर्मचारी जो कोरोना काल में अपनी जान की परवाह किये बिना कर्मपथ पर डटी हैं उनका सम्मान किया जाएगा। हसदा के ग्रामवासी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के इस अच्छी पहल हेतु सभी महिला स्वास्थ्य कर्मचारियों को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बधाई दी है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास, लगातार दो साल देश में सबसे ज्यादा रिकवरी

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...

नुआखाई पर मुख्यमंत्री साय ने किसानों की सुख-समृद्धि की कामना की

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...

तीजा और गणेश चतुर्थी का शुभ संयोग, जानिए शुभ समय

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर. 14 सितंबर सोमवार को श्री गणेश चतुर्थी और तीज व्रत दोनों ही रखा जाएगा है। चतुर्थी तिथि का प्रारंभ 14 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 6 मिनट पर होगा और 15 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 44...

मुंबई में BOCW का राष्ट्रीय सम्मेलन शुरू, निर्माण श्रमिकों की सुरक्षा पर मंथन

By User 6 / September 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकारों (BOCW) के कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और श्रमिक हितों को मजबूत बनाने के उद्देश्य से मुंबई में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। 11 और 12 सितंबर 2026 को आयोजित इस सम्मेलन में देशभर...

अभियंता दिवस पर पीडब्ल्यूडी चौक में विश्वेश्वरैया को किया जाएगा नमन

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर में उनके सम्मान में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।   रायपुर नगर पालिक...

नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क को तोड़ें, विजय शर्मा ने दिए सख्त निर्देश

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में कबीरधाम जिले के कवर्धा स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय...

घोलेंग में हुनर को नई उड़ान, टेक्सटाइल प्रशिक्षण से रोजगार के अवसर बढ़े

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कभी घर-आंगन और गांव की परंपराओं तक सीमित रहने वाला हुनर अब रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह तैयार कर रहा है। जशपुर जिले के ग्राम घोलेंग में पारंपरिक हस्तकरघा कला को आधुनिक तकनीक, कौशल प्रशिक्षण और बाजार की...

आईसीएफएआई विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल डेका ने दिया सफलता का मंत्र

By User 6 / September 12, 2026 / 0 Comments
डिजिटल एडिक्शन आज किसी भी अन्य एडिक्शन से अधिक खतरनाक हो गया है। विद्यार्थियों को तकनीक का सदुपयोग करते हुए इसके दुष्प्रभावों से बचना चाहिए। यह बात राज्यपाल रमेन डेका ने आईसीएफएआई विश्वविद्यालय के तृतीय दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को...