बिलासपुर जिले में बॉयफ्रेंड को लेकर विवाद का मामला सामने आया है, जहां दबंग लड़कियों ने एक लड़की की पिटाई कर दी। लड़कियों ने पहले तो उस पर थप्पड़ो की बारिश कर दी फिर उसे खींचकर जमीन पर गिरा दिया और लात-घूंसों से पिटाई शुरू कर दी। मारपीट के दौरान लड़की चीख-चीखकर रोती रही, लेकिन उसे बचाने कोई नहीं आया। लड़कियों की सरेराह इस गुंडागर्दी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
यह मामला शहर के बस स्टैंड से टेलीफोन एक्सचेंज रोड के बीच का है। सड़क किनारे चार लड़कियां सिगरेट पीते हुए खड़ी थीं। इस दौरान लड़कियां आपस में बातचीत कर रही थीं। जिसके बाद अचानक एक लड़की को पकड़ कर थप्पड़ मारने लगी। मौके पर लड़कियों के इस हाईवोल्टेज ड्रामा को देखकर लोगों की भीड़ जुट गई। बताया जाता है कि ये लड़कियां चिंकी और रिया गैंग की हैं।
इनमें से दो लड़कियों के बीच बॉयफ्रेंड को लेकर विवाद था। दबंगई दिखाने वाली लड़कियां कपड़े की दुकान में काम करती है। वहीं जिस लड़की की पिटाई की गई है वो भी कहीं प्राइवेट जॉब करती है। लड़की उस लड़के से बातचीत करती थी, जिसे दूसरी लड़की पसंद करती थी। इसी विवाद को लेकर लड़कियों ने मिलकर उसकी पिटाई कर दी। बता दें कि पिछले साल भी इन दोनों गैंग की लड़कियों के बीच मारपीट का मामला सामने आया था, तब भी विवाद का कारण प्रेम प्रसंग ही था।
वायरल वीडियो को लेकर पुलिस का कहना है कि किसी युवती की तरफ से मारपीट की शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के अनुसार पुलिस युवतियों की पहचान कर जानकारी जुटा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 4, 2026 /
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...
By User 6 /
October 7, 2026 /
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
By User 6 /
October 6, 2026 /
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By User 6 /
October 4, 2026 /
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...
By User 6 /
October 7, 2026 /
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...
By User 6 /
October 4, 2026 /
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...
By User 6 /
October 5, 2026 /
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...