रायपुर, 27 अप्रैल 2025। राजधानी रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आज आयोजित गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ तेलघानी विकास बोर्ड के नव नियुक्त अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार साहू को पदभार ग्रहण करने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दिन छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत और परंपरागत श्रमशीलता के सम्मान का उत्सव है। उन्होंने भरोसा जताया कि जितेन्द्र साहू के नेतृत्व में तेलघानी विकास बोर्ड नई ऊंचाइयों को छुएगा। उन्होंने कहा कि साहू समाज और तेलघानी विकास बोर्ड की भूमिका तिलहन फसलों को बढ़ावा देने में अहम हो सकती है। गर्मियों में खेती के लिए जल और ऊर्जा की जरूरत को देखते हुए फसल चक्र अपनाने और तिलहन उत्पादन को बढ़ावा देना जरूरी है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि ‘लोकल फॉर वोकल’ अभियान के तहत पारंपरिक खेती और स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन मिल रहा है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि सरगुजा जिले के किसान सामूहिक रूप से ऑर्गेनिक सुगंधित चावल और पारंपरिक विधि से सरसों का तेल उत्पादन कर बेहतर कीमत प्राप्त कर रहे हैं। ऐसे नवाचारों को पूरे राज्य में बढ़ावा देने की आवश्यकता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 15 महीनों में ‘मोदी की गारंटी’ के तहत अधिकांश वादों को पूरा किया गया है। 30 अप्रैल तक ‘आवास सर्वेक्षण प्लस प्लस’ अभियान के जरिए आवासहीनों की पहचान कर उन्हें मकान देने की प्रक्रिया तेज की गई है। इसके अलावा पंचायत स्तर पर ‘अटल डिजिटल सुविधा केंद्र’ के माध्यम से सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे गांवों तक पहुंचाया जा रहा है।
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि सरकार ने एक शिक्षित और ठेठ छत्तीसगढ़िया किसान को तेलघानी विकास बोर्ड का नेतृत्व सौंपा है, जिससे बोर्ड अपने लक्ष्यों को बेहतर तरीके से पूरा कर सकेगा। समारोह में विधायक सुनील सोनी, ईश्वर साहू, दीपेश साहू, डोमन लाल कोर्सेवाड़ा सहित कई गणमान्य नागरिक और अधिकारी उपस्थित रहे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 4, 2026 /
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...
By User 6 /
September 30, 2026 /
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...
By User 6 /
September 29, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर के कचना, लामांडी और सड्डू क्षेत्र में सुनियोजित विकास को गति देने के लिए नगर विकास योजना आगे बढ़ाई जा रही है। रायपुर विकास प्राधिकरण द्वारा तैयार की जा रही इस योजना का उद्देश्य क्षेत्र में सड़क,...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...
By User 6 /
September 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राजस्व विभाग ने 19 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार पदोन्नत किया गया है. इस पदोन्नति के साथ उनका स्थानांतरण भी किया है. सभी से 10 दिनों में पदभार ग्रहण करने कहा गया है. इसके लिए आदेश जारी हो गया...
By User 6 /
October 1, 2026 /
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...
By User 6 /
October 1, 2026 /
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...
By User 6 /
September 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रशासन से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 125 डिप्टी कलेक्टरों के तबादले किए हैं। इस बड़े प्रशासनिक बदलाव के बाद प्रदेश के कई जिलों में...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर में संपत्तियों के प्रबंधन को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) बड़ी तकनीकी पहल करने जा रहा है। RDA के संपूर्ण अधिकार क्षेत्र में GIS आधारित एसेट मैपिंग, हाईटेक ड्रोन सर्वे, पुराने अभिलेखों का...