रायपुर। खाद्य एवं संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत के बेटे आशीष भगत पर जशपुर की एक सरंक्षित जनजाति पहाड़ी कोरवा के पांच परिवारों की जमीन धोखे से लिखा लेने का आरोप लगा है। इस मामले में आंदोलित भाजपा ने प्रशासन पर शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। पार्टी अब इस मामले को लेकर उच्च न्यायालय जाने की तैयारी में हैं। वहीं मंत्री अमरजीत भगत ने कहा, उनके बेटे ने कानूनी तरीके से जमीन खरीदी थी। अब उस जमीन को वापस कर रहे हैं लेकिन भाजपा नेता भी आदिवासियों की जमीन वापस करें। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा, जशपुर जिले के मनोरा तहसील के गुतकिया गांव में पांच पहाड़ी कोरवा परिवारों की 24.88 एकड़ जमीन है। खाद्य मंत्री अमरजीत भगत के पुत्र आशीष भगत ने 22 जनवरी को पटवारी और दलाल से मिलकर फर्जी तरीके से रजीस्ट्री करा लिया। भाजपा ने रायगढ़ सांसद गोमती साय की अध्यक्षता में छह सदस्यीय समिति से मामले की जांच कराई है। इस समिति में पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल, पूर्व मंत्री गणेशराम भगत, पूर्व सांसद कमलभान सिंह भी शामिल थे। इस समिति ने जांच में पाया है, आदिवासियों से जमीन का सौदा 11 लाख रुपये में किया गया। लेकिन 6 अलग-अलग चेक से 10 लाख 50 हजार रुपये का ही भुगतान किया गया है। यह चेक अभी भी उन परिवारों के पास पड़ा हुआ है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए स्थानीय प्रशासन से लेकर राज्यपाल तक शिकायतें हुई हैं। उसके बाद भी सरकार ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है। उन्होंने कहा, यह आपराधिक षड़यंत्र है। उन्होंने कहा, भाजपा सड़क की लड़ाई लड़ते हुये इस मामले को हाईकोर्ट तक ले जाकर उन्हें न्याय दिलाने का प्रयास करेगी।

भगत ने कहा, उनके बेटे ने कुछ भी आपत्तिजनक नहीं किया
भाजपा के आरोपों पर खाद्य एवं संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने कहा मेरे बेटे ने जो भी संपत्ति खरीदी है वो विधिवत और न्यायसंगत है। आदिवासी की जमीन आदिवासी खरीद सकता है। इसमें आपत्तिजनक कुछ भी नहीं है। जिन्होंने जमीन बेची है उनका नाम विशेष संरक्षित जनजातियों की सूची में नहीं है। कलक्ट्रेट में इसकी सूची लगी हुई है। संपत्ति की खरीदी भी बैंक खातों के जरिये हुआ है। इसलिये इसमें किसी प्रकार की अनियमितता का सवाल ही नहीं उठता।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 7, 2026 /
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By User 6 /
October 7, 2026 /
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 8, 2026 /
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...
By User 6 /
October 8, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल तीन दिवसीय सफल सिंगापुर दौरे के बाद बुधवार को रायपुर लौट आया। इस यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ को कुल ₹43,600 करोड़ की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रतिबद्धताएं मिलीं। किसी एक...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...