Google Analytics Meta Pixel कोविशिल्ड के बाद अब भारत बायोटेक की कोवैक्सिन पहुंची, वॉटर कैनन से स्वागत - Ekhabri.com

कोविशिल्ड के बाद अब भारत बायोटेक की कोवैक्सिन पहुंची, वॉटर कैनन से स्वागत

रायपुर। कोविड-19 की दवा दवा कोवैक्सिन की एक खेप रायपुर पहुंची । शनिवार को हैदराबाद से उड़े इंडिगो के विमान के जरिए इन वैक्सीन को रायपुर लाया गया। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक कोवैक्सीन के 5 बक्से यहां पहुंचे। इससे पहले कोविशील्ड नाम की वैक्सीन भी रायपुर ला चुकी लाई जा चुकी है। भारत सरकार की तरफ से भेजी जाने वाली इन दवाओं को रायपुर के राज्य वैक्सिंग भंडारण कक्ष में रखा जा रहा है। राज्य टीकाकरण अधिकारी अमर सिंह ठाकुर ने बताया कि 37 हजार 500 की संख्या में कोवैक्सिन की खेप मिली है। कोवैक्सिन को भारत बायोटेक द्वारा तैयार किया गया है। इससे पहले अब तक कोविशील्ड की 5 लाख 65000 वैक्सीन रायपुर आ चुकी है। इनमें से 22,000 का इस्तेमाल हो चुका है। चरण दर चरण स्वास्थ्य कर्मियों और सरकार द्वारा तय किए जाने वाले व्यक्तियों को यह दवा दी जाएगी। इससे पहले शुक्रवार की देर रात रात 11 बजे तक एयरपोर्ट खुला रहा। आमतौर एयरपोर्ट पर रात 10 बजे के बाद बंद कर दिया जाता है। दरअसल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का विमान दिल्ली से देर रात लैंड हुआ। सुबह 7 बजे से एयरपोर्ट की सामान्य सेवाएं शुरू की गईं। कोवैक्सिन लाने वाले विमान का वाटर कैनन के जरिए स्वागत किया गया।
लगातार घट रहे कोरोना मरीज
छत्तीसगढ़ में एक्टिव केस लगातार घट रहे हैं। वहीं स्वस्थ्य होने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। हालांकि मौत के आंकड़ों में बहुत ज्यादा अंतर नहीं आना थोड़ी चिंता की बात है। आज प्रदेश में जहां 377 नये मरीज मिले हैं, तो वहीं 526 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। जबकि 6 लोगों की मौत हुई है। वहीं एक्टिव केस अब 5 हजार पर आ गया है। रायपुर और दुर्ग में अभी कोरोना केस ज्यादा मिल रहे हैं। रायपुर में 83 नये मरीज आये हैं। वहीं दुर्ग में 51, राजनांदगांव में 20, बालोद में 11, धमतरी में 18, बलौदाबाजार में 11, महासमुंद में 30, गरियाबंद में 12, बिलासपुर में 24, रायगढ़ में 35, सरगुजा में 17, जशपुर में 12 नये मरीज मिले हैं। दुर्ग में आज 3 मौत हुई है। वहीं बिलासपुर में 2 और राजनांदगांव में 1 मौत हुई है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


हाई कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, अविवाहित बेटी को अनुकंपा नियुक्ति में पहला अधिकार

By User 6 / June 18, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाई कोर्ट ने दक्षिण पूर्वी कोलफील्ड्स लिमिटेड में कार्यरत दिवंगत महिला कर्मचारी की अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े विवाद में अविवाहित बेटी को राहत देते हुए एकलपीठ के आदेश को बरकरार रखा है। मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति...

आज का राशिफल 

By User 6 / June 18, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

जगदलपुर के ट्री मैन ने राज्यपाल को भेंट किया मियाजाकी आम

By User 6 / June 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 जून 2026।छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में जगदलपुर के प्रसिद्ध ‘ट्री मैन’ संपत झा ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को दुनिया की सबसे महंगी आम प्रजातियों में शामिल मियाजाकी आम भेंट किया।...

गजराज बांध बनेगा रायपुर की नई लाइफलाइन, राज्यपाल की बड़ी पहल

By User 6 / June 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 17 जून 2026। राजधानी रायपुर में पेयजल आपूर्ति को सुदृढ़ करने के लिए गजराज बांध को विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। राज्यपाल रमेन डेका ने कमल विहार स्थित लगभग 230 एकड़ क्षेत्र में फैले...

आज है सोमवती अमावस्या, खास संयोग में करें यह उपाय 

By User 6 / June 15, 2026 / 0 Comments
वर्ष में कुल 12 अमावस्या आती है जिसमें सोमवार के दिन पड़ने वाली अमावस्या तिथि को सोमवती अमावस्या के नाम से जाना जाता है. सोमवार का दिन भगवान शिव की पूजा-आराधना के लिए समर्पित होता है साथ ही अमावस्या तिथि...

छत्तीसगढ़ स्कूलों में अब गूंजेगा राष्ट्रगान, नई व्यवस्था लागू 2026 से

By User 6 / June 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 जून 2026।छत्तीसगढ़ के सरकारी और निजी स्कूलों में अब शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों, राष्ट्रीय चेतना और भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए बड़ा बदलाव किया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने नए शिक्षा सत्र 2026-27 से...

शिक्षा मंत्री के जन्मदिन पर विधायक रिकेश सेन ने की खास अपील, कहा स्कूल खुलने की तिथि पर एक बार करें पुनर्विचार

By User 6 / June 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए हर कोई यह विचार कर रहा है कि इतनी भयानक गर्मी में आखिर बच्चे कैसे स्कूल जाएंगे। इसे देखते हुए सोशल मीडिया में लगातार शिक्षा मंत्री और सरकार से गर्मी...

नक्सलियों के खजाने तक पहुंची सीआरपीएफ की टीम, 8 डंप बरामद

By User 6 / June 14, 2026 / 0 Comments
बीजापुर। 12 जून को सीआरपीएफ की 199 वाहिनी की संयुक्त टीम बी, एफ कंपनी एवं यंग प्लाटुन ने नक्सल विरोधी अभियान के तहत एक बड़ी सफलता प्राप्त की है। पीडिया तथा कुप्पागुडा क्षेत्र केएड्री, हर्रा एवं मदुमपारागांवो की घने जंगल...

रायपुर सहित पांच शहरों में 250 करोड़ रिडेवलपमेंट परियोजनाओं के टेंडर जारी

By User 6 / June 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 17 जून 2026।छत्तीसगढ़ शासन ने शहरी विकास को नई दिशा देते हुए राज्य के पांच प्रमुख शहरों में रिडेवलपमेंट परियोजनाओं की शुरुआत कर दी है। हाउसिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड द्वारा इन परियोजनाओं के लिए निविदाएं जारी कर दी...

शराब दुकान में चोरी, 7 लाख से भरा लौकर लेकर चोर फरार

By User 6 / June 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर के सरोना स्थित कंपोजिट विदेशी शराब दुकान चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। हाथ साफ करते हुए चोर ने करीब 7 लाख रुपए से भरा लॉकर ही चुरा लिया है। वारदात को अंजाम देने के बाद चोर...