महाकुंभ में एक बार फिर गुरुवार दोपहर भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। इस बार आग छतनाग घाट नागेश्वर घाट सेक्टर 22 के पास टेंट सिटी में लगी, जिससे एक दर्जन से अधिक टेंट जलकर खाक हो गए। राहत की बात यह है कि अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।
आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची हुई हैं और वरिष्ठ अधिकारी भी हालात पर नजर बनाए हुए हैं। हादसा झूंसी की तरफ छतनाग के पास स्थित वैदिक टेंट सिटी में हुआ, जिसे एक निजी कंपनी द्वारा स्थापित किया गया था। हालांकि, अभी तक आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। प्रशासन आग के स्रोत और संभावित कारणों की जांच में जुटा हुआ है।
यह पहली बार नहीं है जब महाकुंभ में आग लगी हो। इससे पहले 19 जनवरी को गोरखपुर के गीता प्रेस के शिविर में भीषण आग लगी थी, जिसमें 150 से अधिक कॉटेज जलकर राख हो गए थे। उस समय आग का कारण छोटे सिलेंडर में रिसाव बताया गया था, हालांकि गीता प्रेस प्रशासन ने इसे बाहरी तत्वों की साजिश करार दिया था।
महाकुंभ में बुधवार को भगदड़ की घटना में अब तक 30 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है, जबकि 60 से अधिक लोग घायल हैं। इनमें से 36 का इलाज मेडिकल कॉलेज में जारी है। प्रशासन इस घटना की पड़ताल कर रहा है और यह सुनिश्चित करने के प्रयास में है कि आगे इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 29, 2026 /
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...
By User 6 /
April 1, 2026 /
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...
By User 6 /
April 2, 2026 /
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...
By User 6 /
March 31, 2026 /
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...
By User 6 /
April 2, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में हनुमान जी का एक ऐसा मंदिर है, जो अपनी अनोखी परंपरा के कारण दूर-दूर तक प्रसिद्ध हो चुका है। यहां भक्त अपनी मनोकामनाएं कागज पर लिखकर भगवान के चरणों में अर्पित करते हैं। इसी वजह से...
By User 6 /
March 31, 2026 /
रायपुर : में नक्सलवाद के मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि आज देश नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद जैसी गंभीर समस्या से काफी हद तक...
By User 6 /
April 2, 2026 /
बिलासपुर : में राम अवतार जग्गी हत्याकांड मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक अमित जोगी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने उन्हें दोषी मानते हुए तीन हफ्ते के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया। अमित जोगी...
By User 6 /
March 30, 2026 /
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...
By User 6 /
April 2, 2026 /
रायपुर: में मार्च के अंतिम सप्ताह और अप्रैल के पहले दिनों में सरकारी दफ्तरों का कामकाज सुस्त दिखाई दिया। बीते नौ दिनों में फाइलें एक टेबल से दूसरी टेबल तक भी नहीं पहुँच पाईं। इसका मुख्य कारण लगातार पड़ने वाली...
By User 6 /
March 31, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नराज हो सकते हैं। अपनी संतान को संस्कारों व...