Google Analytics Meta Pixel UN में जयशंकर ने पाकिस्तान को बताया ‘आतंक का केंद्र’ तो तालियों से गूंजा हॉल - Ekhabri.com

UN में जयशंकर ने पाकिस्तान को बताया ‘आतंक का केंद्र’ तो तालियों से गूंजा हॉल

भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 80वें सत्र को संबोधित करते हुए पाकिस्तान पर अब तक का सबसे तीखा हमला बोला। उन्होंने पाकिस्तान को ‘वैश्विक आतंकवाद का केंद्र’ करार दिया, जिसके बाद पूरा महासभा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। अपने संबोधन की शुरुआत “भारत की जनता की ओर से नमस्कार” के साथ करते हुए उन्होंने देश को ‘इंडिया’ की जगह ‘भारत’ कहकर संबोधित किया।

 

 

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान को जमकर लताड़ते हुए कहा, “भारत आजादी के बाद से ही आतंकवाद की चुनौती का सामना कर रहा है, क्योंकि उसका पड़ोसी देश वैश्विक आतंकवाद का केंद्र रहा है।” उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि दशकों से दुनिया में हुए बड़े अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी हमलों के तार इसी एक देश से जुड़े पाए गए हैं।

 

 

यह एक दुर्लभ क्षण था जब संयुक्त राष्ट्र जैसे वैश्विक मंच पर किसी देश के खिलाफ इतने कड़े और सीधे बयान पर सदस्य देशों के प्रतिनिधियों ने जोरदार तालियां बजाईं। यह प्रतिक्रिया आतंकवाद के खिलाफ भारत के लंबे और दृढ़ रुख को मिले वैश्विक समर्थन को दर्शाती है।

 

 

एस. जयशंकर ने पाकिस्तान की सीमा पार से जारी बर्बरता का जिक्र करते हुए कहा, “इसका सबसे ताजा उदाहरण इस साल अप्रैल में पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों की हत्या है।” उन्होंने यह भी याद दिलाया कि संयुक्त राष्ट्र द्वारा जारी आतंकवादियों की सूची में बड़ी संख्या में पाकिस्तानी नागरिक शामिल हैं।

 

 

विदेश मंत्री ने सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कहा कि जो देश आतंकवाद को प्रायोजित करने वाले देशों का समर्थन करते हैं, उन्हें यह याद रखना चाहिए कि एक दिन यह आतंकवाद उन्हें ही काटेगा। उन्होंने जोर देकर कहा, “भारत ने आतंकवाद के खिलाफ अपने लोगों की रक्षा करने के अपने अधिकार का हमेशा इस्तेमाल किया है और हम आतंक के आकाओं और अपराधियों को न्याय के कटघरे में खड़ा करते रहेंगे।”

Read Also  सिद्धू ने सरेंडर करने के लिए सुप्रीम कोर्ट से मांगा समय, यह दिया हवाला

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


ट्रेनी IPS पर राहुल बंसल 1 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप,जानिए क्या है मामला

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
अंबिकापुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में पदस्थ ट्रेनी IPS एवं CSP राहुल बंसल से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। IPS पर एक ठगी मामले की जांच के दौरान 1 करोड़ रुपए रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगा है। हरियाणा...

देश में बढ़ रहे तेजी से H1N1 के मामलों, कही आपको भी तो नहीं है यह लक्षण

By User 6 / August 11, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...

मानपुर मानपुर जिले में फिर से बाघ का आतंक, खेते जाने से डर रहे ग्रामीण

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
मोहला-मानपुर मानपुर जिले में एक बार फिर बाघ ने ग्रामीणों में दहशत पैदा कर दी है. मानपुर ब्लॉक के औंधी (नवागांव) उप वन परिक्षेत्र अंतर्गत निडेली गांव में बाघ ने बैल पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर...

रायपुर में सुकमा की पुनर्वासित बेटियों ने रैंप पर दिखाई नई पहचान

By User 6 / August 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय हथकरघा दिवस कार्यक्रम के दौरान एक भावुक और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में सुकमा जिले के चिंतलनार की पुनर्वासित बेटियों ने पहली बार बड़े...

12 अगस्त की तारीख रखे याद, उस दिन पड़ने वाला है सूर्य ग्रहण

By User 6 / August 10, 2026 / 0 Comments
इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। खगोलीय और ज्योतिषीय दृष्टि से इस सूर्य ग्रहण को खास माना जा रहा है। कई राशियों में इसका असर नजर आएगा। भारतीय समय के अनुसार...

खुशखबरी: 15 अगस्त से एलपीजी उपभोक्ताओं के मिलेगा अब 10 किलो का छोटा सिलेंडर, पारदर्शी के साथ होगा हल्का भी

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...

बजरंगी भाईजान ने दिखाई दरियादिली….असम बाढ़ पीड़ितों के लिए की यह घोषणा

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड सुपरस्टार बजरंगी भाईजान याने की सलमान खान एक बार फिर अपनी दरियादिली को लेकर चर्चा में हैं। असम में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए उन्होंने अपना हाथ आगे बढ़ाया है। सलमान खान ने...

महतारी वंदन योजना से महिलाओं में बढ़ा आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता

By User 6 / August 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर ।छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तीकरण की दिशा में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। राज्य सरकार की इस पहल से महिलाओं को आर्थिक संबल मिलने के साथ-साथ आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता भी मजबूत हो...

आज का राशिफल 

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में एआई आधारित स्मार्ट सर्विलांस सिस्टम शुरू

By User 6 / August 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर।छत्तीसगढ़ में वन और वन्यजीव संरक्षण को और अधिक मजबूत बनाने के लिए अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग शुरू हो गया है। उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में एआई (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) आधारित स्मार्ट सर्विलांस सिस्टम का ट्रायल शुरू किया गया है। यह नई...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *