Google Analytics Meta Pixel रैना ने क्रिकेट खेलने के लिए की क्रिकेट से संन्‍यास की घोषणा - Ekhabri.com

रैना ने क्रिकेट खेलने के लिए की क्रिकेट से संन्‍यास की घोषणा

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी और बाएं हाथ के बल्लेबाज सुरेश रैना का कैरियर अब समाप्‍त हो गया। उन्‍होंने  क्रिकेट के हर प्रारूप से संन्‍यास लेने की घोषणा कर दी। रैना को क्रिकेट खेलने के लिए ही क्रिकेट से संन्‍यास की घोषणा करनी पड़ी है। इस एक वाक्य में बहुत कुछ छिपा है। रैना ने फिलहाल भारतीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है। वे अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई से संबद्ध रखने वाले किसी टूर्नामेंट में नहीं खेलेंगे।

 

मिस्टर आईपीएल के नाम से मशहूर सुरेश रैना ने ट्वीट कर लिखा है कि अपने देश और राज्य यूपी का प्रतिनिधित्व करना एक सम्मान की बात है। मैं क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा करना चाहता हूं। मैं बीसीसीआई, यूपीसीए, चेन्‍नई सुपर किंग्स, राजीव शुक्ला सर और मेरे सभी प्रशंसकों का उनके समर्थन और मेरी क्षमताओं में अटूट विश्वास के लिए उनका धन्यवाद करना चाहूंगा।

 

बताया जाता है कि  सुरेश रैना अलग-अलग लीग में खेलना चाहते हैं और वे 10 सितंबर से शुरू हो रही रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज का भी हिस्सा होंगे। हालांकि, बीसीसीआई की पॉलिसी कहती है कि वो खिलाड़ी जो किसी भी प्रकार से बीसीसीआई से जुड़ा है, वो किसी भी विदेशी लीग या फिर किसी अन्य टूर्नामेंट में नहीं खेल सकता। बीसीसीआई किसी भी क्रिकेटर को अन्य टूर्नामेंट या लीग में खेलने की अनुमति नहीं देती है।

 

सुरेश रैना को भी क्रिकेट खेलने के लिए ही क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा करनी पड़ी है। रैना अब दुनिया की किसी भी टी20 या टी10 लीग में खेल सकते हैं और वे किसी अन्य टूर्नामेंट में भी प्रतिनिधित्व कर सकते हैं। ऐसे में वे अब कभी आईपीएल में भी खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। 15 अगस्त 2020 को सुरेश रैना ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा था, जब एमएस धोनी ने रिटायरमेंट का ऐलान किया था।

Read Also  छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलों की शुरूआत, मुख्यमंत्री ने की शिरकत

 

रैना आईपीएल 2020 में नहीं खेले थे, लेकिन 2021 के सीजन में वे चेन्‍नई सुपर किंग्स का हिस्सा थे। हालांकि, आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन से पहले न तो चेन्‍नई सुपर किंग्स ने उन्हें रिटेन किया था और न ही किसी टीम ने उनको खरीदा था। ऐसे में वे कमेंटेटर के तौर पर आईपीएल में जुड़े थे और क्रिकेट की दुनिया से दूर हो गए थे। हालांकि, वे अभी भी क्रिकेट खेलना चाहते हैं, लेकिन भारत में बीसीसीआई से जुड़े टूर्नामेंट में उनको मौका नहीं मिल रहा। ऐसे में उन्होंने भारतीय क्रिकेट से रिटायरमेंट लेकर विदेशी लीग में खेलने की इच्छा जताई है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नवा रायपुर नकटी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर छिड़ी बड़ी बहस

By User 6 / July 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर के ग्राम नकटी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई ने पूरे प्रदेश में एक बड़ी बहस को जन्म दे दिया है। बुलडोजर कार्रवाई के दौरान रोते-बिलखते परिवारों की तस्वीरों ने लोगों की संवेदनाओं को...

1 जुलाई से मिलेगा पेट्रोल डीजल बिक्री में लगी पाबंदियां हटेंगी, स्थिति सामान्य होने के बाद केंद्र ने किया फैसला

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल को लेकर आम लोगों के लिए सुकून देने वाली खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने 1 जुलाई 2026 से ईंधन की बिक्री और वितरण पर लागू सभी अस्थायी पाबंदियां हटाने का फैसला किया है।...

आज से देशभर में सस्ता होगा कमर्शियल सिलेंडर

By User 6 / July 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। 1 जुलाई से देशभर में कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू हो गए हैं, अच्छी बात है है कि इसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। जहां एक ओर कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बड़ी कटौती कर...

गर्मी और उमस में मिलेगी जल्दी राहत, कल बारिश की संभावना

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार अभी बहुत धीमी है। बारिश नहीं होने के कारण लोग बेहद परेशान है। गर्मी चरम पर है इस बीच अच्छी खबर यह है कि कल कई स्थानों में बारिश होने की संभावना जताई जा...

तालाब में डूबे युवक को समझा था मृत, अचानक खड़े होने पर उड़े सबके होश

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां गुण्डरदेही के रामसागर तालाब में एक युवक के डूबने की बात सामने आई. खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. लोग मौके पर पहुंचे...

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी: जांच में आए अहम खुलासे आरोपियों के मकानों पर बुलडोजर कार्रवाई की तैयारी

By User 6 / July 2, 2026 / 0 Comments
अयोध्या. अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब कई अहम खुलासे हो रहे हैं। इस बीच खबर है आरोपियों के मकान पर बड़ी कार्यवाही हो सकती है। SIT ने जांच तेज कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, नियमों...

ekhabri धर्म दर्शन: दान-पुण्य और पूजा से जीवन में बढ़ती है शांति, सकारात्मकता और संतुलन

By User 6 / July 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर।भारतीय परंपरा में दान-पुण्य और पूजा को केवल धार्मिक कर्म नहीं, बल्कि जीवन को संतुलित और सकारात्मक बनाने वाला महत्वपूर्ण अभ्यास माना जाता है। सदियों से यह मान्यता रही है कि ये दोनों ही कार्य व्यक्ति के मन, परिवार और...

श्रम विभाग में बड़ा फेरबदल, 11 अधिकारियों का तबादला आदेश जारी

By User 6 / July 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 30 जून 2026।छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग ने प्रशासनिक कसावट लाते हुए बड़ा फेरबदल किया है। मंत्रालय महानदी भवन, नया रायपुर अटल नगर से जारी आदेश में विभाग के 11 अधिकारियों का तबादला किया गया है। यह आदेश तत्काल...

नकटी अतिक्रमण हटाने पर बेघर हुए परिवार को मिलेगा नया आशियाना, 65 परिवार के लिए प्रकिया शुरू

By User 6 / July 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नया रायपुर के ग्राम नकटी की शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने बेघर हुए लोगों को आशियाना देने का फैसला किया है। इसके लिए शासन -प्रशासन ने अतिक्रमण प्रभावित 65 परिवारों को नया...

नवा रायपुर में आज से शुरू चिंतन शिविर 3.0, विकास और सुशासन पर मंथन

By User 6 / July 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 4 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ आज से आईआईएम नवा रायपुर अटल नगर में प्रारंभ हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आयोजित इस महत्वपूर्ण शिविर में शासन की कार्यप्रणाली,...