Google Analytics Meta Pixel जन्माष्टमी महोत्सव 19 को:इस बार जन्मजयंती योग, पूजन से मिलेगी तीन जन्मों के पापों की मुक्ति - Ekhabri.com

जन्माष्टमी महोत्सव 19 को:इस बार जन्मजयंती योग, पूजन से मिलेगी तीन जन्मों के पापों की मुक्ति

रायपुर। छत्तीसगढ़ में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का व्रत और जन्मोत्सव शुक्रवार 19 अगस्त को मनाने की तैयारी है। मठों-मंदिरों में तीन दिनी महोत्सव की शुरूआत गुरुवार से ही हो रही है। श्रद्धालुओं के लिए इस बार की तिथि अधिक महत्वपूर्ण है। इस बार शुक्रवार को अष्टमी है के साथ रोहिणी नक्षत्र का योग भी बन रहा है। इसे जन्म जयंती योग कहा जा रहा है।

भगवान श्रीकृष्ण का जन्म भी भादो कृष्ण पक्ष अष्टमी को रोहिणी नक्षत्र में ही हुआ था। शंकराचार्य आश्रम के प्रमुख डॉ. इंदुभवानंद महाराज ने बताया कि गुरुवार रात 12.04 बजे सप्तमी खत्म होगी। उसके बाद 19 अगस्त शुक्रवार को अष्टमी तिथि शुरू हो रही है जो की 20 अगस्त की रात 1.06 बजे तक रहेगी। यह तिथि कर्मकाल व्यापिनी होने के कारण श्रीकृष्ण जन्माष्टमी व्रत 19 अगस्त को ही होगा। इस तिथि को स्मार्त और वैष्णव लोग, उत्सव वाले लोग और रोहिणी उपासक सभी मना सकते हैं। डॉ. इंदुभवानंद का कहना है, इस वर्ष विशेष संयोग यह है कि इस बार अष्टमी के साथ रोहिणी नक्षत्र भी साथ में होने के कारण जन्मजयंती योग बन रहा है।

पुराणों के मुताबिक रोहिणी युक्त अष्टमी तिथि की रात्रि में भगवान श्रीकृष्ण का पूजन करने से व्यक्ति तीन जन्म के पापों से मुक्त हो जाता है। रायपुर के प्रमुख मठो-मंदिरों में उत्सव की तैयारी आज से ही शुरू हो चुकी है। पुरानी बस्ती के जैतुसाव मठ, सदर बाजार के गोपाल मंदिर, समता कॉलोनी के राधाकृष्ण मंदिर, खाटू श्याम मंदिर, इस्कान मंदिर आदि में तैयारी पूरी है। यहां 19 अगस्त को रात्रि 12 बजे कन्हैया का महा जन्मोत्सव मनाया जाना है। इस बीच भगवान की विशेष पूजा और भंडारे आदि की व्यवस्था भी हो रही है।

Read Also  Ekhabri आज का सुविचारः डर

इस्कान में तीन दिनी उत्सव की शुरूआत

टाटीबंध स्थित इस्कान मंदिर के दिलीप केडिया ने बताया, मंदिर में जन्माष्टमी महा-महोत्सव-2022 की शुरूआत गुरुवार को दोपहर बाद 3 बजे से ही कर दी गई है। पहले दिन बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। मंदिर में 19 अगस्त दिन-शुक्रवार को भव्य जन्माष्टमी मनाया जायेगा। कार्यक्रम के तीसरे दिन 20 अगस्त दिन-शनिवार को भव्य व्यास पूजा होगी।

समता कॉलोनी स्थित राधा कृष्ण मंदिर में 19 अगस्त को जन्माष्टमी उत्सव का शुभारंभ सुबह 9.00 दुग्ध अभिषेक से होगा। मंदिर समिति के अध्यक्ष घनश्याम पोद्दार और सचिव रमाशंकर पांडे ने बताया,जन्माष्टमी पर्व पर शुक्रवार को सुबह 9 बजे से 101 किलो दूध से भगवान श्री कृष्ण का अभिषेक किया जाएगा वहीं दोपहर 12.00 बजे से श्रृंगार भक्तों के लिए विशेष आकर्षण रहेगा। शाम को 4 बजे से श्री कृष्ण जी की झांकी का दर्शन शुरू हो जाएगा। अर्द्ध रात्रि में भगवान का जन्म उत्सव होगा। महा आरती होगी। उसके बाद शनिवार 20 अगस्त को दोपहर एक बजे से रानी सती दादी जी का मंगल पाठ प्रारंभ होगा जो शाम तक अनवरत चलेगा। उसके बाद भंडारा होना है।

सुहागा मंदिर में भजन संध्या

रायपुर के ब्राह्मणपारा स्थित सुहागा मंदिर में भी जन्माष्टमी पर उत्सव की तैयारी है। मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा ने बताया, 19 अगस्त को मंदिर में भजन संध्या होगी। पद्मश्री से विभूषित गायक मदन चौहान इसमें भजन पेश करेंगे। भजन संध्या रात 8.30 बजे से शुरू होनी है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में 6 नए मेडिकल कॉलेज मंजूर, स्वास्थ्य सेवाओं पर CM साय का बड़ा निर्देश

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

माता ब्रह्मचारिणी का प्रिय फूल है सफेद गुलाब, चमेली और कमल, आज करें इस विधि के साथ देवी की पूजा

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...

छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को नई गति, रायपुर में स्थापित हुई अत्याधुनिक बीएसएल-3 प्रयोगशाला

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...

सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश ज्योतिषीय दृष्टि से है बेहद महत्वपूर्ण, जानिए राशि पर क्या होगा असर

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...

छत्तीसगढ़: दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन के इलाज के लिए 12 लाख मंजूर

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन टंडन के परिवार को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत रिमोन के उपचार के लिए तत्काल...

छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, बोनस के लिए 51 करोड़ मंजूर

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...