Google Analytics Meta Pixel बच्चों को मानवीय मूल्यों से संस्कारित करता है स्काउटिंग: भूपेश बघेल - Ekhabri.com

बच्चों को मानवीय मूल्यों से संस्कारित करता है स्काउटिंग: भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार को भारत स्काउट एवं गाइडस छत्तीसगढ़ राज्य परिषद के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण के वर्चुअल कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने अपने निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को सफलतापूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने पदाधिकारियों से कहा कि आपने एक ऐसे वैश्विक आंदोलन को छत्तीसगढ़ में आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी अपने कंधे पर ली है, जिसकी शुरूआत 1907 में लार्ड वेडेन पॉवेल ने ब्रिटेन में की थी। स्काउटिंग व्यक्ति के चरित्र निर्माण का आंदोलन है, जो बच्चों को मानवीय मूल्यों से संस्कारित करता है। स्काउटिंग के महत्वपूर्ण सिद्धांतों में एक सिद्धांत है कि स्काउट सबका मित्र होता है। हर स्काउट दूसरे स्काउट का भाई होता है। इस तरह यह सिद्धांत स्काउटिंग को विश्व-बंधुत्व से जोड़ देता है। विनम्रता, वफादारी और विश्वसनीयता हर स्काउट का गुण है। यह आंदोलन व्यक्ति को प्रकृति से प्रेम करना सिखाता है। यह सिखाता है कि यह संसार पशु-पक्षियों से पूरा होता है। उन्हें सहेजे रखना हम सबकी जिम्मेदारी है।
स्काउटिंग मितव्ययी होना सिखाती है
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्काउटिंग मितव्ययी होना सिखाती है। मन-वचन और कर्म की शुद्धता स्काउटिंग की पहली शर्त है। एक स्काउट हमेशा दूसरों की सेवा के लिए शरीर और मन से तैयार रहता है। स्काउटिंग की परंपरा के अनुसार, हर स्काउट अपनी स्कार्प पर गांठ लगाकर संकल्प लेता है कि जब तक वह सेवा का काम नहीं कर लेगा, तब तक गांठ नहीं खोलेगा। स्काउटिंग विश्व-समाज निर्माण का एक आंदोलन है, जिसे भारत भी आगे बढ़ा रहा है। भारत में यह आंदोलन स्वतंत्रता से पहले ही शुरू हो चुका था। स्वतंत्र भारत में ह्यभारत स्काउट्स एंड गाइड्स की स्थापना 7 नवम्बर, 1950 को पंडित जवाहरलाल नहेरू, मौलाना अबुल कलाम आजाद तथा मंगल दास पकवासा द्वारा की गई थी। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य परिषद के अध्यक्ष के रूप में स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, विधायक एवं भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा तथा संसदीय सचिव तथा भारत स्काउट एवं गाइडस राज्य परिषद के राज्य मुख्य आयुक्त विनोद सेवन लाल चंद्राकर ने भी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। वर्चुअल कार्यक्रम में उपाध्यक्ष के रूप में मुख्यमंत्री के सलाहकार राजेश तिवारी, पंकज शर्मा, अटल वास्तव, कन्हैया अग्रवाल, चंद्र प्रकाश बाजपेई, महिला उपाध्यक्ष के रूप में विधायक मती देवती कर्मा, संसदीय सचिव मती शकुंतला साहू, मती शशि चंद्राकर, मती अनिता रावटे, मती ममता राय ने शपथ ली। इन पदाधिकारियों का कार्यकाल राज्य परिषद की प्रथम बैठक की तिथि से 5 वर्ष की अवधि तक होगा। इस अवसर पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरु रूद्रकुमार, मुख्य सचिव अमिताभ जैन एवं विधायक बृहस्पति सिंह उपस्थित थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...

रायगढ़ जिले में बस और ट्रक में भीषण टक्कर, कई यात्री हुए घायल

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...

चंदनीडीह में NDRF का बड़ा रेस्क्यू अभियान, 198 लोगों को सुरक्षित निकाला  

By Reporter 5 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बाढ़ प्रभावित ग्राम चंदनीडीह और श्रीलंका पारा में राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर NDRF की रेस्क्यू टीम प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में जुटी...

लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर इतना परेशान हुआ युवक की खुद को उतारा मौत के घाट

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
कवर्धा। कवर्धा से बड़ी खबर सामने आई है, जहां लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा एक अहम मुद्दा सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, एक युवक ने धर्म परिवर्तन कर शादी करने के कथित दबाव और मानसिक प्रताड़ना के बाद आत्महत्या कर...

मन की बात में छाया छत्तीसगढ़ का मुनगा अभियान, लामकन्हार को 85 लाख

By User 6 / September 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखंड स्थित ग्राम लामकन्हार के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी सुनी। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

पवन साय को झारखंड में नई जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई  

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

ब्रिटेन के पर्यटकों को भाया छत्तीसगढ़ का ग्रामीण पर्यटन और अपनापन

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक सुंदरता, ग्रामीण जीवनशैली, लोक संस्कृति और आत्मीय आतिथ्य अब विदेशी पर्यटकों को भी अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। पर्यटन का बदलता स्वरूप अब पर्यटकों को केवल बड़े शहरों और प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों तक सीमित नहीं...

‘मन की बात’ में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा’ अभियान की गूंज

By User 6 / September 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’ अभियान का विशेष उल्लेख हुआ। प्रधानमंत्री द्वारा प्रदेश की इस पोषण पहल को राष्ट्रीय मंच पर स्थान दिए जाने...