Google Analytics Meta Pixel ई-ऑफिस और समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित - Ekhabri.com

ई-ऑफिस और समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम में ई-ऑफिस के माध्यम से नस्तियों के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण और कार्यालयीन समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

मुख्य सचिव विकासशील ने जुलाई माह के प्रदर्शन के आधार पर मंत्रालयीन अधिकारी एवं कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र प्रदान किए। कार्यक्रम में ई-ऑफिस में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को प्रथम, आदिम जाति विकास विभाग को द्वितीय और ग्रामोद्योग विभाग को तृतीय स्थान मिला।

मुख्य सचिव ने सम्मानित अधिकारी-कर्मचारियों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि सभी अधिकारी-कर्मचारी ई-ऑफिस में लगातार बेहतर प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को आई-गाट पर अपने विभाग की आवश्यकता के अनुरूप प्रत्येक माह कम से कम तीन से चार पाठ्यक्रम पूरा करने के लिए भी प्रोत्साहित किया। प्रदेश स्तर पर आई-गाट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को भी प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।

ई-ऑफिस रैंकिंग में संयुक्त सचिव से कनिष्ठ सचिवालय सहायक श्रेणी तक उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अपर सचिव सच्चिदानंद आलोक ने प्रथम, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की संयुक्त सचिव जयश्री जैन ने द्वितीय और आदिम जाति विकास विभाग के संयुक्त सचिव भूपेन्द्र कुमार राजपूत ने तृतीय स्थान हासिल किया।

उप सचिव श्रेणी में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के उप सचिव दूरदेशी राम सोन्टापर प्रथम, श्रम विभाग के उप सचिव विपुल कुमार गुप्ता द्वितीय और सामान्य प्रशासन विभाग के कक्ष-8 की उप सचिव ऋतु वर्मा तृतीय स्थान पर रहीं।

Read Also  "Ekhabri विशेष- बस्तर दशहरा और लोक रस्मों की कड़ी" (सीरीज 11)

अवर सचिव श्रेणी में गृह विभाग के पूरन लाल साहू प्रथम, सामान्य प्रशासन विभाग के कक्ष-1 के कैलाश कुमार नेताम द्वितीय और लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की दिव्या वैष्णव तृतीय स्थान पर रहीं।

अनुभाग अधिकारी श्रेणी में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के वीरेन्द्र कुमार प्रथम, जीवन लाल नेताम द्वितीय और वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के योगेन्द्र कुमार साहू तृतीय स्थान पर रहे। सहायक अनुभाग अधिकारी श्रेणी में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मोहम्मद शाहिर अंसारी प्रथम, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की प्रिया बागड़े द्वितीय और सामान्य प्रशासन विभाग के कक्ष-4 के जलेश राम तृतीय स्थान पर रहे।

वरिष्ठ सचिवालय सहायक श्रेणी में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के मुकेश राम प्रधान प्रथम, अनुसूचित जाति विकास विभाग के गौरव कुमार राय द्वितीय और अंजू दत्ता तृतीय स्थान पर रहीं। कनिष्ठ सचिवालय सहायक श्रेणी में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के प्रभु सिंह राठिया प्रथम, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के संदीप कुमार तारम द्वितीय और नगरीय प्रशासन विभाग के उमेश यादव तृतीय स्थान पर रहे।

अन्य श्रेणियों में आदिम जाति विकास विभाग के सहायक ग्रेड-2 शेष नारायण साहू प्रथम, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की डाटा एंट्री ऑपरेटर माया देवांगन द्वितीय तथा विधि एवं विधायी कार्य विभाग के सहायक ग्रेड-3 तरूण कुमार धृतलहरे तृतीय स्थान पर सम्मानित किए गए।

अटेंडेंस रैंकिंग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को भी प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। इनमें अवर सचिव अनिल तिर्की, निज सचिव आराधना साहू, अनुभाग अधिकारी आशिष कुमार शर्मा, सहायक अनुभाग अधिकारी आशुतोष वर्मा, अनुभाग अधिकारी अश्वनी कुमार भतपहरी, सहायक अनुभाग अधिकारी भागेश कुमार ध्रुव, अवर सचिव भूपेन्द्र सिंह राजपूत, अवर सचिव दिव्या वैष्णव, उप सचिव हेमिन बाघे, भृत्य किशोर कुमार, सहायक अनुभाग अधिकारी लोक नारायण शर्मा, अनुभाग अधिकारी मंजूषा राजपूत, वरिष्ठ सचिवालय सहायक मेलू राम ध्रुव, सहायक अनुभाग अधिकारी मिर्जा मुस्कान बेग, अनुभाग अधिकारी मुकेश कुमार शाकार, वरिष्ठ सचिवालय सहायक नरेश कुमार बाघमार, सहायक अनुभाग अधिकारी पवन कुमार साहू, वरिष्ठ सचिवालय सहायक पुष्पांजलि गजभिये, भृत्य राज कुमार सोरी, सचिव (भारसाधक) राजेश सिंह राणा, स्टेनो टायपिस्ट राखी सिदार, स्टेनो टायपिस्ट रमाकांत, वरिष्ठ सचिवालय सहायक रूपाली तिवारी, सहायक अनुभाग अधिकारी शिवचरण राठौर, सहायक अनुभाग अधिकारी सुधा शेंडे, सहायक ग्रेड-1 तरूण कुमार धृतलहरे और वरिष्ठ सचिवालय सहायक विवेक सोनी शामिल रहे।

Read Also  लोरमी में बच्चों संग जमीन पर बैठे अरुण साव, खिलौने-मिठाई बांटकर जीता नन्हों का दिल

तीन माह की ई-ऑफिस रैंकिंग में आदिम जाति विकास विभाग के संयुक्त सचिव भूपेन्द्र कुमार राजपूत प्रथम, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अपर सचिव सच्चिदानंद आलोक द्वितीय और वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की संयुक्त सचिव जयश्री जैन तृतीय स्थान पर रहीं।

तीन माह की अटेंडेंस रैंकिंग में उच्च शिक्षा विभाग के सहायक अनुभाग अधिकारी लोक नारायण शर्मा प्रथम, सामान्य प्रशासन विभाग के भृत्य राज कुमार सोरी द्वितीय और सामान्य प्रशासन विभाग के वरिष्ठ सचिवालय सहायक मेलू राम ध्रुव तृतीय स्थान पर रहे।

तीन माह की विभागीय रैंकिंग में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने प्रथम स्थान हासिल किया। गृह विभाग दूसरे और वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग तीसरे स्थान पर रहा।

विभागाध्यक्ष कार्यालयों की ई-ऑफिस रैंकिंग में उच्च शिक्षा विभाग की आयुक्त रीता यादव प्रथम, आदिम जाति विकास विभाग के आयुक्त डी. राहुल वेंकट द्वितीय और उच्च शिक्षा विभाग के अपर संचालक जॉन तिग्गा तृतीय स्थान पर रहे। चिकित्सा शिक्षा विभाग के सहायक ग्रेड-3 वेद प्रकाश देवांगन चौथे और लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के डाटा एंट्री ऑपरेटर पीताम्बर प्रसाद पांचवें स्थान पर रहे।

जिला कार्यालयों की ई-ऑफिस रैंकिंग में रायपुर जिले की सहायक परियोजना अधिकारी अनिता जैन ने प्रथम स्थान हासिल किया। सक्ती जिला कार्यालय की सहायक सह डाटा एंट्री ऑपरेटर नंदनी सोनी द्वितीय, रायपुर जिले के नोडल अधिकारी पंकज कुमार शर्मा तृतीय, सक्ती जिले के ई-जिला तकनीकी प्रबंधक तुलसी देवांगन चौथे और कबीरधाम जिले के अधीक्षक राजेन्द्र सिंह ध्रुवे पांचवें स्थान पर रहे।

आई-गाट रैंकिंग में आयुक्त कार्यालय बिलासपुर के चौकीदार गौतम कुमार देवांगन प्रथम स्थान पर रहे। कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी बलौदाबाजार के व्याख्याता प्रेम नारायण नायक ने द्वितीय और पुलिस अधीक्षक कार्यालय बालोद के पुलिस आरक्षक दिनेश कुमार ने तृतीय स्थान हासिल किया।

Read Also  Gold And Silver Price: फिर महंगा हो गया सोना, चांदी भी बेलगाम, जानिए

मासिक सम्मान कार्यक्रम के माध्यम से उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने के साथ ही सरकारी कामकाज में डिजिटल प्रणाली, समयबद्धता और क्षमता विकास को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया। ई-ऑफिस और आई-गाट जैसी डिजिटल व्यवस्थाओं के बेहतर उपयोग से शासकीय कार्यों के त्वरित निराकरण और कर्मचारियों की कार्यक्षमता बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है।

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

डेटा सेंटर से पर्यटन तक, सिंगापुर में छत्तीसगढ़ की बड़ी कामयाबी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल तीन दिवसीय सफल सिंगापुर दौरे के बाद बुधवार को रायपुर लौट आया। इस यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ को कुल ₹43,600 करोड़ की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रतिबद्धताएं मिलीं। किसी एक...

बस्तर के पण्डुम कैफे ने पेश की पुनर्वास और स्वावलंबन की नई मिसाल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *