Google Analytics Meta Pixel भूपेश सरकार चिटफंड निवेशकों का पैसा दिलाने के लिए तत्परता से कर रही काम: त्रिवेदी - Ekhabri.com

भूपेश सरकार चिटफंड निवेशकों का पैसा दिलाने के लिए तत्परता से कर रही काम: त्रिवेदी

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने चिटफंड कंपनी के मामले में भाजपा नेताओं की बयानबाजी पर कहा है कि भाजपा अपनी 15 साल की सरकार के कार्य पर नजर डाल लें। भाजपा द्वारा फर्जी चिटफंड कंपनियों को 15 साल तक संरक्षण देने और जनता के धन की लूट के लिये प्रोत्साहित करने के कुकृत्य को छुपाने का आरोप लगाते हुए कहा है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार चिटफंड कंपनी निवेशकों एवं अभिकर्ताओं के पैसे वापस दिलाने हेतु लगातार काम कर रहे हंै। राज्य सरकार पूरी तत्परता से कार्यवाही कर रही है एवं चिटफंड कंपनियों की संपत्तियों को कुर्क करते हुये 17 हजार निवेशकों को 7 करोड़ रुपए की राशि वापस भी दी जा चुकी है। भूपेश बघेल की सरकार चिटफंड निवेशकों का पैसा दिलाने के लिये उसी तत्परता से काम कर रही है जिस तत्परता से रमन सिंह की सरकार ने इन लुटेरों का साथ दिया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने बताया कि 15 वर्षो के भाजपा के कार्यकाल में शासन के संरक्षण में प्रदेश में लगभग 350 से अधिक चिटफंड कंपनियों ने राज्य में अपने पैर पसारे थे जिसमें लाखों लोगों ने अपनी मेहनत की पूंजी निवेश की। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, उनकी पत्नी एवं उनके तत्कालीन सांसद पुत्र, तत्कालीन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं वर्तमान नेताप्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक इन चिटफंड कंपनियों के कार्यालय उद्घाटन एवं कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते थे। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह की सरकार में जांजगीर चांपा जिले में एक चिटफंड कंपनी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में चिटफंड कंपनी में कार्यरत अभिकतार्ओं की नियुक्ति को रोजगार की श्रेणी में रखने की शर्मनाक बात कही थी। राज्य में कांग्रेस की भूपेश सरकार ने रमन सिंह की भाजपा सरकार के निशाने पर चिटफंड कंपनी के अभिकतार्ओं के खिलाफ कार्यवाही निरस्त करते हुये सीधे कार्यवाही चिटफंड कंपनियों के मालिकों पर करने के निर्देश दिये है। तत्परता से कार्यवाही जारी भी है। इन कंपनी के मालिकों पर कार्यवाही जारी है और इनकी संपत्तियों को कुर्क करते हुये इसकी राशि निवेशकों और अभिकतार्ओं को लौटायी जायेगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में बारिश के अलर्ट, झमाझम होगी बारिश

By User 6 / July 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर. बीते दिन से राजधानी रायपुर का मौसम खुशनुमा हो गया है,पिछले कुछ दिनों के ब्रेक के बाद प्रदेश में बारिश का सिलसिला दोबारा शुरू हो गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में शुक्रवार सुबह से बादल छाए रहे...

हेडमास्टर की करी गई गला रेतकर हत्या

By User 6 / July 20, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर। जिले में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। जिसमें स्कूल के लिए निकले एक हेडमास्टर की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल...

रविवार को करें नींबू का यह खास उपाय, बनने लगेंगे सारे रुके काम

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कई बार ऐसा देखने में आता है कि हमारे जीवन में कई रुकावट आने लगती है। ऐसे में आज के दिन कई उपायों को करके आप अपने जीवन को सुखद बना सकते हैं। आज हम नींबू के कुछ आसान...

अगले 48 घंटों में प्रदेशभर में भारी बारिश की चेतावनी जारी

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के लिए अहम खबर हैं यहां मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है जिसके अनुसार आने वाले कुछ घंटों में अधिक बारिश से छत्तीसगढ़ तरबतर हो सकता है. प्रदेश...

हाईकार्ट का अहम फैसला, दूसरी पत्नी भी पेंशन की हकदार

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने पारिवारिक पेंशन को लेकर एक अहम फैसला सुनाया है,जिसके अनुसार पहली पत्नी के जीवित रहते दूसरा विवाह हिंदू विवाह अधिनियम के तहत भले ही अवैध हो, लेकिन इससे दूसरी पत्नी को पेंशन के अधिकार से...

प्रधानमंत्री ने देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर किया रवाना

By User 6 / July 17, 2026 / 0 Comments
जींद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन (India first hydrogen train ) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन जींद से सोनीपत के बीच चली। इसके साथ ही हाइड्रोजन फ्यूल से चलने वाली ट्रेन...

मुख्यमंत्री ने ट्री एटीएम लॉन्च किया, अब मुफ्त मिलेंगे पौधे  

By User 6 / July 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में पर्यावरण संरक्षण को जन-जन का अभियान बनाने के लिए एक अभिनव पहल की शुरुआत की गई है। जशपुर वन विभाग द्वारा शुरू किए गए ‘ट्री एटीएम’ का शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बगिया हेलीपैड...

आज है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा,जानिए क्यों है यह इतनी खास

By User 6 / July 16, 2026 / 0 Comments
पुरी। आज भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा है. हर साल अपनी मौसी के घर जाना जाते है. रथयात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा श्रीमंदिर से निकलकर गुंडिचा मंदिर पहुंचते हैं, जहां वे लगभग सात...

25 जुलाई से चातुर्मास शुरू होने के साथ, शुभ कार्य में लगेगा ब्रेक 

By User 6 / July 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर. एकादशी के साथ 25 जुलाई 2026 से चातुर्मास की शुरुआत होने जा रही है. इस बार चातुर्मास पूरे 120 दिनों तक रहेगा और 21 नवंबर 2026 को देवउठनी एकादशी के दिन समाप्त होगा. हिंदू धर्म में यह अवधि आध्यात्मिक...

सिम्स डॉक्टरों ने अन्ननली में फंसा सिक्का निकाल बचाई जान  

By User 6 / July 16, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर/रायपुर, 16 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स), बिलासपुर में डॉक्टरों की तत्परता और कुशलता से एक 6 वर्षीय मासूम की जान बचा ली गई। खेलते समय सिक्का निगल लेने से बालक की अन्ननली (आहार नली) में सिक्का फंस गया...