Google Analytics Meta Pixel अगले वर्ल्ड कप के लिए हार्दिक का मैसेज:हार भूलो, गलतियां सुधारो...युवाओं के पास मौका, खुद को साबित करें - Ekhabri.com

अगले वर्ल्ड कप के लिए हार्दिक का मैसेज:हार भूलो, गलतियां सुधारो…युवाओं के पास मौका, खुद को साबित करें

न्यूजीलैंड दौरे पर टी-20 सीरीज में इंडिया के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टीम को मैसेज दिया है। उन्होंने बुधवार को कहा- हमें हार भूलकर आगे बढ़ना चाहिए और गलतियों को सुधारना चाहिए। हार्दिक ने कहा कि नए टैलेंट को मौका दिया जाएगा, वे खुद को साबित करें। न्यूजीलैंड दौरे पर टीम इंडिया 18 नवंबर से 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी, पर कप्तान हार्दिक की नजर 2024 में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप पर है।

 न्यूजीलैंड सीरीज भी रोडमैप का हिस्सा
हार्दिक पंड्या ने कहा कि 2024 टी-20 वर्ल्ड कप के लिए अभी से रोडमैप तैयार कर जुटना होगा। यह सीरीज भी उसी का हिस्सा है। उन्होंने कहा, “इस सीरीज में सीनियर खिलाड़ियों की गैर मौजूदगी में युवा खिलाड़ियों के पास अपने को साबित करने का मौका है। वेस्टइंडीज और अमेरिका में टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में है। 2 साल का समय बाकी है। इस बीच काफी क्रिकेट खेलना है। ऐसे में युवाओं के टैलेंट को परखने का अच्छा मौका है।’ पंड्या ने कहा कि टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड से मिली हार से निराशा है, लेकिन इस हार को भूलकर आगे निकलने की जरूरत है। हम प्रोफेशनल खिलाड़ी हैं। हमें इस हार से सीख लेते हुए अपनी गलतियों को सुधारना होगा और टीम कहां कमजोर है, उसे ठीक करना होगा। हार्दिक ने कहा कि न्यूजीलैंड टीम टी-20 फॉर्मेट में हमेशा चुनौती पेश करती है। ये टीम भी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में सेमीफाइनल तक का सफर तय कर लौटी है। हम उम्मीद कर रहे हैं कि यहां भी उनके खिलाफ खेलना चैलेंज होगा। हमें युवा खिलाड़ियों से उम्मीद है कि वो इस चुनौती का सामना करेंगे और टीम की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।

Read Also  हनुमान चालीसा-नमाज़ विवाद के बाद वाराणसी कॉलेज ने 'बाहरी लोगों' पर प्रतिबंध लगाया

न्यूजीलैंड दौरे पर सीनियर्स को आराम, जानिए पूरी स्क्वॉड
विराट-रोहित सहित सीनियर्स को आराम: पूरे न्यूजीलैंड दौरे पर रोहित शर्मा, विराट कोहली, आर अश्विन, दिनेश कार्तिक को वर्कलोड की वजह से आराम दिया गया है। वनडे में कप्तानी शिखर धवन करेंगे।

BCCI का फ्यूचर प्लान:टी-20 में धोनी की एंट्री होगी
BCCI बिना वर्ल्ड कप खिताब के देश लौटी टी-20 टीम को बदलने की योजना बना रहा है। बोर्ड की योजना में 2007 का खिताब जिताने वाले महेंद्र सिंह धोनी का भी रोल है। बोर्ड टी-20 टीम को आक्रामक बनाने के लिए धोनी को फिर टीम से जोड़ सकता है। बोर्ड टी-20 वर्ल्ड कप 2021 में भी धोनी को मेंटॉर के तौर पर टीम के साथ भेज चुका है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

हरियाली अमावस्या के दिन पितरों को दें तर्पण मिलेगी संतुष्टि, जानिए तर्पण का सही समय

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 12 अगस्‍त को हरियाली अमावस्‍या है। अमावस्‍या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...

डुंडेरा की बच्ची को मिला नया जीवन, सुन सकेगी दुनिया को

By User 6 / August 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम डुंडेरा की नन्हीं बच्ची जीविका के जीवन में अब एक नई शुरुआत होने जा रही है। जन्म से श्रवण बाधिता से जूझ रही जीविका अब दुनिया की आवाजें सुन सकेगी। यह संभव...

छत्तीसगढ़ में 1460 गौधाम बनेंगे, निराश्रित पशुओं को मिलेगा सुरक्षित आश्रय

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...

खुशखबरी: 15 अगस्त से एलपीजी उपभोक्ताओं के मिलेगा अब 10 किलो का छोटा सिलेंडर, पारदर्शी के साथ होगा हल्का भी

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अब अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार  अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...

आज का राशिफल 

By User 6 / August 2, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...