Google Analytics Meta Pixel लीसेस्टर के बाद अब बर्मिंघम में उपद्रव, दुर्गा मंदिर के बाहर मुस्लिमों का हिंसक प्रदर्शन - Ekhabri.com

लीसेस्टर के बाद अब बर्मिंघम में उपद्रव, दुर्गा मंदिर के बाहर मुस्लिमों का हिंसक प्रदर्शन

इंग्लैंड में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा फैलती जा रही है। पिछले महीने एशिया कप में भारत के हाथों पाकिस्तान की हार के बाद पहले लीसेस्टर शहर में हिंदुओं पर हमला हुआ था। मंगलवार को बर्मिंघम शहर में दुर्गा भवन मंदिर के बाहर भीड़ ने हिसक प्रदर्शन किया। मंदिर में घुसने की भी कोशिश की। पुलिस अधिकारियों पर हमले भी किए। पुलिस ने एक उपद्रवी को गिरफ्तार किया है।

 

इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित वीडियो में बड़ी संख्या में उपद्रवी बर्मिंघम शहर के स्मेथविक इलाके के स्पान लेन पर दुर्गा भवन हिंदू सेंटर की तरफ बढ़ते नजर आ रहे हैं। वे भड़काऊ धार्मिक नारे भी लगाते सुने जा रहे हैं। ज्यादातर उपद्रवी मास्क लगाए हुए हैं। इनमें से कुछ को दीवार फांदकर मंदिर में घुसने की कोशिश करते भी देखा जा रहा है। हालांकि, पुलिस उन्हें मंदिर में घुसने से रोक देती है।

 

वेस्ट मिडलैंड पुलिस ने बताया कि पिछली रात (20 सितंबर) को स्मेथविक में विरोध प्रदर्शन के बाद अराजक स्थिति पैदा हो गई थी। चाकू रखने के संदेह में 18 साल के युवक को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ की जा रही है। कुछ गाड़ियों को नुकासन पहुंचाने की खबर है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है।

 

मुस्लिम समूह ने किया प्रदर्शन
पुलिस ने बताया कि उसे पहले से ही तय विरोध प्रदर्शन की जानकारी थी, इसलिए सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई थी। मुस्लिमों के एक समूह ने मंदिर में हिंदू वक्ता के भाषण के विरोध में प्रदर्शन की योजना बनाई थी। बताया जाता है कि वक्ता परम शक्ति पीठ की संस्थापक साध्वी ऋतंभरा थीं, जो भारत से ब्रिटेन आने वाली थीं। लेकिन उनका कार्यक्रम रद हो गया, इसके बावजूद मंदिर पर प्रदर्शनकारी जमा हुए और तोड़फोड़ करने की कोशिश की।

Read Also  मां लिंगेश्वरी गुफा का द्वार खुला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

 

भारतीय उच्चायोग कड़ा विरोध जताया था
पिछले महीने की 28 तारीख को भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच के बाद से इंग्लैंड में हिंदुओं के खिलाफ हमले का सिलसिला शुरू हुआ था। पाकिस्तानी मुस्लिमों ने पिछले शुक्रवार को लीसेस्टर शहर में हिंदुओं के घरों और पूजा स्थलों पर हमला किया था। इसमें कई हिंदू घायल हुए थे और उनकी संपत्तियों को नुकसान पहुंचा था। एक मंदिर को भी उपद्रवियों ने नुकसान पहुंचाया था और मंदिर पर लगे भगवा झंडे को तोड़ दिया था। पुलिस ने हिंदुओं के खिलाफ हमले में अब तक 47 लोगों को गिरफ्तार किया है। एक व्यक्ति को 10 महीने कैद की सजा भी सुनाई गई है। भारतीय उच्चायोग ने कड़ा विरोध जताया था और तत्काल कार्रवाई की मांग की थी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

डेटा सेंटर से पर्यटन तक, सिंगापुर में छत्तीसगढ़ की बड़ी कामयाबी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल तीन दिवसीय सफल सिंगापुर दौरे के बाद बुधवार को रायपुर लौट आया। इस यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ को कुल ₹43,600 करोड़ की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रतिबद्धताएं मिलीं। किसी एक...

बस्तर के पण्डुम कैफे ने पेश की पुनर्वास और स्वावलंबन की नई मिसाल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...