Google Analytics Meta Pixel जनसम्पर्क विभाग की प्रदर्शनी में दिखा नए छत्तीसगढ़ का विज़न - Ekhabri.com

जनसम्पर्क विभाग की प्रदर्शनी में दिखा नए छत्तीसगढ़ का विज़न

रायपुर, 02 नवंबर 2025।छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती वर्ष पर नवा रायपुर अटल नगर स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी उद्योग एवं व्यापार परिसर में आयोजित पांच दिवसीय राज्योत्सव में जनसम्पर्क विभाग की फोटो प्रदर्शनी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

 

इस प्रदर्शनी में राज्य सरकार की योजनाओं, विकास कार्यों, महिला सशक्तिकरण, डिजिटल प्रगति और सामाजिक उत्थान की झलक तस्वीरों व आंकड़ों के माध्यम से प्रदर्शित की गई है। एलईडी स्क्रीन पर लगातार प्रसारित हो रही सॉफ्ट स्टोरीज़ ने आगंतुकों की उत्सुकता बढ़ा दी है, जिनसे लोग योजनाओं को सरल और प्रभावी तरीके से समझ रहे हैं।

 

नयापारा राजिम से आई महिला स्व-सहायता समूह की सदस्याओं ने प्रदर्शनी को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि उन्हें महतारी वंदन योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना से सीधा लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाएं ग्रामीण महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं।

 

नवीन कॉलेज की छात्राओं ने कहा कि महतारी वंदन योजना, भर्ती में पारदर्शिता और मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा ऋण ब्याज अनुदान योजना जैसी पहलें युवाओं के लिए प्रेरणादायक हैं। उन्होंने बताया कि सरकार की योजनाओं से युवाओं का भविष्य मजबूत हो रहा है।

 

रायपुर से आई पारुल चंद्राकर, सोनाली धुरंधर और विधि धुरंधर ने कहा कि प्रदर्शनी में योजनाओं की जानकारी बहुत सरल भाषा में प्रस्तुत की गई है, जिससे आम नागरिक आसानी से लाभ की प्रक्रिया समझ पा रहे हैं।

 

राज्योत्सव में पहुंचे दर्शकों ने विभाग द्वारा प्रस्तुत पोस्टर, वीडियो और प्रचार सामग्री की सराहना की। पुलिस प्रशासनिक अकादमी चंद्रखुरी के प्रशिक्षणार्थी इंद्रजीत सिंदार ने कहा कि प्रदर्शनी जनजागरण का उत्कृष्ट माध्यम है, जिसने शासन की योजनाओं को सहज रूप में प्रस्तुत किया है।

Read Also  मुख्यमंत्री 15 जनवरी को बालोद, बलौदाबाजार जिले के दौरे पर

 

राज्योत्सव परिसर में प्रदर्शनी देखने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। विभाग द्वारा निःशुल्क प्रचार सामग्री वितरित की जा रही है, जिससे नागरिक घर जाकर भी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। यह प्रदर्शनी राज्य की प्रगति, पारदर्शी शासन और नागरिक सहभागिता की जीवंत झलक प्रस्तुत कर रही है, जो ‘नए छत्तीसगढ़’ के संकल्प को साकार करती है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

प्लेन हाइजैक की खबर से उड़े सबके होश, को पायलट ने अपने साथी पायलट को मारा चाकू

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, अतिथि व्याख्याताओं और पूर्व अग्निवीरों को लाभ

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...

आज से बदल जाएंगे यह बड़े नियम, UPI का अधिक उपयोग करने वाले जाने नाए नियम

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...

दीपक अग्रवाल के अवकाश के बीच सरकार ने दो IAS को सौंपी जिम्मेदारी

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...

छत्तीसगढ़ की बेटी ने ऑस्ट्रेलिया में रचा सफलता का नया इतिहास

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...

पहलगाम हमले में शामिल आतंकी हाशिम मूसा को सेना के जवानों ने मार गिराया, सर्च ऑपरेशन जारी

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
जम्मू-कश्मीर। बडगाम जिले में सुरक्षा बलों को आतंकवाद विरोधी अभियान में बड़ी कामयाबी मिलने की खबर है। पलमैदान इलाके में चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान हुई मुठभेड़ में पाकिस्तानी लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी मोहम्मद आसिफ उर्फ हाशिम मूसा को भारतीय...

गांधी-शास्त्री जयंती पर CM साय ने दिया राष्ट्रसेवा का संदेश

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 2 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में दोनों महान नेताओं के चित्र...

रायपुर में संपत्तियों का हाईटेक ड्रोन सर्वे, हर प्रॉपर्टी को मिलेगा यूनिक नंबर

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर में संपत्तियों के प्रबंधन को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) बड़ी तकनीकी पहल करने जा रहा है। RDA के संपूर्ण अधिकार क्षेत्र में GIS आधारित एसेट मैपिंग, हाईटेक ड्रोन सर्वे, पुराने अभिलेखों का...

3 अक्टूबर को करें महा लक्ष्मी व्रत का उद्यापन, जानिए पूरी पूजन विधि

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होने वाले 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत का समापन अब करीब आ चुका है। इस साल 3 अक्टूबर 2026 को महालक्ष्मी व्रत का अंतिम दिन है और इसी दिन व्रत का...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *