रायगढ़, 19 मार्च 2025: रायगढ़ जिले के किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों से रूबरू कराने के लिए अदाणी फाउंडेशन ने एक दिवसीय किसान प्रशिक्षण और भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया। तमनार प्रखंड के ढोलनारा, सराईटोला, मुड़ागांव, चितवाही, बजरमुड़ा, पाता, कुंजेमुरा और बांधापाली गांवों के 40 किसानों ने सरगुजा जिले के सीतापुर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र का दौरा किया।
यह कार्यक्रम गारे पेलमा III कॉलरीज लिमिटेड और गारे पेलमा II कॉलरीज प्राइवेट लिमिटेड के सामाजिक सरोकारों के तहत आयोजित किया गया।
कृषि विशेषज्ञों से मिली जानकारी
कृषि विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ संतोष प्रधान ने किसानों को करेला, तरबूज, कद्दू, मटर और टमाटर जैसी फसलों के बीज उत्पादन की आधुनिक तकनीकों पर प्रशिक्षण दिया। साथ ही कीटनाशकों के उचित उपयोग, फसल सुरक्षा और प्रभावी खेती तकनीकों पर भी विस्तृत जानकारी दी गई।
किसानों का उत्साह और प्रतिक्रिया
किसानों ने उन्नत कृषि तकनीकों को अपनाने की इच्छा जताई और कहा कि इस प्रशिक्षण से उनकी फसल उत्पादन और गुणवत्ता में सुधार होगा। उन्होंने अदाणी फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों की उम्मीद जताई।
समाज कल्याण में अदाणी फाउंडेशन का योगदान
अदाणी फाउंडेशन रायगढ़ जिले के तमनार और पुसौर प्रखंड के 35 गांवों में शिक्षा, स्वास्थ्य, अधोसंरचना विकास और आजीविका संवर्धन जैसे क्षेत्रों में सक्रिय है, जिससे 50 हजार से अधिक लोग लाभान्वित हो रहे हैं।
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...
रायपुर। राजधानी रायपुर में हनुमान जी का एक ऐसा मंदिर है, जो अपनी अनोखी परंपरा के कारण दूर-दूर तक प्रसिद्ध हो चुका है। यहां भक्त अपनी मनोकामनाएं कागज पर लिखकर भगवान के चरणों में अर्पित करते हैं। इसी वजह से...
छत्तीसगढ़ : के ज्यादातर हिस्सों में इन दिनों तेज गर्मी लोगों की दिनचर्या पर भारी पड़ रही है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 2 से 3 डिग्री तक ऊपर बना हुआ है।...
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...
रायपुर: में मार्च के अंतिम सप्ताह और अप्रैल के पहले दिनों में सरकारी दफ्तरों का कामकाज सुस्त दिखाई दिया। बीते नौ दिनों में फाइलें एक टेबल से दूसरी टेबल तक भी नहीं पहुँच पाईं। इसका मुख्य कारण लगातार पड़ने वाली...
रायपुर : में नक्सलवाद के मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि आज देश नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद जैसी गंभीर समस्या से काफी हद तक...
बिलासपुर : में राम अवतार जग्गी हत्याकांड मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक अमित जोगी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने उन्हें दोषी मानते हुए तीन हफ्ते के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया। अमित जोगी...
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नराज हो सकते हैं। अपनी संतान को संस्कारों व...
छत्तीसगढ़ : के दुर्ग जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं ने सभी को झकझोर दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कारणों की पड़ताल की जा रही...