Google Analytics Meta Pixel राष्ट्रीय कृमिमुक्ति दिवस 15 से: बच्चों व किशोर-किशारियों को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजॉल दवा - Ekhabri.com

राष्ट्रीय कृमिमुक्ति दिवस 15 से: बच्चों व किशोर-किशारियों को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजॉल दवा

रायपुर। सुपोषण के लिए जिले में एक और प्रयास की तैयारी जोर-शोर से की जा रही है। कलेक्टर के मार्गदर्शन और स्वास्थ्य विभाग के निर्देशन में 15 से 22 मार्च तक जिले में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसके अंतर्गत एक से 19 वर्ष तक के बच्चों व किशोर-किशोरियों को कृमि यानि पेट के कीड़ों से बचाने के लिए एल्बेंडाजॉल दवा खिलाई जाएगी। कार्यक्रम का संचालन कोविड -19 से संबंधित समस्त दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए किया जाएगा । दवा खिलाने की जिम्मेदारी स्वास्थ्य विभाग की ओर से समुदाय स्तर पर मितानिन व आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को सौंपी गई है। यह लोग गृह भ्रमण कर बच्चों व किशोर-किशोरियों को एल्बेंडाजॉल दवा खिलाएंगे। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम जिले के स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा स्वच्छ भारत मिशन के सहयोग से किया जाएगा। इस परिपेक्ष्य में कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स ( डी.टी.एफ. ) की बैठक भी आयोजित की गई जिसमें कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी , जिला पंचायत, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी , जिला शिक्षा अधिकारी, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी , जिला समन्वयक , स्वच्छ भारत मिशन एवं डी.पी.एच.एन.ओ. उपस्थित थे।
जिले में सुपोषण के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे : चौधरी
इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.मिथलेश चौधरी ने बताया, जिले में सुपोषण के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और इसी क्रम में राज्य शासन के निदेर्शानुसार अब 15 से 22 मार्च तक जिले में कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। सरकार के निर्देशानुसार साल में 2 बार कृमिमुक्ति कार्यक्रम मनाया जाता है। कार्यक्रम के अंतर्गत इस साल भी 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों व किशोर-किशोरियों को कृमि मुक्ति हेतु एल्बेंडाजॉल दवा खिलाई जाएगी। राजनांदगांव जिले में 01 से 19 वर्ष के कुल 6,68,535 बच्चों को कृमिनाशक दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया, कृमि संक्रमण के हानिकारक प्रभाव से खून की कमी, एनीमिया, कुपोषण, भूख न लगना, जी मिचलना , उल्टी और दस्त लगना तथा वजन में कमी आना जैसी समस्या हो सकती है। बच्चों को कृमिनाशक (एल्बेंडाजॉल ) की दवा देने से उनके खून की कमी की स्थिति में सुधार होता है जिससे बेहतर पोषण स्तर, स्कूल या आंगनबाड़ी केंद्र में बेहतर उपस्थिति के साथ ही सीखने की क्षमता में सुधार लाने में मदद मिलती है। भविष्य में कार्य क्षमता और औसत आयु में बढ़ोतरी तथा वातावरण में कृमि की संख्या कम होने पर इसका लाभ पूरे समुदाय को मिलता है।
ऐसे मिलेगी एल्बेंडाजॉल की खुराक…
एल्बेंडाजॉल की खुराक किसे और कितनी मात्रा में दी जानी है, यह स्वास्थ्य विभाग ने तय कर लिया है। इसके अनुसार 1 से 2 वर्ष तक के बच्चों को एल्बेंडाजॉल की आधी गोली (200 एमजी) चूर्ण बनाकर पानी के साथ, 2 से 3 वर्ष तक के बच्चों को 1 पूरी गोली पूरी तरह से चूर्ण बनाकर पानी के साथ तथा 4 वर्ष से 19 वर्ष तक के बच्चों को एक पूरी गोली (400 एमजी) चबाकर पानी के साथ सेवन कराया जाएगा। यह भी स्पष्ट किया गया है कि, एल्बेंडाजॉल की गोली बच्चों और बड़ों के लिए पूरी तरह सुरक्षित है। दवा खाने के उपरांत यदि कोई प्रतिकूल प्रभाव हो तो प्रबंधन के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं उप स्वास्थ्य केन्द्रों पर उपचार की व्यवस्था भी स्वास्थ्य विभाग द्वारा रहेगी। कृमि मुक्ति दिवस पर बीमार बच्चों या पहले से कोई अन्य दवाई ले रहे बच्चों को एल्बेंडाजॉल की गोली नहीं दी जाएगी।
कृमि संक्रमण के लक्षण:
कृमि संक्रमण पनपने से बच्चे के शरीर में खून की कमी हो जाती है। वे हमेशा थकान महसूस करते हैं उनकी शारीरिक, मानसिक विकास भी बाधित होता है। बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है।
कृमि संक्रमण से बचाव के उपाय:
नाखून साफ और छोटे रखें, हमेशा साफ और स्वच्छ पानी ही पीएं,खाने को ढककर रखें, फल व सब्जियों को साफ पानी से अच्छी तरह धोएं, घरों के आसपास साफ-सफाई रखें, खुले में शौच न करें, हमेशा शौचालय का प्रयोग करें,अपने हाथ साबुन से धोएं, विशेषकर खाने से पहले और शौच जाने के बाद।
*

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

कैंसर के खिलाफ छत्तीसगढ़ में बड़ा कदम, नवा रायपुर में बनेगी 5 हजार बेड मेडिसिटी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 19 सितंबर 2026। कैंसर के खिलाफ लड़ाई केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी समय पर पहचान, प्रभावी स्क्रीनिंग, आधुनिक उपचार और मरीजों को मानसिक एवं भावनात्मक सहयोग देना भी उतना ही जरूरी है। मरीज को यह भरोसा...

गांव से शहर तक जले दीये, छत्तीसगढ़ में दिखी अभूतपूर्व जनभागीदारी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन और सेवा के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए गुरुवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम का व्यापक आयोजन किया गया। प्रदेशभर में नागरिकों ने...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

लिंगराज मंदिर पहुंचे CM साय, छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

चिरायु योजना से भाव्यांश को मिला नया जीवन, सफल हुई हृदय सर्जरी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। समय पर हुई स्वास्थ्य जांच किसी मासूम की जिंदगी की दिशा बदल सकती है। धमतरी के नन्हे भाव्यांश साहू की कहानी इसका उदाहरण है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत संचालित चिरायु योजना के माध्यम से जन्मजात हृदयरोग...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

नवा रायपुर में 22 सितंबर को सजेगी तीज मिलन उत्सव की भव्य रंगत

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से...