अर्जेंटीना के स्टार फुटबाल खिलाड़ी लियोन मेसी ने अगले महीने कतर में होने वाले फीफा विश्व कप से पहले कहा कि यह निश्चित रूप से उनका आखिरी विश्व कप होगा।
मेसी ने अर्जेंटीना के लिए 164 मैचों में 90 गोल किए हैं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सर्वाधिक गोल करने के मामले में क्रिस्टियानो रोनाल्डो (117) और ईरान के अली दाएई (109) के बाद तीसरे स्थान पर हैं। 35 वर्षीय मेसी नवंबर में होने वाले इस वैश्विक टूर्नामेंट में अपने करियर का पांचवां विश्व कप खेलने उतरेंगे और इस दौरान उनकी नजरें अपनी टीम को विश्व कप की ट्राफी दिलाने पर टिकी होंगी।
मेसी ने कहा, “क्या यह मेरा आखिरी विश्व कप होगा? हां, ऐसा ही है। मैं फैसला ले चुका हूं और विश्व कप के लिए दिन गिन रहा हूं। मैं थोड़ा सा इसके लिए घबराया हुआ हूं। सिर्फ यही सोचता हूं कि क्या होने जा रहा है। यह आखिरी बार होगा और दिमाग में है कि हम किस तरह वहां खेलेंगे। दूसरी तरफ हम कतर पहुंचने का इंतजार नहीं कर पा रहे हैं और हमें इस बात की भी चिता है कि हमारे लिए विश्व कप कैसा रहेगा।”
पिछले साल कोपा अमेरिका में सफलता हासिल करने के बाद अर्जेंटीना की टीम विश्व कप में ट्राफी की प्रबल दावेदार के रूप में उतरेगी। मेसी ने कहा कि उनकी टीम को बड़े टूर्नामेंटों में अपेक्षाओं की आदत पड़ चुकी है। उन्होंने कहा, “मुझे नहीं पता कि हम दावेदार हैं या नहीं, लेकिन इतिहास को देखें तो अर्जेंटीना की टीम अपने आप में दावेदार है।”
विश्व कप में ब्राजील होगी शीर्ष रैंकिग की टीम
ब्राजील ने जारी ताजा फीफा रैंकिग में दूसरे स्थान पर चल रहे बेल्जियम पर अपनी बढ़त बढ़ा ली है, जिससे वह इस साल कतर में 20 नवंबर से शुरू होने वाले विश्व कप में शीर्ष रैंकिग टीम के तौर पर मैदान पर उतरेगी।
ब्राजील ने सितंबर में घाना और ट्यूनीशिया के विरुद्ध अपने दो अभ्यास मैच जीते, जबकि बेल्जियम को नेशंस लीग के दो में से एक मैच में नीदरलैंड्स से हार का सामना करना पड़ा। अर्जेंटीना तीसरे नंबर पर और 2018 विश्व कप चैंपियन फ्रांस चौथे स्थान पर बरकरार है। मेजबान कतर 50वीं रैंकिग की टीम है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 7, 2026 /
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...
By User 6 /
October 7, 2026 /
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
By User 6 /
October 6, 2026 /
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By User 6 /
October 8, 2026 /
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...
By User 6 /
October 8, 2026 /
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...
By User 6 /
October 5, 2026 /
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...
By User 6 /
October 5, 2026 /
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत सारंगढ़ के झारियापारा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित ‘आंगन मिलन सेवा समारोह’ मातृ-शिशु स्वास्थ्य, सुपोषण और सामाजिक सरोकार का संदेश देता नजर आया। कार्यक्रम में राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा और स्कूल शिक्षा मंत्री...