रायपुर, 04 नवंबर 2024: छत्तीसगढ़ के राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राज्योत्सव 2024 का भव्य शुभारंभ नवा रायपुर में हुआ, जहां छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की अद्भुत प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। राज्योत्सव ग्राउण्ड के मुख्य मंच से छत्तीसगढ़ी कलाकारों ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम पेश किए, जिनमें तीजा-पोरा, हरेली, गौरी-गौरा पूजा, सुवा और करमा नृत्य ने खासा आकर्षण बटोरा।
इस तीन दिवसीय आयोजन के लिए मेला स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है, जहां हजारों लोग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लेने और प्रदर्शनी देखने पहुंचे। राज्योत्सव का शुभारंभ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में हुआ, जबकि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। साथ ही उपमुख्यमंत्री अरूण साव और विजय शर्मा सहित अन्य मंत्रिगण, सांसद, विधायक एवं जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
राज्योत्सव के प्रारंभिक कार्यक्रमों में छत्तीसगढ़ी लोक कलाकार लक्ष्मण मस्तुरिहा के गीतों ने माहौल बांधा, जबकि रिखी क्षत्रीय की टीम ने तीजा-पोरा, जंवारा, हरेली, गौरी-गौरा पूजा के साथ सुवा एवं करमा नृत्य पर प्रस्तुति दी, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। इसके अलावा, रजनी रजक की लोकगाथा ढोला-मारू और महेन्द्र चौहान द्वारा प्रस्तुत आदिवृंदम ने भी दर्शकों का मन मोह लिया।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने उद्बोधन में कहा पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के कार्यकाल के दौरान राज्य में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और रेल मार्ग जैसी बुनियादी अधोसंरचनाओं का विकास हुआ। आईआईटी, आईआईएम, एम्स, ट्रिपल आईटी और हिदायतुल्लाह विधि विश्वविद्यालय जैसे उच्च संस्थानों की स्थापना उसी समय हुई।
विधानसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा की गई गारंटियों को राज्य सरकार ने मात्र 10 महीनों में पूरा किया है। किसानों से 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी और महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत आर्थिक सहायता दी जा रही है, जिससे राज्य में सामाजिक और आर्थिक विकास को बल मिला है।
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल तीन दिवसीय सफल सिंगापुर दौरे के बाद बुधवार को रायपुर लौट आया। इस यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ को कुल ₹43,600 करोड़ की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रतिबद्धताएं मिलीं। किसी एक...
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...