रायपुर। आज भी कोरोना मरीजों में तेज बढ़त हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर प्रदेश में कोरोना की स्थिति को लेकर जानकारी दी है। जारी बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में आज कुल 478 नए मामले सामने आए हैं और 150 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। वहीं आज 5 और कोरोना संक्रमित की मौत हो गई। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ कोरोना मरीजों की मौत के मामले में शतक पार कर लिया है।
देश में तेजी से बढ़ते संक्रमण से, वर्तमान में कोरोना वायरस के संक्रमण से 35 राज्य/केन्द्र शासित प्रदेश प्रभावित है, जिनमें कुल 2396637 प्रकरणों की पुष्टि हो चुकी है और कुल 47033 व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है।
छत्तीसगढ़ राज्य में अब तक कोरोना वायरस के कुल 402390 संभावित व्यक्तियों की पहचान कर सेंपल जांच किया गया है, अभी तक 13960 धनात्मक मरीजों की पहचान की गई, जिनमें अब तक कुल 9658 मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत डिस्चार्ज किए गए तथा 4187 मरीज सक्रिय है।
स्वास्थ्य विभाग ने अपने दो अलग-अलग मेडिकल बुलेटिन में यह जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार को जिला रायपुर से 195, राजनांदगांव से 54, दुर्ग से 43, रायगढ़ से 29,.बिलासपुर से 26, सुकमा से 23, बलौदाबाजार से 18, बस्तर से 15, नारायणपुर से 15, सरगुजा से 12, कोरिया से 7, महासमुन्द से 6, कांकेर से 6, गरियाबंद से 5, कोण्डागांव से 5, सूरजपुर से 5, दंतेवाड़ा से 4, जशपुर से 2, बेमेतरा से एक, कबीरधाम से एक, धमतरी से एक , कोरबा से एक , जांजगीर -चांपा से एक, बलरामपुर से एक, बीजापुर से एक और अन्य राज्य से एक मरीज शामिल है।
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...
रायपुर, 19 सितंबर 2026। कैंसर के खिलाफ लड़ाई केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी समय पर पहचान, प्रभावी स्क्रीनिंग, आधुनिक उपचार और मरीजों को मानसिक एवं भावनात्मक सहयोग देना भी उतना ही जरूरी है। मरीज को यह भरोसा...
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...
रायपुर। समय पर हुई स्वास्थ्य जांच किसी मासूम की जिंदगी की दिशा बदल सकती है। धमतरी के नन्हे भाव्यांश साहू की कहानी इसका उदाहरण है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत संचालित चिरायु योजना के माध्यम से जन्मजात हृदयरोग...
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डिजिटल बदलाव की बड़ी पहल कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ‘वसुंधरा’ परियोजना के माध्यम से प्रदेश के पुराने और...
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से...
छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन और सेवा के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए गुरुवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम का व्यापक आयोजन किया गया। प्रदेशभर में नागरिकों ने...