Google Analytics Meta Pixel सुरंग खोदकर करोड़ों की चांदी चोरी, ज्वैलर्स मामा-भांजे पकड़ाए - Ekhabri.com

सुरंग खोदकर करोड़ों की चांदी चोरी, ज्वैलर्स मामा-भांजे पकड़ाए

जयपुर। वैशाली नगर में सुरंग खोदकर डॉक्टर इंपति के घर से करोड़ों रुपए की चांदी चोरी मामले में मुख्य षडंत्रकारी ज्वैलर्स मामा-भांजे को शनिवार को पकड़ा गया है। दोनों आरोपित को उत्तराखण्ड से पकड़ा गया है, जो नेपाल भागने की फिराक में थे। मामले में पुलिस ने पूर्व में 10 जनों को पकड़ा और जिनसे चांदी की सिल्लियां भी बरामद की गई। पुलिस कमिश्नर आनंद श्रीवास्तव ने बताया कि नकबजनी की इतनी बड़ी व शातिराना तरीके से वारदात के षडंत्रकारी ज्वैलर्स शेखर अग्रवाल निवासी राम मार्ग श्याम नगर और उसके भांजे जतिन जैन को पकडने में शनिवार को सफलता हाथ लगी है। एसओजी में प्रकरण ट्रांसफर होने के बाद भी पुलिस आयुक्तालय पश्चिम की डीएसटी टीम को साजिशकत्र्ता ज्वैलर्स मामा-भांजे शेखर व जतिन की तलाश में लगाया गया। डीएसटी को सूचना मिली कि शेखर अग्रवाल और जतिन जैन दोनों उत्तराखण्ड में छिपे है, जो नेपाल भागने की फिराक में है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई कर पुलिस टीम ने उत्तराखण्ड में छीपे दोनों आरोपितों को धर-दबोचा।
उड़ गए होश, दी सूचना
24 फरवरी को वैशाली नगर निवासी डॉक्टर सुनीत सोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई। उसके मकान के बेसमेंट की फर्श में सुरक्षार्थ चांदी की सिल्लियां लोहे के बॉक्स में रखी गई थी। फर्श को तुड़वाकर देखने पर चांदी गायब थी और लोहे के बॉक्स को कटर से काटा हुआ था। वहां तक पहुंचने के लिए एक सुरंग भी बनाई गई है। जिसे देखकर डॉक्टर सुनीत सोनी व घर में मौजूद लोगों के होश उड़ गए और पुलिस को सूचित किया। हालांकि, डॉक्टर सुनीत ने पुलिस को चांदी की 18 सिल्लियां होना बताया है, जिसका वजन व कीमत के बारे में जानकारी नहीं दी है।
10 जनों को पकड़ा, बरामद की 11 सिल्ली
पुलिस ने कार्रवाई कर सुरंग खोदकर करोड़ों रुपए की चांदी की सिल्ली चोरी करने के मामले में शामिल आरोपित बनवारी लाल जांगिड़, केदार जाट, रामकरण जांगिड़, कालू राम सैनी, मोहम्मद नईमद्दीन, मनराज मीणा, दिलखुश मीणा, जाकिर व लाला राम मीणा को गिरफ्तार किया था। वारदात में शामिल एक बालअपचारी को भी निरूद्ध किया गया था। चुराई गई चांदी की 18 सिल्लियों में से 11 सिल्लियों की बरामदगी हो चुकी है, बाकी के बारे में एसओजी पूछताछ कर बरामदगी के प्रयास करेगी। मुख्य आरोपित शेखर अग्रवाल की बड़ी चौपड़ पर एन.जे.बुलियन व नारायण लाल जग्गी लाल सर्राफ और सिटी पल्स में बोरला के नाम से सोने-चांदी की ट्रेडिंबग की दुकान है। परिवारी डॉक्टर सुनीत सोनी के ज्वैलर्स शेखर अग्रवाल से परिवारिक व व्यवसायिक संबंध है। आयकर विभाग का भय दिखाकर डॉक्टर सुनीत व उसके परिजनों से शेखर अग्रवाल ने चांदी में करोड़ों रुपए का निवेश करवाया। भारी मात्रा में खरीदी गई चांदी की सिल्लियों को मकान के बेंस मेंट में अपने भांजे जतिन जैन, गिरफ्तार आरोपित कर्मचारी केदार जाट व कालू राम सैनी की मदद से फर्श में लोहे के बॉक्स में रखवाकर चांदी रखवाई।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

माता ब्रह्मचारिणी का प्रिय फूल है सफेद गुलाब, चमेली और कमल, आज करें इस विधि के साथ देवी की पूजा

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...

छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को नई गति, रायपुर में स्थापित हुई अत्याधुनिक बीएसएल-3 प्रयोगशाला

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...

सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश ज्योतिषीय दृष्टि से है बेहद महत्वपूर्ण, जानिए राशि पर क्या होगा असर

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...

छत्तीसगढ़: दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन के इलाज के लिए 12 लाख मंजूर

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन टंडन के परिवार को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत रिमोन के उपचार के लिए तत्काल...

छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, बोनस के लिए 51 करोड़ मंजूर

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...

शारदीय नवरात्र शुरू, जानिए शुभ मुहूर्त और विधि 

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। वैदिक पंचांग के अनुसार, शारदीय नवरात्र की शुरुआत आज यानी 11 अक्टूबर से हो गई है। नौ दिनों तक चलने वाले इस पावन पर्व में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों...