Google Analytics Meta Pixel बिजनेस टायकून पर पत्नी ने लगाया बेरहमी का आरोप - Ekhabri.com

बिजनेस टायकून पर पत्नी ने लगाया बेरहमी का आरोप

भोपाल -मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक महिला ने पति पर बेरहमी से मारपीट का आरोप लगाया है। पति का नाम अजय हरिनाथ सिंह है और वो देश के बड़े बिजनेस घरानों में शुमार डार्विन प्लेटफॉर्म ग्रुप ऑफ कंपनीज के मालिक हैं। पत्नी अमृता सिंह अभी भोपाल के नर्मदा ट्रॉमा सेंटर में भर्ती हैं। उन्हें 3 नवंबर को मारपीट के बाद यहां लाया गया था। रविवार रात अमृता को होश आया। अमृता ने बताया कि अजय हाल ही में भोपाल आया। इसके बाद मेरे साथ बेरहमी से मारपीट की। पैर में फ्रैक्चर है और सिर में गंभीर चोट है। शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं। पति बच्चों को लेकर मुंबई चला गया है। अमृता बताया कि पति को किसी लड़की ने गुमराह किया है और इसी वजह से मारपीट की है। उन्हें अलग-अलग लड़कियों से शादी करने का शौक है। मुझे होश नहीं था इसलिए पुलिस को बयान नहीं दे सकी। अमृता बोलीं कि पुलिस से उन्होंने बयान के लिए 2 दिन का वक्त मांगा है। अभी केस दर्ज नहीं किया गया है। आरोपों को लेकर भास्कर ने अजय हरिनाथ से बातचीत की कोशिश की, लेकिन कॉन्टैक्ट नहीं हो सका।

बिजनेस मैन की पत्नी ने अस्पताल से वीडियो जारी किया…

वीडियो जारी कर अमृता ने कहा, ‘मैं अमृता अजय सिंह। मुझे नहीं पता मेरे पास कितना टाइम है। मेरी ये जो हालात है, वो अजय हरिनाथ सिंह ने की है। मैं पिछले 11 साल से अजय हरिनाथ से परेशान हूं। मेरी शादी 20 जनवरी 2011 में अजय हरिनाथ से हुई थी। जब मैं 7 महीने पेट से थी, तब पता चला कि वो पहले से शादीशुदा हैं। उसकी बीवी का नाम स्मृति अजय सिंह है। उससे एक बेटा भी है। जब ये बात मुझे पता चली तो पति ने बहुत मारा था, जिससे मेरी बच्चेदानी का मुंह खुल गया था। मैं 2 महीने अस्पताल में एडमिट रही। 2011 से टॉर्चर सह रही हूं। पति को अलग-अलग लड़कियों से शादी करने का शौक है। जब मेरा तीसरा बेटा होने वाला था, तब पता चला इसने किसी फरनाज नाम की लड़की से शादी की है। मेरे पास उसके स्क्रीनशॉट हैं। मैं वो सब सेंड करूंगी, ये हर वक्त ऐसे ही मारता-पीटता था। मेरे पास इसके भी सबूत हैं। ये कोविड के दौरान कहता था कि रेड पड़ने वाली है… इसी बहाने बच्चों के साथ मुझे घर से भगा देता था। इसने पोर्न एक्ट्रेस से शादी कर ली है। इस एक्ट्रेस ने ट्रिपल एक्स-1 (वेब सीरीज) में काम किया है। मेरे सारे सोशल मीडिया अकाउंट हैक कर लिए हैं। मेरी गाड़ी, बच्चे सब लेकर भाग गया है। अब कह रहा है कि अगर किसी से शिकायत की तो तेरे भाइयों को अंदर करा दूंगा।

Read Also  प्राकृतिक रंगों से रंगेगी होली : महिलाएं पलाश, गुलाब, गेंदा के फूलों से कर रहीं हैं हर्बल गुलाल का निर्माण

अजय का 11 देशों में बिजनेस, कोरोना में हजारों नौकरियां देने का दावा
अजय ने कोरोना काल में 26 हजार नौकरियां देने का दावा किया था। उन्हें टाइम्स पावर मैन और यंग आइकॉनिक एंटरप्रेन्योर अवॉर्ड्स-2020 से सम्मानित किया जा चुका है। अजय का बिजनेस देश के 28 राज्यों के साथ 11 देशों में फैला है। 20 सेक्टर्स में उनका कारोबार है। कंपनी की लंदन, नीदरलैंड, इटली, स्पेन, रूस, जर्मनी, हांगकांग, यूएस, चीन और दुबई में ब्रांच हैं।’

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


ब्रेकिंग। बड़े प्रशासनिक बदलाव के आईएएस रमेश कुमार शर्मा को मिली नई जिम्मेदारी

By User 6 / June 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर में राज्य शासन में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए गृह विभाग में सचिव पद पर कार्यरत आईएएस रमेश कुमार शर्मा को नई जिम्मेदारी सौंपी है। आदेश के अनुसार, उन्हें अब आयुक्त, सहकारिता एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियों के पद...

छत्तीसगढ़ में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती नियमों में बड़ा बदलाव तय, 11 साल बाद बदल सकती है योग्यता की शर्तें

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : उच्च शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती को लेकर बड़ा बदलाव होने की तैयारी चल रही है। करीब 11 साल बाद भर्ती नियमों में संशोधन की संभावना जताई जा रही है, जिससे हजारों अभ्यर्थियों को सीधा फायदा मिल...

आज है अंतिम बड़ा मंगलवार, कर ले यह अचूक उपाए होगी असीम कृपा

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
9 जून 2026 को अधिकमास का अंतिम बड़ा मंगलवार मनाया जा रहा है. यह दिन भगवान हनुमान की उपासना के लिए विशेष रूप से शुभ माना जाता है.अधिकमास में पड़ने वाला यह अंतिम बड़ा मंगल हनुमान जी की कृपा प्राप्त...

छत्तीसगढ़ का गौरव: आयुष पांडे ने इंडिया टीम-ए में बनाई जगह, मेहनत और जुनून से रचा सफलता का इतिहास 

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर : एक प्रेरणादायक खबर सामने आई है, जिसने पूरे छत्तीसगढ़ को गर्व से भर दिया है। प्रदेश के होनहार युवा खिलाड़ी आयुष पांडे ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर इंडिया टीम-ए में चयन हासिल कर लिया है। यह...

26/11 के अनसुने नायकों पर आधारित फिल्म की रायपुर में विशेष स्क्रीनिंग

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 8 जून 2026।राजधानी रायपुर के जोरा मॉल में फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय सहित परिजन, फिल्म अभिनेत्री एवं सांसद...

आरोपी पकड़ने गई छत्तीसगढ़ पुलिस पर हमला, ‘चोर-चोर’ की अफवाह फैलते ही ग्रामीणों ने घेरा, एक जवान गंभीर घायल

By User 6 / June 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में वांछित आरोपियों की तलाश में पहुंची छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। आरोपियों की गिरफ्तारी के दौरान फैली अफवाह के बाद स्थिति इतनी बिगड़ गई कि पुलिसकर्मियों को जान...

मोदी के 12 साल पूरे, साय ने विकास सहयोग पर जताया आभार

By User 6 / June 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 जून 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ के विकास में केंद्र सरकार द्वारा दिए गए सहयोग...

जेल में बलात्कार के आरोपी ने लगाई फांसी

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
जांजगीर-चांपा। जिला जेल खोखरा में मंगलवार सुबह बड़ी खबर सामने आई जिसमें एक विचाराधीन बंदी का शव जेल परिसर के बाथरूम में फंदे से लटका हुआ मिला। उसने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक की पहचान कोरबा जिले...

भीषण गर्मी के बीच कुछ जिलों में बारिश के आसार

By User 6 / June 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच कुछ जिलों में राहत मिलने की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने चेतावनी दोनों जारी की है। रायपुर मौसम केंद्र के अनुसार, राज्य में अगले तीन से चार दिनों के भीतर दक्षिण-पश्चिम...

देवेंद्र यादव के वायरल वीडियो ने बढ़ाई सियासी हलचल, कुर्ता फाड़ने के दावे पर छिड़ी नई बहस

By User 6 / June 6, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : NEET पेपर लीक मामले को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन के बाद भिलाई विधायक Devendra Yadav एक नए राजनीतिक विवाद के केंद्र में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो ने पूरे घटनाक्रम...