Google Analytics Meta Pixel छोटे बच्चों को न्यूमोकोकल बीमारी से बचाने के लिए न्यूमोकोकल कंजुगेट वैक्सीन लगाई जाएगी - Ekhabri.com

छोटे बच्चों को न्यूमोकोकल बीमारी से बचाने के लिए न्यूमोकोकल कंजुगेट वैक्सीन लगाई जाएगी

रायपुर। बच्चों को न्यूमोकोकल बीमारी से बचाने के लिए न्यूमोकोकल कंजुगेट वैक्सीन (पी.सी.वी.) को नियमित टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल किया जा रहा है। इससे बच्चों को निमोनिया तथा दिमागी इंफेक्शन से सुरक्षा प्रदान करने मे मदद मिलेगी जो न्यूमोकोकस बैक्टिरिया द्वारा होने वाली बीमारियां हैं। कलेक्टर एवं जिला स्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष शिव अनंत तायल की अध्यक्षता मे आज जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर ने कहा कि टीकाकरण के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मदद् ली जायेगी। कलेक्टोरेट सभाकक्ष मे आयोजित बैठक में जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस के शर्मा ने बताया कि जिले में 1500 बच्चों के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होने बताया कि निमोनिया 5 साल से कम उम्र के बच्चों की मृत्यु का एक प्रमुख कारण है जो कई कारणों से हो सकता है। न्यूमोकोकस बैक्टिरिया से होने वाले निमोनिया का मुख्य कारण है। अपने बच्चों को पी.सी.वी. के तीन टीके पहला टीका डेढ़ माह मे दूसरा टीका साढ़े तीन माह मे और बूस्टर टीका 09 महीने पर लगवायें। बीमारी से सुरक्षा के लिए सुनिश्चित करें की आपके बच्चें की पी.सी.वी. की कोई भी खुराक नही छूटे। डॉ. शर्मा ने बताया कि पी.सी.वी. एक सुरक्षित वैक्सीन है, अन्य वैक्सीन की तरह ही इससे भी आपके बच्चें को टीकाकरण के बाद हल्का बुखार या टीका देने के स्थान पर लालीपन हो सकता है।
यह निमोनिया से सांस के रास्ते से होने वाला संक्रमण
बैठक मे बताया गया कि यह निमोनिया से सांस के रास्ते से होने वाला संक्रमण है जिसकी वजह से फेफड़ों में सूजन आ सकती है। इससें सांस लेने मे मुश्किल होती है और शरीर मे आॅक्सीजन की कमी होती है। पी.सी.वी. के टीकाकरण से बच्चों मे न्यूमोकोकस के कारण होने वाली बीमारियों और मृत्यु को रोका जा सकेगा। दो साल से छोटे बच्चों मे गंभीर न्यूमोकोकल बीमारी का खतरा रहता है लेकिन इसका सबसे अधिक खतरा एक साल से छोटे बच्चों मे होता। टीकाकरण से इससे बचा जा सकता है।
कम्प्यूटर आधारित प्रस्तुतिकरण के जरिए विस्तार से जानकारी दी
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. शरद कोहाड़े ने कम्प्यूटर आधारित प्रस्तुतिकरण के जरिए विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि पी.सी.वी. वैक्सीन नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के अन्तर्गत सभी सरकारी अस्पताल, डिस्पेसरी, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं टीकाकरण सत्रों मे बच्चों को मुफ्त मे लगाई जायेगी। बैठक मे जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती रीता यादव, महिला एवं बाल विकास के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री बिद्याधर पटेल, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री होरी सिंह ठाकुर, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्रीमती अनुपमा तिवारी, महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी एवं खण्ड चिकित्सा अधिकारी (बीएमओ) उपस्थित थे।
*

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


एनालॉग पनीर पर पूरी रोक, सरकार का अहम फैसला

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य को लेकर संजीदा है। इस कड़ी में अब सरकार ने एनालॉग (आर्टिफिशियल) पनीर के कारोबार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने  प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया है कि आज...

छत्तीसगढ़ में 2305 मोबाइल टावरों से दूरस्थ क्षेत्रों को डिजिटल पहचान

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...

स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन 1 अगस्त को

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर. कांग्रेस ने एक बार फिर से छत्तीसगढ़ सरकार पर निशाना साधा है.प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में राज्य सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया है.   ककांग्रेस...

विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

महानदी विवाद नहीं, साझा समृद्धि का आधार बने: विष्णुदेव साय

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। महानदी जल विवाद के समाधान को लेकर नई दिल्ली स्थित श्रमशक्ति भवन में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने की। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

भाजपा के 111 कार्यकर्ताओं के बड़े सामूहिक इस्तीफे के बाद अब 26 और पदाधिकारी ने इस्तीफा

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ भाजपा में संगठनात्मक असंतोष थमने का नाम नहीं ले रहा है। 111 कार्यकर्ताओं के बड़े सामूहिक इस्तीफे के बाद अब 26 और पदाधिकारी ने इस्तीफा दिया है. इस खबर के सामने आने केबाद एक बात को यह स्पष्ट...

सावन के सोमवार और भी होंगे खास, जानिए कैसे मिलेगी असीम कृपा

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
सावन का महीना वैसे तो हर दिन महादेव के लिए समर्पित होता है लेकिन सोमवार के अगर बात की जाए तो इसमें चार गुना असीम कृपा भगवान की हमें मिल सकती है. इस दिन अभिषेक और आराधना करने से भगवान...