अफगानिस्तान में तालिबानी सत्ता के बाद बढ़ती आतंकी घटनाओं ने लोगों का जीन मुहाल कर दिया है। काबुल में को एक शिक्षण संस्थान में आत्मघाती बम धमाके में 19 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 27 घायल हैं। काबुल पुलिस के अनुसार, यह आतंकी घटना स्थानीय समयानुसार सुबह साढ़े सात बजे अल्पसंख्यक शिया बहुल दश्ती बरची इलाके में हुई है।
काबुल पुलिस के प्रवक्ता खालिद जादरान ने बताया कि काज हायर एजुकेशनल सेंटर में विश्वविद्यालय प्रवेश् परीक्षा की तैयारी के उद्देश्य से आयोजित एक अभ्यास परीक्षा में शामिल होने के लिए करीब 300 छात्र-छात्रा पहुंचे थे। इसी दौरान धमाका हो गया। सुरक्षा बल घटनास्थल पर पहुंचकर जांच कर रहे हैं। अभी किसी आतंकी संगठन ने घटना की जिम्मेदारी नहीं ली है।
वहीं, एनजीओ अफगान पीस के टि्वटर पोस्ट में कहा गया है कि आत्मघाती हमलावर भी खुद को विद्यार्थी बता परीक्षा में शामिल हुआ था। अफगानिस्तान में अगस्त, 2021 में तालिबान के सत्ता संभालने के बाद से आत्मघाती बम धमाकों की घटनाएं थम नहीं रही हैं। इनमें से ज्यादातर घटनाओं में तालिबान के प्रतिद्वंद्वी इस्लामिक स्टेट ग्रुप की संलिप्तता रही है। इनका निशाना अल्पसंख्यक हजारा समुदाय रहा है, जो ज्यादातर शिया मुस्लिम हैं। यह हमला हाल में ही अकबरी मस्जिद के पास हुए धमाके व काबुल में रूसी दूतावास के बाहर हुए धमाके के बाद हुआ है। संयुक्त राष्ट्र एजेंसी यूनिसेफ और अफगानिस्तान मामलों के अमेरिकी प्रभारी करेन डेकर ने घटना की निंदा की है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 1 /
February 14, 2026 /
दुर्ग जिले में नाबालिग से गैंगरेप के 2 फरार आरोपियों ने कोर्ट पहुंचकर सरेंडर कर दिया है। इनमें एक आरोपी बीएन पांडेय दुर्ग सांसद का पूर्व पीए रहा है। जिसने लड़की को PWD विभाग में नौकरी लगवाने में मदद की...
By Reporter 1 /
February 17, 2026 /
टी20 विश्व कप 2026 में दक्षिण अफ्रीका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सुपर-8 चरण के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इसके साथ ही वह अगले दौर में जगह बनाने वाली तीसरी टीम बन गई है। इससे पहले बेस्ट इंडीज और भारत...
By Reporter 1 /
February 14, 2026 /
भोपाल में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने चर्चित फिल्म जुदाई की कहानी की याद ताज़ा कर दी। यहां कुटुंब न्यायालय में आपसी सहमति से तलाक के बदले करीब डेढ़ करोड़ रुपये (मकान + नकद) पर समझौता हुआ और...
By User 6 /
February 14, 2026 /
रायपुर, 14 फरवरी 2026।धमतरी जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में कोबरा बटालियन के जवानों के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इस दुर्घटना को अत्यंत पीड़ादायक बताते हुए कहा कि राष्ट्रसेवा में...
By Rakesh Soni /
February 16, 2026 /
जांजगीर-चांपा। जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के धरदेई गांव में पति-पत्नी ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा और मातम का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची...
By Reporter 1 /
February 12, 2026 /
फिल्मों में अपनी शानदार कॉमेडी से करोड़ों चेहरों पर मुस्कान लाने वाले दिग्गज अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे कठिन दौर का सामना कर रहे हैं। 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट...
By Reporter 1 /
February 17, 2026 /
दुबई में बसे भारतीय मूल के उद्योगपति राजन लाल की किस्मत आखिरकार 25 साल बाद चमक उठी। लंबे समय से लॉटरी टिकट खरीदते आ रहे राजन लाल ने दुबई ड्यूटी फ्री मिलेनियम मिलियनेयर ड्रॉ में 1 मिलियन डॉलर यानी करीब...
By User 6 /
February 13, 2026 /
PM Modi Inauguration PMO: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शुक्रवार, 13 फरवरी 2026 को नए प्रधानमंत्री ऑफिस ‘सेवा तीर्थ’ का उद्घाटन किया है. आज से देश का पॉवर सेंटर बदल गया है. पीएम मोदी ने दोपहर करीब 1 बजकर 30...
By Rakesh Soni /
February 12, 2026 /
बिलासपुर। शहर में गुरुवार को आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई से कारोबारी जगत में हड़कंप मच गया। कोल व्यापारी प्रवीण झा के फील ग्रुप के कई ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम ने एक साथ दबिश दी है। कार्रवाई की...
By Reporter 1 /
February 13, 2026 /
बॉलीवुड के प्रसिद्ध प्लेबैक सिंगर उदित नारायण एक बार फिर विवादों में हैं। उनकी पहली पत्नी रंजना ने बिहार के सुपौल जिले के महिला थाना में गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। रंजना का आरोप है कि मेडिकल इलाज...