बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार ने अहम कदम उठाया है। हालिया हिजाब विवाद के बाद मिले खुफिया इनपुट के मद्देनज़र मुख्यमंत्री की सुरक्षा को और अधिक मजबूत कर दिया गया है। सूत्रों के अनुसार, खुफिया एजेंसियों ने कुछ असामाजिक और आपराधिक तत्वों से संभावित खतरे की आशंका जताई है, जिसके बाद प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है।
मुख्यमंत्री की सुरक्षा की व्यापक समीक्षा बिहार के पुलिस महानिदेशक (DGP) और एडीजी स्तर के अधिकारियों द्वारा की गई। समीक्षा के बाद स्पेशल सिक्योरिटी ग्रुप (SSG) को सुरक्षा घेरा सख्त करने के निर्देश दिए गए हैं। अब मुख्यमंत्री के बेहद करीब जाने की अनुमति केवल चुनिंदा और हाई-प्रोफाइल व्यक्तियों को ही होगी। उनके कार्यक्रमों, आवास और आवागमन के दौरान सुरक्षा प्रोटोकॉल को और कड़ा किया गया है।
इसके साथ ही राज्य के सभी जिलों के एसएसपी और एसपी को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जा रही है और निगरानी बढ़ा दी गई है। सूत्रों के मुताबिक, हाल के दिनों में सोशल मीडिया के माध्यम से मुख्यमंत्री को धमकियां मिलने की सूचनाएं भी सामने आई हैं। खुफिया रिपोर्टों में बताया गया है कि हिजाब विवाद के बाद कुछ कट्टर तत्वों में नाराजगी देखी गई है। इसे गंभीरता से लेते हुए सोशल मीडिया मॉनिटरिंग तेज कर दी गई है और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 3, 2026 /
रायपुर। नवा रायपुर के ग्राम नकटी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई ने पूरे प्रदेश में एक बड़ी बहस को जन्म दे दिया है। बुलडोजर कार्रवाई के दौरान रोते-बिलखते परिवारों की तस्वीरों ने लोगों की संवेदनाओं को...
By User 6 /
June 30, 2026 /
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल को लेकर आम लोगों के लिए सुकून देने वाली खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने 1 जुलाई 2026 से ईंधन की बिक्री और वितरण पर लागू सभी अस्थायी पाबंदियां हटाने का फैसला किया है।...
By User 6 /
June 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार अभी बहुत धीमी है। बारिश नहीं होने के कारण लोग बेहद परेशान है। गर्मी चरम पर है इस बीच अच्छी खबर यह है कि कल कई स्थानों में बारिश होने की संभावना जताई जा...
By User 6 /
July 2, 2026 /
अयोध्या. अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब कई अहम खुलासे हो रहे हैं। इस बीच खबर है आरोपियों के मकान पर बड़ी कार्यवाही हो सकती है। SIT ने जांच तेज कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, नियमों...
By User 6 /
June 29, 2026 /
रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (KTUJM) एलुमनी एसोसिएशन की प्रथम वार्षिक आम सभा रविवार को श्री नारायण गुरु मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, सदस्यता, वित्तीय विवरण और वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित कार्यक्रमों सहित...
By Reporter 5 /
June 28, 2026 /
रायपुर, 27 जून 2026। राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनजातीय समाज के उत्थान, लोक संस्कृति के संरक्षण और महिला सशक्तिकरण के...
By User 6 /
June 28, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है लेकिन राजधानी रायपुर में अभी भी उमस बरकरार है। तेज गर्मी और धूप के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। इन सभी के बीच में राहत देने...
By User 6 /
July 1, 2026 /
नई दिल्ली। 1 जुलाई से देशभर में कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू हो गए हैं, अच्छी बात है है कि इसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। जहां एक ओर कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बड़ी कटौती कर...
By User 6 /
June 30, 2026 /
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां गुण्डरदेही के रामसागर तालाब में एक युवक के डूबने की बात सामने आई. खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. लोग मौके पर पहुंचे...
By User 6 /
July 1, 2026 /
रायपुर, 30 जून 2026।छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग ने प्रशासनिक कसावट लाते हुए बड़ा फेरबदल किया है। मंत्रालय महानदी भवन, नया रायपुर अटल नगर से जारी आदेश में विभाग के 11 अधिकारियों का तबादला किया गया है। यह आदेश तत्काल...