Google Analytics Meta Pixel इस्कॉन मंदिर टाटीबंध में तीन दिवसीय भव्य जन्माष्टमी महा-महोत्सव का शुभारंभ आज से - Ekhabri.com

इस्कॉन मंदिर टाटीबंध में तीन दिवसीय भव्य जन्माष्टमी महा-महोत्सव का शुभारंभ आज से

रायपुर। रायपुर के टाटीबंध में स्थित सबसे बड़े इस्कॉन मंदिर में जन्माष्टमी महा-महोत्सव 2022 का शुभारंभ आज सायंकाल 03 बजे से होगा। इस्कॉन मंदिर रायपुर के अध्यक्ष एच.एच. सिद्धार्थ स्वामी एवं फेस्टीवल कमेटी के चेयरमेन राजेश अग्रवाल के द्वारा दीप प्रजवल्लन कर किया जायेगा। इस अवसर पर इस्कॉन मंदिर के उपाध्यक्ष सुलोचन प्रभु और जनार्दन प्रभु भी उपस्थित रहेंगे।कार्यक्रम के प्रथम दिन बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन सांयकाल 03 बजे से 07 बजे तक किया जायेगा। बाल महोत्सव समिति की संयोजिका कंचन सिंघानिया एवं सुलोचना बंका ने बताया कि यह कार्यक्रम पिछले 21 वर्ष से ईस्कॉन मंदिर टाटीबंध में लगातार आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के लिए बच्चों में गजब का उत्साह देखने को मिलता है। कार्यक्रम के पश्चात विजयी प्रतियोगी को पुरस्कृत किया जायेगा। कार्यक्रम के निर्णायकगण के रूप में (1) मोहन राम (2) दीपमाला राउत उपस्थित रहेंगे। इसके पश्चात रात्रि 08 बजे से 09 बजे तक श्रृंगारमणी लकी मोहन्ती के द्वारा मंगलाचरण, गीता गोविंदम दशावतारम ओडिसी नृत्य की प्रस्तुतियां की जावेगी। कार्यक्रम के दूसरे दिन 19 अगस्त दिन-शुक्रवार को भव्य जन्माष्टमी मनाया जायेगा। कार्यक्रम के तीसरे दिन 20 अगस्त दिन-शनिवार को भव्य व्यास पूजा मनाया जायेगा। कार्यक्रम के पश्चात प्रसादम् की व्यवस्था की गई है। इस्कॉन मंदिर रायपुर के अध्यक्ष एच.एच. सिद्धार्थ स्वामी ने सभी भक्तजनों से उक्त कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहकर भगवान का आर्शीवाद लेने की बात कही है। यह जानकारी प्रचार-प्रसार समिति के प्रमुख दिलीप केडिया एवं राजेन्द्र पारख ने दी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

हरियाली अमावस्या के दिन पितरों को दें तर्पण मिलेगी संतुष्टि, जानिए तर्पण का सही समय

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 12 अगस्‍त को हरियाली अमावस्‍या है। अमावस्‍या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...

ट्रेनी IPS पर राहुल बंसल 1 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप,जानिए क्या है मामला

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
अंबिकापुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में पदस्थ ट्रेनी IPS एवं CSP राहुल बंसल से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। IPS पर एक ठगी मामले की जांच के दौरान 1 करोड़ रुपए रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगा है। हरियाणा...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अब अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार  अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...

खुशखबरी: 15 अगस्त से एलपीजी उपभोक्ताओं के मिलेगा अब 10 किलो का छोटा सिलेंडर, पारदर्शी के साथ होगा हल्का भी

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...

छत्तीसगढ़ में 1460 गौधाम बनेंगे, निराश्रित पशुओं को मिलेगा सुरक्षित आश्रय

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...

बजरंगी भाईजान ने दिखाई दरियादिली….असम बाढ़ पीड़ितों के लिए की यह घोषणा

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड सुपरस्टार बजरंगी भाईजान याने की सलमान खान एक बार फिर अपनी दरियादिली को लेकर चर्चा में हैं। असम में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए उन्होंने अपना हाथ आगे बढ़ाया है। सलमान खान ने...