रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने विभिन्न कृषि संकायों में अध्ययनरत विद्यार्थियों से आव्हान किया है कि वे कृषि एवं सम्बद्ध क्षेत्रों में हो रहे नवीन अनुसंधानों तथा आधुनिक प्रौद्योगिकी से संबंधित कौशल विकास अर्जित कर नये-नये नवाचार करें तथा उनपर आधारित अपना स्वयं का स्टार्टअप प्रारंभ करें। उन्होंने कहा कि कृषि तथा प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नित हो रहे नवीन अनुसंधानों तथा तकनीकों से इन क्षेत्रों में नवाचार तथा स्टार्टअप प्रारंभ करने हेतु बेहतर वातावरण तैयार हुआ है, जिसका विद्यार्थियों को लाभ उठाना के लिए आगे आना चाहिए।
डॉ. चंदेल विश्वविद्यालय में संचालित कैरियर डेव्हलपमेंट सेन्टर द्वारा भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, राष्ट्रीय कृषि उच्च शिक्षा परियोजना, भारतीय कृषि प्रबंधन अकादमी के सहयोग से ‘‘कृषि छात्रों में उद्यमशीलता हेतु कौशल विकास’’ विषय पर आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला का समापन कर रहे थे। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य कृषि छात्रों में कौशल विकास, नवाचार एवं उद्यमशीलता का विकास है। कार्यशाला में कृषि, कृषि अभियांत्रिकी एवं खाद्य प्रद्योगिकी महाविद्यालय, रायपुर के तृतीय एवं चतुर्थ वर्ष में अध्यनरत 100 से अधिक छात्र सम्मिलित हुए।
इस कार्यशाला का शुभारंभ कृषि महाविद्यालय, रायपुर के अधिष्ठाता डॉ. जी. के दास ने किया एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. संजय शर्मा द्वारा की गई। इस एक दिवसीय कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों में उद्यमिता विकास पर विभिन्न विषयों पर विषय विशेषज्ञों द्वारा व्याख्यान दिया गया। ‘‘कैरियर विकास हेतु संवाद कौशल’’ विषय पर प्रो. अनिल काले द्वारा व्याख्यान दिया गया। ‘‘टीम वर्क एवं टीम निर्माण’’ विषय पर प्रो. प्रसन्न निमोंकर ने व्याख्यान दिया। ‘’कृषि में नवचार एवं स्टार्टअप’’ विषय पर आई.जी.के.वी. राबी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. हुलास पाठक द्वारा व्याख्यान दिया गया। विद्यार्थियों को ’उद्यम स्थापना में सरकारी मदद’ विषय पर प्रबंधक अभिजीत शर्मा द्वारा जानकारी दी गयी। कार्यशाला के दौरान विषय विशेषज्ञों द्वारा विभिन्न प्रकार की सामूहिक गतिविधियों का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम के अन्त में प्रतिभागी विद्यार्थियों को अतिथियों द्वारा प्रमाणपत्र प्रदान किये गये। कार्यक्रम का संचालन कार्यशाला प्रभारी डॉ. संजय जोशी द्वारा किया गया। इस एक दिवसीय कार्यशाला के कार्यक्रम संयोजक डॉ. रामा मोहन सावु थे। इस अवसर पर विभिन्न महाविद्यालयों के अधिष्ठाता, विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, प्राध्यापक, वैज्ञानिक एवं छात्र छात्राएं उपस्थित थे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...
By User 6 /
August 31, 2026 /
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि दशकों तक नक्सलवाद की चुनौती झेलने वाला छत्तीसगढ़ अब शांति, विश्वास और विकास के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। नक्सलवाद के अंधेरे से बाहर निकलकर प्रदेश विकास की नई...
By User 6 /
September 2, 2026 /
हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हल षष्ठी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन मुख्य रूप से महिलाएं अपने बच्चों की दीर्घायु की कामना में व्रत करती हैं। व्रत की बात करे तो...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर, 31 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ ने भारत के महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज पारिस्थितिकी तंत्र में अपनी भूमिका को और मजबूत किया है। खान मंत्रालय की ओर से रायपुर में महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज ब्लॉकों की नीलामी की आठवीं श्रृंखला...
By User 6 /
September 2, 2026 /
दुर्ग। सोशल मीडिया में इन दिनों रील बनाना का शौक लोगो पर सिर चढ़ कर बोल रहा है. इन सबके बीच इससे जुड़ी खास खबर सामने आई है. जिसमें जिला अस्पताल दुर्ग की अटल आरोग्य लैब में रील बनाने वाली...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...