रायपुर। कल बड़े ही धूमधाम से देशभर में शिवरात्रि मनाई जाएगी। इसकी रौनक आज से ही नजर आने लगी है। राजधानी में भी हर शिवालयों में जोरदार तैयारी की जा रही है। कहीं भगवान को भांग के फूलों से सजाने की तैयारी है। तो वहीं बाजे गाजे के साथ शिव पार्वती का विवाह कराने की। कोरोना की गाइडलाइन का पालन करते हुए मंदिरों में विशेष तैयारी की गई है सावधानी के साथ पूजा का मौका भक्तों को दिया जाएगा।

राजधानी के हाटकेश्वर महादेव मंदिर में सुबह 4:00 बजे से पूजा शुरू हो जाएगी सुबह 4:00 बजे शिवजी की भस्म आरती विधिवत की जाएगी। इसके बाद 5:00 बजे से भक्तों के लिए मंदिर खोल दिया जाएगा। दिन भर पूजा पाठ होगा। रात को महादेव आरती के दौरान हाटकेश्वर नाथ को भांग के फूलों से सजाया जाएगा। शहद की धारा से अभिषेक करने की भी तैयारी है। वहां के पंडित सुरेश गिरी ने बताया की मंदिर के महंत लोचन गिरी महाराज पंचतत्व में लीन हो गए हैं जिसके कारण मंदिर में सामान्य तरह से आयोजन होगा। भक्तो के लिए मंदिर खुला रहेगा।
इसी तरह बूढ़ा तालाब बुदेश्वर मंदिर में भी महाशिवरात्रि की विशेष तैयारी के लिए की गई है। मंदिर को आकर्षक फूलों से सजा कर भगवान का भी विशेष शृंगार किया जा रहा है। पूरे मंदिर को एक विवाह मंडप की तरह सजाया गया है। सजावट के लिए खास तरह के फूलों का इस्तेमाल भी किया गया है। गर्भ ग्रह में महादेव और माता पार्वती का विवाह होगा। श्रृंगार में इसी तरह श्रृंगार भी इसी तर्ज पर किया गया। सुबह 4:00 बजे से महाआरती होगी। इसमें भक्त शामिल नहीं होंगे। सुबह से देर रात तक धार्मिक अनुष्ठान पाठ श्रृंगार हवन होगा रात 7:00 बजे पंचामृत से भगवान का अभिषेक किया जाएगा और इसके बाद महाआरती होगी। नहर पारा सिर्फ नीलकंठेश्वर मंदिर में भी शिवरात्रि धूमधाम से मनाई जाएगी। इस बारे में पुजारी नीलकंठ त्रिपाठी ने बताया की भगवान की पूजा 9 मार्च से ही खास तरह से शुरू कर दी गई है। 9 तारीख को चंदन और केसर का लेप लगाकर शिवजी की पूजा प्रारंभ हो चुकी है। 10 मार्च को महादेव की बारात प्रस्थान होगी। रात 12:00 बजे सरसों तेल से अभिषेक किया जाएगा। वही कल सुबह 6:00 बजे से फूलों का श्रृंगार होगा। दोपहर को 151 औषधि से महा अभिषेक शिवजी का किया जाएगा। रात के 8:00 बजे महाआरती और 10:00 बजे आरती होगी। हर साल की तरह इस साल भी रात 12:00 बजे पंचामृत अभिषेक होगा।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
October 26, 2026 /
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के बल्क परचेस यानी थोक में आवास खरीदी संबंधी फैसले का असर अब प्रदेश के विभिन्न शहरों में दिखाई देने लगा है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से खाली पड़े आवासों की...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से आगे बढ़ाकर सफल उद्यमी बनाने के लिए राज्य सरकार ने ‘अथ उद्यम’ कार्यक्रम शुरू किया है। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ और भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) रायपुर के फाउंडेशन फॉर एंटरप्रेन्योरशिप...
By Reporter 5 /
October 28, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक-4 की टीम ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जीई रोड स्थित गुरू तेगबहादुर उद्यान का एक ही दिन में कायाकल्प कर दिया। उद्यान परिसर में पेंटिंग, मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्यों के...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रिपोर्ट: राकेश यादव बेगूसराय, बिहार। बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा में कथित अवैध मिट्टी खनन और पुलिसकर्मियों से मिलीभगत के आरोपों ने प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। मामले में बछवाड़ा थाने में कार्यरत एक चौकीदार पर अवैध...
By User 6 /
October 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...
By User 6 /
October 24, 2026 /
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी। छत्तीसगढ़ के चिरमिरी में आज एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां अनियंत्रित होकर एक जायलो गाड़ी खाई में जा गिरी। हादसे में एक ही परिवार के सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल चिरमिरी में...