Google Analytics Meta Pixel मध्यप्रदेश में हिंदी में एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू, पढ़िए हिन्दी में कैसे लिखा दवाई का पर्चा - Ekhabri.com

मध्यप्रदेश में हिंदी में एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू, पढ़िए हिन्दी में कैसे लिखा दवाई का पर्चा

सतना। मध्यप्रदेश में 16 अक्टूबर से एमबीबीएस की पढ़ाई हिंदी में शुरू हो गई है. डॉक्टरों को नसीहत दी गई कि वो मरीज की पर्चा भी हिंदी में लिखे. जिसके बाद सतना जिले के कोटर पीएचसी के मेडिकल आॅफिसर डॉक्टर सर्वेश सिंह का पर्चा अब चर्चा में है. जिन्होंने एक मरीज का प्रिस्क्रिप्शन हिन्दी में लिखा है. जिले के सरकारी अस्पतालों में यह पहला प्रिस्क्रिप्शन है, जो हिन्दी में लिखा गया है. प्रदेश के मुख्यमंत्री ने शिवराज सिंह ने रविवार से एमबीबीएस की पढ़ाई का श्री गणेश हिंदी में कर दिया है. साथ ही भाषण में कहा है कि आरएक्स की जगह श्री हरि और दवाइयां हिन्दी में ही लिखी जाए. इसी से प्रेरित होकर सतना जिले के कोटर पीएचसी में पदस्थ मेडिकल आॅफिसर डॉ. सर्वेश ने इसे अमलीजामा पहना दिया है। डॉ. सर्वेश ने कहा कि रविवार को केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह का लाइव कार्यक्रम देख रहा था. मुख्यमंत्री के भाषण को भी उन्होंने सुना. जिसमें उन्होंने ने कहा कि कोशिश करें कि सरकारी अस्पतालों में दवाइयों के पर्चे हिन्दी में लिखे जाए. बस यही विचार उनके दिल में समा गया और फिर श्री हरि कर दिया। उन्होंने बताया कि पेट दर्द से पीड़ित रश्मि सिंह पहली पेशेंट थी जो रविवार को पीएचसी इलाज के लिए आई थी. जिसको सीएम के भाषण सुनने के बाद ओपीडी पर्ची पर हिन्दी से दवाइयां लिखी गईं. मेडिकल आॅफिसर ने पूरी केस हिस्ट्री हिन्दी में लिखी. साथ ही दवाइयों को लिखने से पहले आरएक्स की जगह श्री हरि लिखा. इसके बाद दवाइयों लिखी. डॉक्टर ने प्रिस्क्रिप्शन पर 5 किस्म की दवाइयां लिखीं वो भी सभी हिन्दी में है. डॉक्टर सर्वेश सिंह ने बताया कि उन्होंने इंदौर के देवी अहित्या विश्वविद्यालय से वर्ष 2017 में एमबीबीएस की पढ़ाई की है. नंबवर 2019 में उनकी पोस्टिंग कोटर के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में की गई. तब से मौजूदा समय में डॉ. सर्वेश कोटर में ही बतौर मेडिकल आॅफिसर के पद पर पदस्थ है.

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


जमीन नामांतरण और डायवर्सन अब स्वतः, लोगों को बड़ी राहत

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 08 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में राजस्व सेवाओं को लेकर बड़ा डिजिटल बदलाव देखने को मिल रहा है। राज्य सरकार के राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग ने ‘ऑटो म्यूटेशन’ (स्वतः नामांतरण) और ‘ऑटो डायवर्सन’ (स्वतः व्यवर्तन) जैसी आधुनिक व्यवस्थाओं...

राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेर बदल, देखिए आदेश की कॉपी   

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेश के अनुसार कई IAS अधिकारियों के कार्यभार में फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा मंगलवार को जारी आदेश के अनुसार...

पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव, कई के हुए तबादले  

By User 6 / July 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने में आया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के 64 निरीक्षकों (टीआई) के तबादला किया गया हैं। यह आदेश पुलिस स्थापना बोर्ड की अनुशंसा...

महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान में किया गया गिरफ्तार

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप घोटाले में जांच एजेंसियों को बड़ी कामयाबी मिली है। लंबे समय से फरार चल रहे मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान में गिरफ्तार कर लिया गया है। इस गिरफ्तारी के के बाद...

देर से मानसून पर घबराएं नहीं किसान, वैज्ञानिक तरीके से बढ़ेगी धान पैदावार

By User 6 / July 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 जुलाई 2026।खरीफ सीजन में मानसून के देर से सक्रिय होने के कारण प्रदेश के कई किसान समय पर धान की बुवाई या रोपाई नहीं कर पाए हैं। इस स्थिति में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के प्रोफेसर डॉ....

रायपुर में RDA प्रॉपर्टी बुकिंग ऑनलाइन, 121 संपत्तियां पोर्टल पर उपलब्ध

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 07 जुलाई 2026।रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) ने नागरिकों को बड़ी सुविधा देते हुए अपनी संपत्तियों की बुकिंग प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया है। अब इच्छुक नागरिक घर बैठे ही प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से संपत्तियों...

बस थोड़े से कनेर के फूल लें और देखिए क्या होगा बदलाव आपके जीवन में

By User 6 / July 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर. गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति को समर्पित होता है. ऐसे में इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने के साथ-साथ कुछ सरल उपायों को करना शास्त्रों में बहुत फलदायी माना गया है. शास्त्र, हिंदू धर्म और...

कांग्रेस की स्थिति पर अमित जोगी ने कही बड़ी बात, कांग्रेस को राष्ट्रीय स्तर पर है सहारे की जरूरत

By User 6 / July 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने कांग्रेस की हालिया स्थिति पर चिंता व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की स्थिति काफी चिंताजनक है.आज राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस को सहारे की जरूरत है,छत्तीसगढ़ में जनता...

विश्वविख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई को विधानसभा में नमन

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।   सदन...

राज्य में फिर से मानसून होगा सक्रिय झमाझम बारिश के आसार

By User 6 / July 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ने की तैयारी में है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले चार दिनों तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। विशेष रूप से बस्तर संभाग...