भिलाई के पीयूष दुनिया के सबसे कम उम्र के वैज्ञानिक

छत्‍तीसगढ़ के भिलाई यानी दुर्ग जिले के पीयूष जायसवाल दुनिया के सबसे कम उम्र के वैज्ञानिक बन गए हैं। शंकुतला विद्यालय रामनगर में कक्षा नवमीं में पढ़ने वाले पीयूष ने वेग रहस्य पर शोध किया और दुनिया के शीर्ष रिसर्च सेंटर से पीएचडी सर्टिफिकेट और रिसर्च लेवल अप्रूवल सर्टिफिकेट प्राप्त किया है। उन्‍होंने ब्रह्मांड जैसे जटिल विषय पर किताब लिखा। इस शोध के माध्‍यम से पीयूष ने बताया कि ब्रह्मांड का अंत भी निश्चित है। उन्होंने हबल थ्योरी का इस्तेमाल कर यह बताया कि ग्रहों की दूरियां बढ़ती जा रही हैं। एक समय बाद वे फिर से सिकुड़ने लगेंगे। इसके लिए मैग्नेटिक थ्योरी का उदाहरण दिया। उन्होंने अपने शोध में बताया कि ग्रह जैसे ही दूर होंगे, उनके अंदर मौजूद गुरुत्वाकर्षण क्षमता बढ़ेगी, जो एक दूसरे ग्रह को आपस में खींचकर ब्रह्मांड को तबाह कर देगी।

 

पीयूष ने अपने 20 पेज के शोध को मेल से वाशिंगटन डीसी के आईजीएसईआर (इंटरनेशनल जनरल्स आफ साइंटिफिक एंड इंजीनियरिंग रिसर्च ) को अक्टूबर में भेजा था। उस समय उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनके शोध को मान्यता मिल जाएगी। 27 दिसंबर को संस्था ने पीयूष के शोध को मान्यता देते हुए सर्टिफिकेट मेल कर दिया। यह भी लिखा कि बहुत जल्द ही पीएचडी की स्कालर और साइंटिस्ट की उपाधि भी उन्हें दी जाएगी। इस रिसर्च सेंटर में किसी भी शोध को मान्यता देने से पहले अनुभवी साइंटिस्ट व रिसर्चर से कई चरणों की तथ्यात्मक पड़ताल करवाती है। निर्धारित मापदंड व पूर्व में कहीं इस शोध का जिक्र तो कहीं नहीं हुआ है। इसकी पड़ताल करने में एक माह लग गया। आखिरकार संस्था ने 27 दिसंबर को इस नन्हें साइंटिस्ट की मेहनत पर मुहर लगा ही दी। संस्था के अधिकृत ई-मेल आईडी से इसकी पुष्टि की गई है। उसने 8 मार्च को साइंटिस्ट का सर्टिफिकेट भेज प्रकाशन की सहमति भी दी है।

 

पीयूष आठवीं कक्षा की पढ़ाई करते हुए महज 12 वर्ष एक माह की आयु में ही यह कर दिखाया है। अब तक यह रिकार्ड अल्बर्ट आइंस्टीन के नाम था, जिन्होंने 17 वर्ष की उम्र में शोध किया था। वाशिंगटन स्थित सबसे बड़े रिसर्च सेंटर आइजेएसईआर (इंटरनेशनल जनर्ल्स आफ साइंटिफिट एंड इंजीनियरिंग रिसर्च) ने पीयूष के रिसर्च को मान्यता प्रदान की है। पीयूष ने बीते अक्टूबर में अपने 20 पन्नो के शोध को मेल के जरिये आइजेएसईआर के पास भेजा था। संस्था ने अपने अनुभवी वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं से कई चरणों में तथ्यात्मक जांच कराने के बाद पीयूष के शोध को पीएचडी सर्टिफिकेट एवं रिसर्च लेवल अप्रूवल सर्टिफिकेट दे दिया ।

20 पेज के रिसर्च में ब्रह्मांड के इन रहस्यों को बताया

ब्रह्मांड की शुरुआत सूक्ष्म तत्व से हुई- शरीर के सेल से तुलना करते हुए एसस्पेलन किया, फिर शारीरिक विकास की तरह अपने आपको विकसित किया। इसे साबित करने के लिए, हबल थ्योरी का इस्तेमाल करते हुए बताया कि ग्रहों की सुनिश्चित दूरियां बढ़ती जा रही हैं। एक समय बाद वे फिर से सिकुड़ने लगेंगे। इसके लिए मैग्नेटिक थ्योरी का उदाहरण दिया। उन्होंने शोध में बताया कि ग्रह जैसे ही दूर होंगे, उनके अंदर मौजूद गुरुत्वाकर्षण क्षमता बढ़ेगी, जो एक दूसरे ग्रह को आपस में खींचकर ब्रह्मांड को तबाह कर देगी।

ग्रहों की सतह गर्म होंगी, गुरुत्वाकर्षण भी बढ़ेगा, जनरल थ्योरी ऑफ रिलेटिविटी का हवाला देकर बताया कि सतह को ठंडा करने गुरुत्वाकर्षण बढ़ता जाएगा। इसी शक्ति के वजह से दोनों ग्रह के आपस में टकराने की शत फीसदी संभावना बनेगी। समय से इसे कैसे रोका जा सकता है इसके रहस्य को बताते हुए शोध में लिखा है कि प्रकाश की गति से चलने पर समय धीमा हो सकता है। ये पहले भी उल्लेखित है पर पीयूष ने बताया कि प्रकाश की गति से भी तेज चले तो समय रुक जाएगा। किसी भी ग्रह या तारों पर तत्वों की क्षमता बढ़ गई या कम हुई तो उस ग्रह के नफा नुकसान को भी शोध में बताया है। ह्यूमन टेक्नालाजी से इसे नियंत्रित करने का उपाय भी बताया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


दुर्ग गैंगरेप के दो आरोपियों का सरेंडर, 7 सालों तक नाबालिग से किया था दुष्कर्म

By Reporter 1 / February 14, 2026 / 0 Comments
दुर्ग जिले में नाबालिग से गैंगरेप के 2 फरार आरोपियों ने कोर्ट पहुंचकर सरेंडर कर दिया है। इनमें एक आरोपी बीएन पांडेय दुर्ग सांसद का पूर्व पीए रहा है। जिसने लड़की को PWD विभाग में नौकरी लगवाने में मदद की...

फिल्मी कहानी की तरह रियल जिंदगी में खरीदा प्रेमी, पत्नी को डेढ़ करोड़ चुकाकर खरीदा पति

By Reporter 1 / February 14, 2026 / 0 Comments
भोपाल में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने चर्चित फिल्म जुदाई की कहानी की याद ताज़ा कर दी। यहां कुटुंब न्यायालय में आपसी सहमति से तलाक के बदले करीब डेढ़ करोड़ रुपये (मकान + नकद) पर समझौता हुआ और...

धमतरी सड़क हादसा, कोबरा बटालियन के जवानों के निधन पर शोक

By User 6 / February 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 14 फरवरी 2026।धमतरी जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में कोबरा बटालियन के जवानों के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इस दुर्घटना को अत्यंत पीड़ादायक बताते हुए कहा कि राष्ट्रसेवा में...

दंपति ने दी जान, इकलौते बेटे की मौत के बाद से थे सदमे में

By Rakesh Soni / February 16, 2026 / 0 Comments
जांजगीर-चांपा। जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के धरदेई गांव में पति-पत्नी ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा और मातम का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची...

तिहाड़ जेल में बंद राजपाल यादव के लिए शुरू हुई मदद की मुहिम

By Reporter 1 / February 12, 2026 / 0 Comments
फिल्मों में अपनी शानदार कॉमेडी से करोड़ों चेहरों पर मुस्कान लाने वाले दिग्गज अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे कठिन दौर का सामना कर रहे हैं। 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट...

सुपर-8 में पहुंचा दक्षिण अफ्रीका और भारत, होगी हाई-वोल्टेज टक्कर

By Reporter 1 / February 17, 2026 / 0 Comments
टी20 विश्व कप 2026 में दक्षिण अफ्रीका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सुपर-8 चरण के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इसके साथ ही वह अगले दौर में जगह बनाने वाली तीसरी टीम बन गई है। इससे पहले बेस्‍ट इंडीज और भारत...

सिंगर उदित नारायण पर पहली पत्नी ने लगाया जबरन गर्भाशय निकलवाने का आरोप

By Reporter 1 / February 13, 2026 / 0 Comments
बॉलीवुड के प्रसिद्ध प्लेबैक सिंगर उदित नारायण एक बार फिर विवादों में हैं। उनकी पहली पत्नी रंजना ने बिहार के सुपौल जिले के महिला थाना में गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। रंजना का आरोप है कि मेडिकल इलाज...

आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन

By User 6 / February 13, 2026 / 0 Comments
PM Modi Inauguration PMO: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शुक्रवार, 13 फरवरी 2026 को नए प्रधानमंत्री ऑफिस ‘सेवा तीर्थ’ का उद्घाटन किया है. आज से देश का पॉवर सेंटर बदल गया है. पीएम मोदी ने दोपहर करीब 1 बजकर 30...

कार पर निर्वाचन आयोग का पंप्लेट लगाकर मारा छापा

By Rakesh Soni / February 12, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। शहर में गुरुवार को आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई से कारोबारी जगत में हड़कंप मच गया। कोल व्यापारी प्रवीण झा के फील ग्रुप के कई ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम ने एक साथ दबिश दी है। कार्रवाई की...

25 साल की किस्मत ने लिया यू-टर्न, भारतीय बिजनेसमैन ने जीता 9 करोड़ का जैकपॉट

By Reporter 1 / February 17, 2026 / 0 Comments
दुबई में बसे भारतीय मूल के उद्योगपति राजन लाल की किस्मत आखिरकार 25 साल बाद चमक उठी। लंबे समय से लॉटरी टिकट खरीदते आ रहे राजन लाल ने दुबई ड्यूटी फ्री मिलेनियम मिलियनेयर ड्रॉ में 1 मिलियन डॉलर यानी करीब...