दुर्ग। आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के लिए संचालित सीएम हेल्पलाइन एक बार फिर जरूरतमंद नागरिक के लिए मददगार साबित हुई है। ग्राम पंचायत पहांदा (अ) की रहने वाली नेहा गेन्डरे का विवाह 19 अप्रैल 2026 को हुआ था। विवाह के बाद सरकारी योजनाओं का लाभ लेने और बैंक से जुड़े जरूरी कार्यों के लिए उन्हें विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र की आवश्यकता थी।
नेहा ने विवाह के बाद बिना किसी देरी के ग्राम पंचायत में विवाह पंजीयन के लिए आवेदन जमा कर दिया था। हालांकि, काफी समय बीत जाने के बाद भी उनका आवेदन प्रक्रिया में अटका रहा। विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र नहीं मिलने के कारण उन्हें बैंक से जुड़े जरूरी काम पूरे करने और शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने में परेशानी हो रही थी।
लगातार प्रयास और संबंधित कार्यालय के चक्कर लगाने के बावजूद जब समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो नेहा ने सीएम हेल्पलाइन का सहारा लिया। उन्होंने अपनी समस्या की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में विवाह पंजीयन संबंधी श्रेणी में दर्ज किया गया।
शिकायत प्राप्त होने के बाद संबंधित अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू की। संबंधित स्तर पर विवाह पंजीयन की प्रक्रिया को तेजी से पूरा कराया गया और नेहा का विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र तैयार कर उन्हें उपलब्ध कराया गया।
विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र मिलने के बाद नेहा की लंबे समय से चली आ रही परेशानी दूर हो गई। अब वह बैंक से जुड़े जरूरी कार्यों के साथ-साथ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया भी आगे बढ़ा सकेंगी।
समस्या के त्वरित निराकरण के बाद नेहा ने सीएम हेल्पलाइन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस व्यवस्था से आम नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी माध्यम मिला है। उन्होंने कहा कि समय पर शिकायत का निराकरण होने से उनका शासन और प्रशासन की व्यवस्था के प्रति भरोसा और मजबूत हुआ है।
यह प्रकरण दर्शाता है कि सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से नागरिक अपनी रोजमर्रा की प्रशासनिक समस्याओं को संबंधित विभाग तक पहुंचाकर उनका समाधान प्राप्त कर सकते हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज के युवा प्रभाग और महानगर इकाई रायपुर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य...
By User 6 /
October 9, 2026 /
नई दिल्ली. माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. फेस्टिवल सीजन में यात्रियों और माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली से श्री माता...
By User 6 /
October 14, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...
By User 6 /
October 14, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...