रायपुर, 2 नवंबर 2025। छत्तीसगढ़ की धरती पर आस्था और आत्मीयता का अद्भुत संगम उस समय देखने को मिला, जब रामनाम के भक्त जीवन जीने वाले रामनामी समाज के प्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आत्मीय भेंट की। यह भावनात्मक पल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस वीडियो को साझा करते हुए इसे प्रेरणादायक और हृदयस्पर्शी क्षण बताया। उन्होंने कहा कि यह दृश्य केवल भक्ति नहीं, बल्कि जीवन की साधना का प्रतीक है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री के रायपुर आगमन से कुछ घंटे पहले मंत्रालय में रामनामी समाज के प्रतिनिधियों ने उनसे मुलाकात कर प्रधानमंत्री से मिलने की इच्छा व्यक्त की थी। इसके बाद आवश्यक व्यवस्थाएं कराई गईं।
रजत महोत्सव के मुख्य समारोह के दौरान जब ये श्रद्धालु प्रधानमंत्री से मिले, तो उन्होंने आदरपूर्वक उन्हें पारंपरिक मोर मुकुट पहनाने की इच्छा जताई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अनुरोध को बड़े स्नेह और सहजता से स्वीकार किया। यह क्षण वहां उपस्थित सभी लोगों के लिए अत्यंत भावनात्मक बन गया।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि रामनाम ही जिनका धर्म और रामभक्ति ही जिनका कर्म — ऐसे रामनामी समाज के तन पर अंकित ‘राम’ केवल एक शब्द नहीं, बल्कि तप, त्याग और अटूट श्रद्धा का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी की आत्मीयता में भक्ति और कर्म का अद्भुत संगम दिखाई देता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दृश्य इस सत्य को पुष्ट करता है कि रामभक्ति केवल पूजा नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक पवित्र साधना है, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आचरण से साकार किया है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 4, 2026 /
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...
By User 6 /
October 1, 2026 /
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...
By User 6 /
October 1, 2026 /
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...
By User 6 /
October 2, 2026 /
रायपुर, 2 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में दोनों महान नेताओं के चित्र...
By User 6 /
October 2, 2026 /
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होने वाले 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत का समापन अब करीब आ चुका है। इस साल 3 अक्टूबर 2026 को महालक्ष्मी व्रत का अंतिम दिन है और इसी दिन व्रत का...
By User 6 /
October 4, 2026 /
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...
By User 6 /
October 6, 2026 /
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...
By User 6 /
October 4, 2026 /
मुंबई। सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मातृभूमि’ को लेकर लंबे समय से बनी असमंजस की स्थिति अब खत्म होती नजर आ रही है। फिल्म की रिलीज को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच सामने आई जानकारी के मुताबिक, संशोधित फिल्म...
By User 6 /
October 2, 2026 /
खैरागढ़। दनिया पुल पर शुक्रवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कान्हा-किसली घूमने निकले पांच दोस्तों की कार पुल पार करते समय तेज बहाव की चपेट में आ गई और बहते हुए नदी की मझधार में जा फंसी।...
By User 6 /
October 5, 2026 /
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...