रायपुर। नौ तपा के बाद भी मौसम की तपिश कम नही हो रही। लगातार बढ़ते तापमान के बीच विभाग ने एक बार फिर से लू चलने का अलर्ट जारी कर दिया है।
प्रदेश के बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभागों में लू चलने की संभावना जताई गई है।मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। आपको बता दें कि हर साल जून के पहले हफ्ते ही प्री मानसून से ठंडकता मिल जाती थी लेकिन इस साल भी गर्मी की मार से राज्य परेशान है। अब लोगों को मानसून आने का ही इंतजार है जिसके बाद गर्मी से राहत मिलेगी।










