रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गुरुवार को दिल्ली रवाना हो गए। उन्हें वहां अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की बैठक में शामिल होना है। जाने से पहले उन्होंने महंगाई के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा। कहा कि यह सरकार लूटने में लगी हुई है। कांग्रेस देश भर में महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन करने वाली है। रायपुर में प्रेस से चर्चा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, पूरे देश में महंगाई आसमान छू रही है। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, खाने का तेल सारा सामान महंगा है। अब तो जीएसटी पनीर, दही सब में लग रहा है। कुछ बचा ही नहीं है। जब से रेल शुरू हुई है, तब से कभी बंद नहीं की गई, पर यह सरकार कर रही है। वह भी लंबे समय से। पहले प्लेटफार्म, ट्रेन का टिकट बढ़ाए। अब एक साल के बच्चे का भी पूरा टिकट लगेगा। यह सरकार लूटने में लगी हुई है। दिल्ली में बैठक में महंगाई के खिलाफ आंदोलन और हिमाचल प्रदेश-गुजरात विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा होनी है।
चेहरा बदलने से चरित्र नहीं बदलेगा’:चंदेल जी से योग्य लोग पार्टी में मौजूद
रायपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा विधायक दल ने चुनाव में उतरने से एक साल पहले अपना नेता बदल दिया है। अब नारायण चंदेल नेता प्रतिपक्ष हैं। इस फैसले से भाजपा कार्यकर्ताओं का बड़ा वर्ग खुश है। इस बीच सत्ताधारी कांग्रेस ने बहुत डिप्लोमैटिक प्रतिक्रिया दी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, नारायण चंदेल से बहुत सारे योग्य लोग भाजपा में मौजूद हैं। जो यह पद संभाल सकते हैं। भाजपा में बदलाव पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, चंदेल जी को बधाई-शुभकामना। उम्मीद करता हूं कि सकारात्मक विपक्ष की भूमिका वे निभाएंगे। हालांकि उनसे बहुत सारे योग्य और भी लोग पार्टी में हैं। वह बृजमोहन जी हों, अजय जी हों, शिवरतन शर्मा हों, अनेक ऐसे नाम हैं जो उस पद को धारण कर सकते थे। यह उनकी पार्टी का फैसला है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वहां कोई विधायकों से रायशुमारी नहीं हुई है, बल्कि दिल्ली से पर्ची आई जिसे सुनाया गया है। प्रदेश अध्यक्ष के बाद नेता प्रतिपक्ष को बदले जाने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा, इसका मतलब है कि भाजपा नेतृत्व को इससे पहले जो टीम थी उस पर भरोसा नहीं है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 14, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...
By User 6 /
October 14, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...
By User 6 /
October 14, 2026 /
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन टंडन के परिवार को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत रिमोन के उपचार के लिए तत्काल...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...