नई दिल्ली। अबू धाबी के क्राउन प्रिंस, शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान (Sheikh Khaled bin Mohammad bin Zayed Al Nahyan) अगले महीने भारत की आधिकारिक यात्रा पर आ रहे हैं। इस यात्रा के दौरान वे 8 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। यह यात्रा दोनों देशों के बीच बढ़ते संबंधों और सहयोग को और मजबूत बनाने के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है। बता दें कि इससे पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फरवरी में अबू धाबी का दौरा किया था, जहां उन्होंने यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की थी।
इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने भारत-यूएई के द्विपक्षीय संबंधों को लेकर चर्चा की थी, जिसे 2017 में औपचारिक रूप से एक व्यापक रणनीतिक साझेदारी के रूप में उन्नत किया गया था।
शेख खालिद ने जनवरी में किया था भारत दौरा
यूएई के राष्ट्रपति ने जनवरी में भारत का दौरा किया था और वे 10वें वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के मुख्य अतिथि थे। इस दौरान कई निवेश सहयोग से संबंधित समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए थे। इन समझौतों से भारत और यूएई के बीच आर्थिक सहयोग को एक नई दिशा मिली है।
भारत-यूएई के आर्थिक संबंध:
हाल के वर्षों में, भारत और यूएई के बीच आर्थिक संबंध काफी मजबूत हुए हैं. दोनों देशों के बीच मई 2022 से व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (CEPA) के लागू होने के बाद से व्यापारिक संबंधों में तेजी आई है। इस समझौते ने यूएई को भारत का तीसरा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार और भारत का दूसरा सबसे बड़ा निर्यात गंतव्य बना दिया है।
विदेश मंत्रालय के अनुसार, भारत और यूएई के बीच द्विपक्षीय व्यापार लगभग 85 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया है। दोनों देशों के नेता इस आंकड़े को 2030 के लक्ष्य वर्ष से पहले 100 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक बढ़ाने को लेकर आशान्वित हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...
By User 6 /
August 21, 2026 /
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...
By User 6 /
August 17, 2026 /
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...
By User 6 /
August 18, 2026 /
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...
By User 6 /
August 20, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ, स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती रायपुर । राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव...
By Reporter 5 /
August 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 23 आईएएस अधिकारियों के पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों...
By User 6 /
August 18, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का अपनी माटी, गांव और खेती-किसानी से गहरा आत्मीय जुड़ाव एक बार फिर देखने को मिला। सोमवार सुबह मुख्यमंत्री अपने गृहग्राम बगिया, जशपुर जिले के खेत पहुंचे और पारंपरिक तरीके से बैलों की जोड़ी के...
By User 6 /
August 20, 2026 /
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...