Google Analytics Meta Pixel न्याय योजना पर रोक लगाने की केंद्र सरकार की कोशिशों का विरोध क्यों नहीं करते छत्तीसगढ़ भाजपा के नेता - Ekhabri.com

न्याय योजना पर रोक लगाने की केंद्र सरकार की कोशिशों का विरोध क्यों नहीं करते छत्तीसगढ़ भाजपा के नेता

न्याय योजना की चौथी किश्त जारी होते ही आक्रामक हुई कांग्रेस: भाजपा को घेरा
रायपुर। छत्तीसगढ़ में किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना की चौथी और अंतिम किश्त जारी होते ही कांग्रेस आक्रामक हो गई है। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ भाजपा पर न्याय योजना को रोकने की साजिश का आरोप लगाया है। कांग्रेस अब इस मामले में भाजपा के दोहरे स्टैंड को लोगों के बीच ले जाने की तैयारी में है। रायपुर शहर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष गिरीश दुबे ने कहा, केंद्र की भाजपा सरकार की ओर से डाली गई सभी बाधाओं के बावजूद राज्य की कांग्रेस सरकार ने किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना की पूरी राशि सफलता पूर्वक दे दी है। बजट में नए वित्तीय वर्ष के लिए भी इस योजना के मद में 5700 करोड़ रुपए की व्यवस्था करके स्पष्ट कर दिया है कि केंद्र सरकार के दबाव के बावजूद यह योजना आगे भी जारी रहेगी। गिरीश दुबे ने कहा, इस योजना ने भाजपा का दोहरा चरित्र भी उजागर कर दिया है। छत्तीसगढ़ में भाजपा नेता न्याय योजना की राशि को कभी एकमुश्त देने तो कभी ब्याज के साथ देने की मांग उठा रहे हैं लेकिन केंद्र सरकार के पास जाकर इस योजना को धान का बोनस बताने से नहीं चूक रहे हैं। कांग्रेस जिला अध्यक्ष गिरीश दुबे ने कहा, केंद्रीय खाद्य मंत्री पीयूष गोयल जब राजीव गांधी किसान न्याय योजना को धान का बोनस बताते रोक लगाने को कहते हैं, तो भाजपा के नेता चुप क्यों रह जाते हैं। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय और भाजपा विधायक दल के नेता धरमलाल कौशिक खामोश क्यों रह जाते हैं। गिरीश दुबे ने कहा, सच तो यह है कि केंद्र की भाजपा सरकार और छत्तीसगढ़ भाजपा में रमन सिंह और धरमलाल कौशिक जैसे नेता किसानों के विरोध में हैं। उन्होंने कहा, छत्तीसगढ़ में योजना की मांग करने और केंद्र सरकार में विरोध करने का भाजपा नेताओं का यह खेल प्रदेश की जनता समझने लगी है।
कुछ नहीं करने देने का आरोप भी लगाया
गिरीश दुबे ने कहा, भाजपा और केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ के किसानों और धान के इतने विरोधी हो गए हैं कि राज्य सरकार को कुछ करने ही नहीं दे रहे हैं। केंद्र सरकार न तो धान से बना चावल ले रही है और न ही इस धान से एथेनाल बनाने की अनुमति दे रही है। उन्होंने कहा, रमन सिंह जैसे नेताओं के प्रदेश विरोधी अभियान का दुष्परिणाम है कि राज्य सरकार को 1865 रुपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदा गया धान खुले बाजार में 1400 रुपया प्रति क्विंटल की दर से नीलाम करना पड़ रहा है। एक दिन पहले नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने किसान न्याय योजना की राशि किश्तों में देने की वजह से ब्याज की मांग की थी। उन्होंने कहा, सरकार को किसानों की चिंता होती तो वादे के मुताबिक किश्त समय पर किसानों को देती। करीब 16 महीने बाद किसानों को धान की चौथी किस्त दी जा रही है। उसके बाद भी यह तय नहीं है कि इस साल खरीदे गए धान की किश्त सरकार कब देगी। उन्होंने कहा, किसानों को जो किश्त दी गई है उसकी मूल राशि के साथ ब्याज भी जोड़कर दिया जाना चाहिए।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


आर्थिक तंगी के बीच मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल से अविनाश को मिला नया जीवन

By User 6 / August 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...

क्या राखी में होगा चंद्र ग्रहण का असर! जानिए शुभ मुहूर्त

By User 6 / August 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...

फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र मामलों की जांच के लिए बनेगा विशेष मेडिकल बोर्ड

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...

बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत

By Reporter 5 / August 22, 2026 / 0 Comments
कवर्धा। कवर्धा जिले के बैजलपुर चौकी क्षेत्र से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसमें बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में कामाड़बरी निवासी रामकुमार विश्वकर्मा ने मौके पर ही...

चॉकलेट का लालच देकर बुजुर्ग ने की गंदी हरकत, बच्ची ने सुनाई आप बीती

By User 6 / August 19, 2026 / 0 Comments
दुर्ग/भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई छावनी थाना क्षेत्र से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। यहाँ एक बुजुर्ग दुकानदार द्वारा 8 से 9 साल की तीन मासूम बच्चियों के साथ अमानवीय और अनैतिक कृत्य किया गया है। वह बच्चियों को...

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 आईएएस अधिकारियों के विभाग बदले

By Reporter 5 / August 19, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 23 आईएएस अधिकारियों के पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों...

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय पेपर लीक मामले में एफआईआर, कवर्धा-बिलासपुर से वायरल हुआ प्रश्नपत्र

By Reporter 5 / August 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष की कीटशास्त्र परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। विश्वविद्यालय के यूजी परीक्षा प्रभारी डॉ. एन.आर. रंगारे की रिपोर्ट पर...

आज का राशिफल 

By User 6 / August 18, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...

कोरिया के जीराफूल चावल की बढ़ी पहचान, एफपीओ मॉडल से किसानों को बेहतर बाजार

By Reporter 5 / August 19, 2026 / 0 Comments
  कोरिया। कोरिया जिले का पारंपरिक और सुगंधित जीराफूल चावल अब प्राकृतिक खेती और किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) मॉडल के जरिए नई पहचान बना रहा है। जिला प्रशासन और कृषि विभाग के प्रयासों से स्थानीय किसानों की उपज को बेहतर बाजार...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बगिया में बैलों के साथ की बियासी, पुरानी यादें ताजा हुई 

By User 6 / August 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का अपनी माटी, गांव और खेती-किसानी से गहरा आत्मीय जुड़ाव एक बार फिर देखने को मिला। सोमवार सुबह मुख्यमंत्री अपने गृहग्राम बगिया, जशपुर जिले के खेत पहुंचे और पारंपरिक तरीके से बैलों की जोड़ी के...