Google Analytics Meta Pixel Aaj Ka Mausam: दिल्ली-NCR में ठंड का कहर, लोगों को सताएगी शाीतलहर; जानें अन्य राज्यों का हाल - Ekhabri.com

Aaj Ka Mausam: दिल्ली-NCR में ठंड का कहर, लोगों को सताएगी शाीतलहर; जानें अन्य राज्यों का हाल

Aaj Ka Mausam 15 December 2024: दिल्ली-NCR में तेज हवाओं के कारण ठंड का असर तेजी से बढ़ रहा है. राजधानी और आसपास के इलाकों में शीतलहर ने दस्तक दे दी है. मौसम विभाग का कहना है कि 16 दिसंबर के बाद घने कोहरे के साथ ठिठुरन और बढ़ेगी. इस दौरान तापमान में और गिरावट होने की संभावना है.

 

पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी हो रही है, जिसका असर दिल्ली-NCR में भी देखा जा रहा है. बीते दिनों न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था और इसके और गिरने की संभावना है. मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, साफ आसमान और बर्फीली हवाओं के कारण पारा तेजी से गिर रहा है. आने वाले दिनों में कोहरा और ठंड बढ़ेगी.

 

राजस्थान में कड़ाके की ठंड

राजस्थान के फतेहपुर में तापमान शून्य से 1.3 डिग्री नीचे चला गया है. जयपुर, करौली, चूरू और भीलवाड़ा जैसे इलाकों में भी तापमान 2-4 डिग्री तक पहुंच गया है. कई इलाकों में शीतलहर और अति शीतलहर की स्थिति बनी हुई है.

 

पश्चिम बंगाल में शीतलहर का असर

पश्चिम बंगाल के पश्चिमी जिलों में 15 दिसंबर तक शीतलहर का असर रहेगा. मौसम विभाग ने न्यूनतम तापमान सामान्य से 2-4 डिग्री कम रहने का अनुमान जताया है. पुरुलिया, बांकुड़ा और बीरभूम जैसे जिलों में ठंड बढ़ेगी.

 

कश्मीर में बर्फबारी से बढ़ी ठंड

कश्मीर में मैदानी इलाकों तक बर्फबारी हो रही है. घाटी में तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है. मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक शीतलहर और गिरते तापमान की चेतावनी दी है.

 

देशभर में ठंड तेजी से बढ़ रही है. दिल्ली-NCR समेत राजस्थान, पश्चिम बंगाल और कश्मीर में कड़ाके की ठंड का असर साफ दिख रहा है. आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट और कोहरे की संभावना है. गर्म कपड़े पहने और सुरक्षित रहें.

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


जल जीवन मिशन घोटाला: फरार पूर्व IAS की तलाश में 21 शहरों में छापेमारी

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
जयपुर : जल जीवन मिशन घोटाला मामले में फरार पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल और अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। 17 फरवरी 2026 से शुरू हुआ विशेष तलाशी अभियान अब और व्यापक हो चुका है। 4...

रायपुर में युवती के अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी, 5 लाख की मांग

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...

रायपुर लौटते ही रमन सिंह से मिलने पहुंच रहे CM साय, क्या इस मुलाकात के पीछे है कोई बड़ा सियासी संकेत?

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।   जानकारी के मुताबिक,...

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, गर्भपात के बाद युवक गिरफ्तार

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...

छत्तीसगढ़ में शुरू होने वाला है गर्मी का ‘असली खेल’, अगले एक हफ्ते के लिए मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...

बिलासपुर में पुलिस टीम पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
Bilaspur Police Attack का एक गंभीर मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के Bilaspur जिले के Bilha थाना क्षेत्र में बदमाशों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार...

IND vs ENG: अक्षर का कैच या बुमराह का ओवर…? सूर्या ने बताया क्या था मैच का टर्निंग प्वाइंट

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
IND vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर अपनी अहमदाबाद की टिकट पक्की कर...

छत्तीसगढ़ का मिनी मसूरी: चिरमिरी की खूबसूरती जीत लेती है दिल

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
Chirmiri Hill Station Chhattisgarh राज्य के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। छत्तीसगढ़ में कई प्राकृतिक और मनमोहक जगहें हैं, लेकिन कोरिया जिले में स्थित चिरमिरी अपनी अलग पहचान रखता है। शांत वातावरण, ठंडी हवाएं और...

सुकमा में सबरी नदी हादसा: SBI कैशियर की डूबने से मौत

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
सुकमा : जिले के कोंटा ब्लॉक से एक दुखद खबर सामने आई है। होली का त्योहार मनाने के बाद सबरी नदी में डूबने से मौत का मामला सामने आया है, जिसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के एक कैशियर की...

विनोद तावडे को राज्यसभा प्रत्याशी बनने पर बृजमोहन अग्रवाल ने दी बधाई

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद तावडे राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि तावडे का अनुभव, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक समझ संसद की...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *