Google Analytics Meta Pixel दुर्ग में साधुओं की बेरहमी से पिटाई , भड़की भाजपा ने सरकार को कोसा - Ekhabri.com

दुर्ग में साधुओं की बेरहमी से पिटाई , भड़की भाजपा ने सरकार को कोसा




– कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
– छत्तीसगढ़ में कोई सुरक्षित नहीं , चारो तरफ अराजकता

रायपुर। दुर्ग जिले में बच्चा चोरी की अफवाह मामले में साधुओं की बेरहम पिटाई का मामला तूल पकड़ लिया है। भाजपा ने इसे कानून व्यवस्था का मुद्दा बनाते हुए राज्य सरकार को जमकर कोसा। भाजपा ने आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ में कोई सुरक्षित नही है, चारो तरफ अराजकता फैली हुई है और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भौरा चला रहे है।



पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कहा कि ऋषि-मुनियों की तपोभूमि छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर ऐसी हृदयविदारक घटनाएं शासन की नाकामी का परिणाम है। उन्होंने कहा कि सनातनी साधुओं पर हिंसा और उनका अपमान इस बात का प्रमाण है कि इस सरकार के पाप का घड़ा अब भर चुका है। डॉ सिंह ने चेतावनी देते हुए कहा कि साधुओं के रक्त का एक-एक कतरा इस सरकार की ताबूत में आखिरी कील साबित होगा।



राज्यसभा सासंद डॉ सरोज पांडेय ने वीडियो संदेश जारी कर कहा कि दुर्ग में तीन साधुओं को बच्चा चोरी के आरोप में लहुलुहान करने का समाचार दुखद है। जब मुख्यमंत्री और गृहमंत्री के गृहजिले में यह आलम है तब समूचे प्रदेश में कानून-व्यवस्था की क्या हालत होगी यह बड़ा सवाल है।
उन्होंने कहा कि बेहतर होता कि कांग्रेस के नेता अनर्गल बयानबाजी करने की जगह कुछ काम कर लेते।



भाजपा प्रवक्ता राजेश मूणत ने कहा कि भूपेश जी, छत्तीसगढ़ में अपराधी लोगों के खून से खेल रहे हैं।आपका गृहजिला ख़ौफ़ और मातम से अशांत है।।। और आप भौरा चलाने में व्यस्त हैं। आपकी असंवेदनशील छत्तीसगढ़ के लोगों को चुभ रही है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कांग्रेस से सवाल किया है प्रदेश में अगर कोई अफवाह फैला रहा है तो सरकार समय रहते उस पर लगाम क्यों नहीं लगा पाई ?

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

कैंसर के खिलाफ छत्तीसगढ़ में बड़ा कदम, नवा रायपुर में बनेगी 5 हजार बेड मेडिसिटी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 19 सितंबर 2026। कैंसर के खिलाफ लड़ाई केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी समय पर पहचान, प्रभावी स्क्रीनिंग, आधुनिक उपचार और मरीजों को मानसिक एवं भावनात्मक सहयोग देना भी उतना ही जरूरी है। मरीज को यह भरोसा...

रायपुर में नई पहल, मरीन ड्राइव पर मुफ्त पढ़ने की खास सुविधा

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

लिंगराज मंदिर पहुंचे CM साय, छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

चिरायु योजना से भाव्यांश को मिला नया जीवन, सफल हुई हृदय सर्जरी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। समय पर हुई स्वास्थ्य जांच किसी मासूम की जिंदगी की दिशा बदल सकती है। धमतरी के नन्हे भाव्यांश साहू की कहानी इसका उदाहरण है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत संचालित चिरायु योजना के माध्यम से जन्मजात हृदयरोग...