इंडिगो एयरलाइंस ने अस्थायी निलंबन के बाद मिडिल ईस्ट के लिए सावधानीपूर्वक उड़ान संचालन को फिर से शुरू कर दिया है। मिडिल ईस्ट के देश ईरान और इजरायल में तनाव के बीच इंडिगो ने मंगलवार को उड़ान शुरू करने की घोषणा की। सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी गई। इंडिगो एयरलाइंस ने मंगलवार को घोषणा की कि वो मध्य पूर्व में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के कारण अस्थायी निलंबन के बाद सावधानीपूर्वक उड़ान संचालन फिर से शुरू कर रही है।
इंडिगो एयरलाइन ने ‘एक्स’ पर मंगलवार को ट्रैवल एडवाइजरी जारी की। ‘एक्स’ पर एयरलाइन ने लिखा, “मिडिल ईस्ट में एयरपोर्ट्स धीरे-धीरे फिर से खुल रहे हैं। हम सावधानीपूर्वक और चरणबद्ध तरीके से इन मार्गों पर अपनी उड़ानों का संचालन फिर से शुरू कर रहे हैं। हम स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं। यात्रियों की सुरक्षित और सहज यात्रा सुनिश्चित करने के लिए सबसे सुरक्षित उड़ान मार्गों पर विचार कर रहे हैं। कृपया हमारे मोबाइल ऐप या वेबसाइट के माध्यम से अपडेट लेते रहें। आपके निरंतर सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।”
यह घोषणा उस बयान के कुछ घंटों बाद आई है, जिसमें एयरलाइन ने एहतियातन कई प्रमुख मार्गों पर उड़ानें अस्थायी रूप से रोक दी थीं। एयरलाइन की ओर से सक्रिय सुरक्षा उपाय के रूप में कई प्रमुख मार्गों को निलंबित करने के कुछ ही घंटों बाद ये घोषणा की गई। इसके पहले इंडिगो ने एक पोस्ट में लिखा था, “मिडिल ईस्ट की वर्तमान स्थिति को देखते हुए दुबई, दोहा, बहरीन, दम्माम, अबू धाबी, कुवैत, मदीना, फुजैरा, जेद्दा, मस्कट, शारजाह, रियाद, रस अल-खैमा और त्बिलिसी के लिए हमारी उड़ानें सुबह 10 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई हैं। हम समझते हैं कि इससे आपकी यात्रा योजनाओं पर असर पड़ सकता है और इसके लिए हमें खेद है। कृपया आश्वस्त रहें कि ये निर्णय आपकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।”
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
May 8, 2026 /
महाराष्ट्र : नासिक से जुड़े चर्चित TCS केस में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। कंपनी की निलंबित HR मैनेजर निदा खान को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। वह पिछले करीब एक महीने से फरार चल रही थी। पुलिस...
By User 6 /
May 8, 2026 /
मध्य प्रदेश: रायसेन जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां दुष्कर्म मामले की नाबालिग पीड़िता की घर में घुसकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपी लगातार केस वापस लेने का दबाव बना रहा था। जब...
By User 6 /
May 10, 2026 /
राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से निकली एक और प्रेरणादायक सफलता की कहानी सामने आई है। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा जारी भारतीय वन सेवा परीक्षा 2025 के अंतिम परिणाम में 148 उम्मीदवारों ने जगह बनाई, जिसमें सुष्मिता सिंह ने...
By User 6 /
May 12, 2026 /
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड के कछार गांव निवासी किसान महेश कश्यप आज आधुनिक खेती के जरिए सफलता की नई मिसाल बन गए हैं। कभी पारंपरिक खेती में बढ़ती लागत और कम मुनाफे से जूझ...
By User 6 /
May 11, 2026 /
“पारदर्शिता की नई पहचान ‘ई-ऑफिस’ नितेश चक्रधारी सहायक जनसंपर्क अधिकारी रायपुर, 11 मई 2026 विशेष लेख : ‘ई-ऑफिस का विस्तार: छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक कार्यसंस्कृति में डिजिटल क्रांति का आगाज’ विशेष लेख : ‘ई-ऑफिस का विस्तार: छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक...
By User 6 /
May 12, 2026 /
रायपुर, 12 मई 2026।अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस के अवसर पर राज्य सरकार ने नर्सिंग संवर्ग के सम्मान में बड़ा निर्णय लिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने नर्सिंग पदनामों में बदलाव की घोषणा करते हुए बताया कि अब “नर्सिंग सिस्टर”...
By Reporter 5 /
May 13, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है, जिसमें बम बनाने से जुड़े मामले में रायपुर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान विनय देवांगन के रूप में की गई है. मामला खमतराई...
By User 6 /
May 13, 2026 /
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 04 खपरी में मंगलवार को गैस सिलेंडर ब्लास्ट की दर्दनाक घटना सामने आई। इस भीषण हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौके पर...
By User 6 /
May 12, 2026 /
वडोदरा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने और जरूरत न होने पर सोने की खरीद टालने की अपील की है। गुजरात के वडोदरा में संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि...
By User 6 /
May 8, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...