Google Analytics Meta Pixel विधानसभा में कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने बताया-एक साल में 141 किसानों ने कर ली आत्महत्या - Ekhabri.com

विधानसभा में कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने बताया-एक साल में 141 किसानों ने कर ली आत्महत्या

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र के पांचवे दिन नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक के सवाल पर कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने बताया, अप्रेल 2020 से जनवरी 2021 तक प्रदेश के 141 किसानों ने आत्महत्या की है। मुआवजे और कार्रवाई की मांग पर चर्चा के दौरान सदन में हंगामा हो गया। भाजपा के नाराज विधायकों ने सदन की कार्यवाही से वॉकआउट किया। नेता प्रतिपक्ष के सवालों का जवाब देते हुए कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने बताया, बीते एक साल में 141 किसानों ने आत्महत्या की है। आत्महत्या के अलग-अलग कारण रहे हैं। केशकाल के किसान धनीराम मरकाम की आत्महत्या मामले में अभिलेख दुरुस्ती और फसल की गिरदावरी में गलती पाई गई थी। इस मामले में पटवारी डोंगर नाग को निलंबित कर दिया गया है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा, 141 किसानों की आत्महत्या एक गंभीर मामला है। इन मामलों में परिजनों को न्याय मिलना चाहिए। इन मामलों की जांच होनी चाहिए और परिजनों को उचित मुआवजा मिलना चाहिए। जवाब में कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा, किसानों की आत्महत्या राजनीति का मुद्दा नहीं। दुर्भाग्य से भाजपा इसपर राजनीति करना चाह रही है। भाजपा शासनकाल में बड़ी संख्या में किसानों ने आत्महत्या की थी, आज भी उनकी मौत पर मुआवजे का कोई प्रावधान नहीं है।
सरकार केवल गुमराह कर रही: चंद्राकर
कृषि मंत्री के जवाब पर भाजपा विधायक भड़क गये। अजय चंद्राकर ने कहा, सरकार केवल गुमराह कर रही है। उन्हें बताया जाए कि सरकार मुआवजा देना चाहती है या नहीं। विधायकों ने कहा, सरकार की नीतियों की वजह से किसान आत्महत्या कर रहे हैं। जवाब में कांग्रेस विधायक धनेंद्र साहू ने कहा, भाजपा की सरकार के समय हजारों किसानों ने आत्महत्या की। आप लोगों ने एक रुपये का भी मुआवजा दिया हो तो बताएं। कांग्रेस विधायकों ने कहा, तब आत्महत्या करने वाले किसानों को शराबी, जुआरी और प्रेम प्रसंग में पड़ा व्यक्ति बताया गया। इस हमले से भड़के नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा, सरकार किसानों का अपमान कर रही है। भाजपा विधायक शिवरतन शर्मा ने दुर्ग जिले के मातोरडीह गांव के किसान दुर्गेश निषाद की आत्महत्या का जिक्र किया। उन्होंने कहा, उस किसान ने फसल को रोग से बचाने के लिए तीन बार दवाई का छिड़काव किया। नकली दवाई की वजह से बीमारी ठीक नहीं हुई और किसान ने आत्महत्या कर लिया। ऐसे नकली दवाई बेचने वालों पर क्या कार्रवाई हुई। जवाब में कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा, वह एकमात्र मामला था जिसमें आत्महत्या करने वाले किसान ने सुसाइड नोट छोड़़ा था। उसके बाद क्षेत्र की कीटनाशक बेचने वाली दुकानों की जांच की गई। एक दुकान को तो 50 से अधिक दिन बंद रखा गया। भाजपा से जुड़ी उस दुकान को राजनांदगांव से संरक्षण मिल रहा था। मैं उनका नाम नहीं लेना चाहता, लेकिन ऐसा हुआ है।
राजनांदगांव का नाम आने के बाद उखड़ी भाजपा
मामले में राजनांदगांव का नाम आने के बाद भाजपा विधायक उखड़ गये। भाजपा विधायकों ने हंगामा कर दिया। नारेबाजी शुरू हो गई। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा, मंत्री इस मामले में गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। हम उनके जवाब से संतुष्ट नहीं हैं। ऐसे में हम बहिर्गमन कर रहे हैं। उसके बाद भाजपा विधायक दल कार्यवाही छोड़कर बाहर निकल गया।
गोधन सेस से गोबर खरीदने पर भी हुआ हंगामा
प्रश्नकाल शुरू होते ही भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने गोधन विकास के लिए शराब बिक्री पर लगाए गए सेस के उपयोग का मामला उठा दिया। जवाब में बताया गया, इस सेस से अब तक 150 करोड़ रुपए मिले हैं। इनमें से 350 लाख का व्यय हुआ है। भाजपा विधायकों ने इस राशि का उपयोग गोबर खरीदी के भुगतान में करने का आरोप लगाकर सरकार को घेरने की कोशिश की। कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा, गोबर खरीदी भी गोधन और गोठान से जुड़ा हुआ मामला है। भाजपा विधायकों ने आबकारी सेस का दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। बाद में कार्यवाही से वॉकआउट कर विरोध जताया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में घर-जमीन की रजिस्ट्री हुई सस्ती, 0.60% उपकर खत्म

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...

धरसीवा: आईडीबीआई बैंक धोखाधड़ी पर खाताधारकों का उग्र प्रदर्शन

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

चिरमिरी पुलिस का बड़ा खुलासा: रसल एक्का गैंग बेनकाब, जानिए कैसे हुआ पर्दाफाश

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़ : नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में चिरमिरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय रसल एक्का गैंग का भंडाफोड़ करते हुए पूरे नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई में मास्टरमाइंड...

रायपुर में जॉब फेयर: 100+ पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...

रायपुर में 4.5 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

By User 6 / March 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...

अप्रैल में तिगुना राशन…सरकार का बड़ा फैसला…जानें पूरी जानकारी

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर/दिल्ली सरकार ने गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत देते हुए अप्रैल महीने में तिगुना राशन देने का ऐलान किया है। इस फैसले के तहत सभी राशन कार्ड धारकों को एक साथ तीन महीने—अप्रैल, मई और जून 2026—का अनाज उपलब्ध...

सहपाठी की हैवानियत: छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो वायरल…पुलिस ने किया केस दर्ज

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...

जांजगीर: पामगढ़ में रिटायर्ड आर्मी हवलदार ने गोली मारकर युवक को घायल किया

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
जांजगीर। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में आज सुबह गोली चलने से हड़कंप मच गया। आर्मी से रिटायर्ड हवलदार ने गाली-गलौज के विवाद में एक युवक को अपने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी और उसके सहयोगी...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...